प्रियंका गांधी के दौरे से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे मोहनखेड़ा, कार्यकर्ताओं की ली बैठक।




भारत सागर न्यूज/राजगढ़  - प्रेसवार्ता में बोले - राजा महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी नही बिके,, 5 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का राजगढ़ में आम सभा को संबोधित करेगी। इसको लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया। कल देर रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे है। रविवार को मोहनखेड़ा में धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम व इंदौर जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की दिग्विजय सिंह ने बैठक ली। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को प्रियंका गांधी की सभा को लेकर जिम्मेदारियां सौपी।

 

घोटालों की कराएंगे जांच

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि जितने भी घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रकरण आए है, कांग्रेस की सरकार आने पर एक-एक प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा। 

                                                           इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, प्रियंका गांधी की सभा के प्रभारी देपालपुर विधायक विशाल पटेल भी मौजूद थे। दरअसल 5 अक्टूबर को राजगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्पूर्ण समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के शताब्दी भवन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी करीब 12 बजे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचेगी। यहां वे दर्शन करने के पश्चात राजगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेगी तथा टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। 

















Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?