एक गांव ऐसा जहां निरंतर 22वर्षो से हो रहा रामायण पाठ
- सीहोर की आष्टा विधानसभा का एक गांव दरखेड़ा जिसमे लगातार 22 वर्षो से हो रहा रामायण पाठ
भारत सागर न्यूज/जावर/रायसिंह मालवीय 7828750941 - जावर तहसील का गांव दरखेड़ा जो मुख्यमार्ग से लगभग 2.5 किलोमीटर है जो प्राकृतिक रूप 2 तरफ़ से हल्की पहाड़ियों से घिरा है जिसमे गांव से लगा तालाब है जो गांव को और प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर करता है। दरखेड़ा गांव जिसमें राम मंदिर में अक्टूबर 2001 में एक साधु के कहने पर रामायण का पाठ शुरु करवाया था जो 1 महीने के लिए र शुरू हुआ था लेकिन ग्रामीणों की भक्ति और श्रध्दा से कब 22 वर्ष हो जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था और आज भी निरंतर रामायण का पाठ चल रहा है।
ग्रामीण कैसा भी खेती कृषि का कार्य हो समय निकाल कर बारी बारी से रामायण का पाठ करते है।
ग्रामीण हरिसिंह की माने तो मंदिर में जो रामायण पाठ हो रहा है उसका न कोई अध्यक्ष न कोई समिति सब काम हनुमान जी महाराज की कृपा से हों रहा हैं। गांव में सब सुख शांति से है सब उन्नति कर रहे है। गांव मे सब समरसता के साथ रहते है।
जब उनसे पुछा गया कि और कब तक चलेगा बोले कह नही सकते सब हनुमान जी कृपा है लेकिन हम जिंदा है तब तक तो चलाने का प्रयास करेगें।
Comments
Post a Comment