अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देवास शाजापुर लोकसभा के प्रत्याशी राजेंद्र राधाकिशन मालवीय रविवार आष्टा पहुंचकर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं संवाद कार्यक्रम में भाग लेगे
भारत सागर न्यूज/आष्टा/सीहोर/रायसिंह मालवीय 78287-50941 - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देवास शाजापुर लोकसभा के प्रत्याशी राजेंद्र राधाकिशन मालवीय कल रविवार दोपहर 3:00 बजे स्थानीय गोकुलधाम दशहरा मैदान आष्टा में पहुंचकर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं संवाद कार्यक्रम में भाग लेगे एवं आगामी चुनाव रूपरेखा पर चर्चा होगी,जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री हुकम सिंह काराडा उपस्थित रहेंगे।
इसे भी पढे - दुकान के बाहर अवैध निर्माण कर खोल ली दुकान, व्यवसाय हो रहा प्रभारी, कलेक्टर, महापौर एवं आयुक्त से की शिकायत
उक्त संवाद कार्यक्रम में समस्त कांग्रेसजन,मंडलम,सेक्टर एवम बीएलए, समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जितेंद्र शोभाखेड़ी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा जाहिद खान गुड्डू नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष जावर महेश मुंडीखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण एवं कृपाल सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्दीगंज ने की।
Comments
Post a Comment