एक दिन पूर्व मामूली विवाद में महिला पर आरोपी ने चलाई थी गोली.........

पुलिस व नगर निगम के अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर बदमाश के घर को किया जमींदोज



देवास। गुंडा अभियान, माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। पिछले ही दिनों पुलिस व नगर निगम की टीम ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की थी, इसी के चलते शुक्रवार दोपहर में पुलिस व नगर निगम की टीम ने गुरूवार को हुए गोलीकांड के आरोपी के मकान को जमींदोज कर कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि गुरूवार दोपहर में बालाजी नगर में एक महिला पर गोली चलाने की वारदात की थी। हांलाकि पुलिस ने आरोपियों पर फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर में फरियादी महिला व रहवासी कोतवाली थाने पर आए थे जहां आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी। नगर निगम अधिकारी ने बताया आरोपी ने मकान भी बगैर स्वीकृत के बनाया था जिसे जमींदोज किया है। 



गुंडा, माफिया, भूमाफिया अभियान के तहत पुलिस व प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के तहत पिछले दिनों शहर के कुछ स्थानों पर पुलिस ने माफियाओं पर कार्रवाई की थी। शुक्रवार को भी पुलिस ने एक आरोपी के घर को जमींदोज करने की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि गुरूवार शाम को बालाजी नगर की एक महिला सपना पति संजय जायसवाल पर एक बदमाश ने सरेआम कट्टे से फायरिंग कर दी थी, उक्त घटना में महिला बाल-बाल बची थी। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के पर प्रकरण दर्ज किया था। मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बालाजी नगर की पीडि़त महिला कालोनी की अन्य महिलाओं के साथ सुबह कोतवाली थाने भी पहुंची थी। इस मामले में शुक्रवार को आरोपी के मल्हार कालोनी स्थित घर को नगर निगम व पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करके जमींदोज किया। उक्त कार्रवाई गुंडा अभियान के तहत की गई। 



बालाजी नगर में गुरूवार शाम को गायों के लडऩे से कार डैमेज होने के मामले में एक कार मालिक और उसकी पत्नी समझाने गए तो नाराज युवक ने गुस्से में सरेआम दिनदहाड़े कट्टे से दो बार फायरिंग कर दी। घटना में सपना पति संजय जायसवाल बच गई। गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक चली गोली का खोखा बरामद किया था। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता पर प्रकरण दर्ज किया था। मामले में फरियादी सपना जायसवाल निवासी बालाजी नगर ने पुलिस को बताया था कि वह खुद व उसका पति संजय जायसवाल फारूख शेख को समझाने गए थे। गाय लडऩे की बात पर विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद फारूख का बेटा अरमान शेख हाथ में देशी कट्टा लेकर आ गया। पीडि़त महिला व अन्य कालोनीवासियों के सामने फायरिंग कर फरार हो गया।  



मैं चुप नहीं रहूंगी......

  इस संबंध में फरियादी महिला सपना जायसवाल शुक्रवार को कोतवाली थाने पर आई जहां उन्होनें बताया कि मैं संतुष्ट नहीं हूं पुलिस की कार्रवाई से जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी तब तक मैं चुप नहीं रहूंगी। छोटी बात पर आरोपी ने गोली चला दी।  


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?