जवेरी श्रीराम मंदिर में धूमधाम से मनाया रामनवमी पर्व
भारत सागर न्यूज़/देवास। श्री राम नवमी महापर्व महात्मा गांधी मार्ग स्थित प्राचीन जवेरी श्री राम मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। के पावन उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा सजाया गया। प्रात: श्री राम दरबार की पूजा-अर्चना कर आकर्षक रूप से अद्भुत श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में स्थित रांगोली और फव्वारे आकर्षण का केन्द्र रहे।
दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। प्रातः: से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे थे। सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शनलाभ लिया। इस उपलक्ष्य में स्वयं व्यवस्थापक न्यासी उपस्थित थे। उन्हीं के निर्देशन में राम नवमी पर्व मनाया गया।
Comments
Post a Comment