विकासखंड स्तरीय रस्सा कसी प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने लिया हिस्सा !

- महिलाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए देश की सफल महिलाओं के बारे में दी जानकारी

देवास - खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च को क्षिप्रा नदी घाट पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मीना राव थी। अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमंत सुवीर ने की।। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सुभाष भार्गव, नीलिमा परमार थी। संचालन सलीम शेख सर ने किया। अतिथि उदबोधन में मीना राव ने महिलाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए सफल महिलाओं के बारे में बताया। साथ ही स्वयं के बारे में अपनी खेल उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम अध्यक्ष खेल विभाग से हेमंत सुवीर ने कहा की सभी महिलाओं को अपने रोज के कार्य में प्रात: खेल व व्यायाम के लिए अपने आप को आधा घंटा जरूर दे। जिससे पूरा परिवार आप से प्रेरित होकर खेलो की ओर आएगा। खेलों के प्रति सभी को जागरूक करे। विशेष अतिथि नीलिमा परमार ने महिलाओं को योग ओर खेलो से जुडऩे का कहा। साथ ही महिलाओं को उनकी बीमारी की जानकारी दी। कई बीमारियों के इलाज और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कुं. अर्चना ने महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ की योजनाओं से भी अवगत कराया। ब्लाक सन्वयक यूनुस खान में ग्रीष्मकालीन खेल ओर योग शिविर मई माह से लगाने की बात कही। इसके बाद रस्साकशी प्रतियोगिता सलीम शेख सर, यूनुस खान और राजेश बराना ने कराई। जिसमे विजेता टीम मुस्कान भोजक, हंसा पटेल, रेखा निकिता प्रजापत, बबीता प्रजापत, साधना जोशी रही।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?