क्या हुआ ऐसा जो आखिर सरपंच, सचिव व सहायक सचिव हो गये अधिकारी से प्रताड़ित, त्रस्त होकर बैठना पड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर



भारत सागर, देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास और लेखपाल  की प्रताड़ना से त्रस्त होकर समस्त सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। इसके पूर्व जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मांगों का निराकरण नही होने पर शुक्रवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सरपंच संघ अध्यक्ष अतुल शर्मा, पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल एवं सहायक सचिव संघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास की प्रताडऩा से तंग आकर हम एबी रोड़ स्थित मण्डुक पुष्कर पर धरने पर बैठ गए है। जब तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास मारिषा शिंदे एवं शेर सिंह चौहान लेखापाल जनपद पंचायत देवास का तबादला नही होता कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सरपंच वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सरपंच बनेसिंह लाखा, सरपंच पूनमचंद भंडारी, सरपंच जफर भाई, दीपक पटेल, संजय ठाकुर, भगवान चौधरी, संजय पटेल, घनश्याम चौधरी, इरफान पठान, सिकंदर पटेल, अर्जुन देवड़ा, सुनील खींची, कालूराम प्रजापत, इस्माइल खान, अंतर सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र मीणा, हुकुम मंडलोई, मनोहर व्यास, निर्भय सिंह चौधरी, अरुण पटेल, रवि रावत, संजीव सिंघल, कमल मिश्रा, भगवान सिंह परिहार सहित समस्त ब्लॉक सरपंच, सचिव, सहायक सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?