तेज गर्मी का दिखा असर, स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन.......

स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होगी 



देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के अध्यापन का समय प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया है। परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है।



जिले में पिछले करीब 25 दिनों से तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा था जो अब 40 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते बुधवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। स्कूलों में पूर्व से संचालित परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार होने का उल्लेख है। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?