सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, आरती पूजन कर वितरित की महाप्रसाद...
संजू सिसोदिया, हाटपीपल्या ! सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के तत्वावधान में अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के पावन पुनीत अवसर पर राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की आरती पूजन का कार्यक्रम स्थानीय गीता भवन मंदिर पर रखा गया ! जिसमें क्षैत्र व नगर के विप्र जन उपस्थित हुए और एक दूसरे को तिलक लगाकर परशुराम जयंती की बधाई दी तथा भगवान परशुराम जी की महाआरती व पूजन किया गया ! साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया ! उक्त कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के संरक्षक पं. बाबूलाल शर्मा, अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा, पं.नीलकंठ जोशी, पं. बंशी चौधरी, पं.मणिशंकर नागर, पं.अरविंद पांडे, पं. नरेंद्र जोशी, पं. मनोज जोशी, पं. संजय दुबे, पं. श्रवण जोशी, पं.नरेंद्र पाठक, पं.मनोज शर्मा, पं.सतीष व्यास, पं.रामेश्वर व्यास, पं.विकास जोशी, पं.सिद्धार्थ चौधरी, पं.दीपक शर्मा, पं. आर्य भूषण शर्मा, पं. लोकेश जोशी, पं.ओमप्रकाश शर्मा, पं. कमलेश शर्मा, पं. राहुल दुबे, पं. चेतन शर्मा, पं. अंतिम जोशी, पं. ललित शर्मा, पं. आशीष दुबे, पं. आर्यदेव शर्मा आदि उपस्थित थे !
Comments
Post a Comment