मोदी परिवार के होली मिलन जमकर उड़ा मस्ती और उल्लास का रंग

  • कबीरपंथी निर्गुणी भजनों ने बांधा समां, फूलों की पंखुड़ियों के साथ खूब उड़ाया अबीर गुलाल


भारत सागर न्यूज़/देवास। शहर में आयोजित बहुचर्चित मोदी परिवार का होली मिलन समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सम्पूर्ण देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में मोदी के परिजनों ने हिस्सा लिया। भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा राधा कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं गुलाल अर्पित करने से प्रारंभ हुए समारोह में जमकर मस्ती और उल्लास का रंग उड़ा। मंच पर देवास शाजापुर लोकसभा से आए भजन गायकों द्वारा कबीरपंथी निर्गुणी भजनों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियॉ फागुन आयो रे, म्हारा सतगुरू जी ने रंग बरसायो रे...। मगन हो गई रे मीरा, राम धुन गाई के...। ऐसा ऐसा लगन लगाया म्हारा गुरुजी ने...। म्हारा सतगुरु आंगन आया, मै वारी जाऊं रे...।




म्हारो खुल गयो बाजुबंद रंग मत डारे ले...। इस प्रकार के समधुर कबीरपंथी निर्गुणी भजनो एवं ढोल की थाप पर सांसद प्रत्याशी श्री सोलंकी के साथ मोदी जी के छोटे बड़े सभी परिजन केसरिया रंग गुलाल एवं फुल की पंखुडिय़ां उड़ाते हुए खुब थिरके। गोपाल इंजीनियरिंग आष्टा विधायक, मधु गहलोत आगर विधायक, अरुण भीमावत शाजापुर विधायक, अशोक नायक शाजापुर जिला अध्यक्ष, चिंतामणि राठौर आगर जिला अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, लालजी राम मालवीय पूर्व विधायक आगर, बहादुर मुकाती, हरिसिंह धनगर, नंदकिशोर पाटीदार, जयपाल सिंह चावड़ा, राजेश यादव, शरद पाचुनकर, शंभू अग्रवाल, महेश चौहान, दुर्गेश खींची, नीरज चौहान, शेखर कौशल, जगदीश सेन, शशिकांत यादव, श्याम टेलर, पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा, गोपाल खत्री, सोनू ठाकुर, लालसिंह, निलेश वर्मा, टीनू कश्यप, धीरज ठाकुर, अतुल शर्मा, सतीश गोस्वामी, राजेंद्र मौर्य, नरेंद्र सिंह राजपूत, गौतम सिंह राजपूत, अतुल शर्मा, बंटी बना सुजालपुर, हरेंद्र सिंह सेंधव, राजेंद्र पटेल, भगवान सिंह, सुनील जैथल, भोजराज सिंह ठाकुर विशाल शर्मा, पंडित योगेश, जयेश पडियार, अशीष दवे, अखिलेश शिंदे, मनीष जैन, रितेश उपाध्याय, पंकज सोनी, संतोष वर्मा, संतोष वर्मा, आशा भावसार सोनकच्छ, लीला अटरिया जिला पंचायत अध्यक्ष देवास, पार्षद रितु सवनेर, बबीता परमार, उषा पालीवाल, आशा पांचाल, आशा कौशल, गायत्री सेन सहित मोदी परिवार के कई परिजन उपस्थित रहे।






रंगो से उकेरी मोदी जी की रांगोली


        देवास शहर में रांगोली मांडने की प्राचीन परम्परा है, होली उत्सव पर जिसे आज भी निभाया जा रहा है। शहर की परम्परा का निर्वहन करते हुए मोदी परिवार के होली मिलन समारोह में राधाकृष्ण के चित्र एवं मंच के समक्ष कलाकार दिव्यानी जोशी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मनमोहक रांगोली सजाई।



अबकी बार 400 पार


       गरिमामय इस आयोजन में रंगो की मस्ती और उल्लास से नांच गाने के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा फिर एक बार, मोदी सरकार, अबकी बार, 400 पार एवं देवास शाजापुर से अबकी बार, 6 लाख पार के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। केसरिया रंग में रंगे परिजन, मातृशक्ति हर्षोल्लास से मोदी जी की रांगोली, मुखोटे एवं श्री सोलंकी के साथ पूरे समय सेल्पियॉ लेते रहे। प्रात: साढ़े 11 बजे से प्रारंभ होकर होली मिलन समारोह की मस्ती अपराह्न 4 बजे तक छाई रही।




कांग्रेस ने संत कबीर के अनुयायियों का 70 साल तक किया शोषण

       होली उत्सव पर अधिकतर फाग गीत, भजन एवं कविताओं की प्रस्तुतियों से जुड़े कार्यक्रम होते है, लेकिन सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक करते हुए मोदी परिवार के होली मिलन समारोह में कबीर पंथी निर्गुणी भजनो का गायन किया गया। इस विषय में लोकसभा क्षेत्र की प्रचार टोली के पदाधिकारी महेश चौहान, हरिसिंह धनगर ने बताया कि संत कबीरदास जी 15 वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि एवं संत थे। भक्तिकाल की निर्गुण शाखा की ज्ञानमार्गी उपशाखा के महानतम कवि थे। मान्यता है कि संत कबीर का सशरीर अवतरण ही तालाब में कमल पर हुआ था। देश में संत कबीर के करोड़ो अनुयायी है। कांग्रेस ने दलित, शोषित एवं गरीबो के उत्थान का ढोंग रचते हुए 70 वर्षो तक संत कबीरदास जी के अनुयानियों का शोषण किया। कांग्रेस ने झुठे वादे कर करके कबीर के अनुयायियों के वोट तो लिये, लेकिन उनके जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिये कभी भी अच्छे मन से ठोस प्रयास नहीं किये। केन्द्र में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, तब अपने पहले कार्यकाल में ही मोदी जी ने बनारस के साथ कबीर के निर्वाणधाम मगहर पंहुचकर वहां के विकास का मार्ग प्रशस्त किया और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मगहर मे करोड़ों के विकास कार्यो को करवा रहे है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत