100 मीटर रेस एवं नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न !


देवास। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 100 मीटर चैम्पियनशिप एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग व देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 100 मीटर रेस एवं नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन हिन्द फौज एवं देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा  जिला उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, देवास जिला साख्यिंकी अधिकारी अर्चना टोकेकर, विक्रम आवार्डी रागिनी चौहान खेल अधिकारी हेमन्त सुधीर, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष कुमेर सिंग वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे। सम्मान समारोह में सीमा गिरी श्रजनीका लोखंडे, आरती दायमा, मीना राव, मोना तिवारी, नलिनी कलेलकर, लीला कुमावत, श्रीजा अग्रवाल, मेघना पुरोहित, अंशुमन खातरकर को नारी रत्न से सम्मानित किया गया। 100 मीटर रेस में 70 से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान स्नेह मंजरी भागवत, 65 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान अमिता शर्मा, 55 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान कलावती वर्मा, 50 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान कल्पना सक्सेना दूसरा स्थान सुनीता सक्सेना तीसरा स्थान आशा पिंगले, 45 से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान रमा पाठक, 40 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान सोनाली गिरडे, दूसरा स्थान कीर्ति देवरे, 35 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान जयश्री सिंह, दूसरा स्थान सविता पाटोले, 30 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम मीना शुक्ला, दूसरा स्थान प्रियंका सिंह, तीसरा स्थान ज्योति दामोदर, ओपन कैटेगरी प्रथम हिट में प्रथम मोनिका डोंगरे, दूसरा स्थान पूनम सविता, तीसरा स्थान भूमि पाटोले, दूसरी हिट प्रथम स्थान इकरा अंसारी, दूसरा स्थान खुशबू प्रजापति, तीसरा स्थान मुस्कान राजपूत खिलाड़ी विजेता रहे।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?