आज थामेगे 500 कार्यकर्ताओं के साथ डॉ रूप सिंह नागर भाजपा का दामन

  • सोनकच्छ में मुख्यमंत्री के समक्ष लेंगे भाजपा की सदस्यता



भारत सागर न्यूज़/भौरासा निप्र/चेतन यादव। आज मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी देवास शाजापुर के भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में सोनकच्छ मंडी में शाम 4 बजे सोनकच्छ विधानसभा के त्रिदेव स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्गदर्शन देगे व सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पुष्पगिरी आएंगे व बाय रोड़ से मंडी प्रांगण सोनकच्छ पहुचेगें जहां पर भौरासा नगर के डॉक्टर रूप सिंह नागर भाजपा की सदस्यता लेंगे आपको बता दे की डॉ रूपसिंह नागर कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। डॉ नागर कांग्रेस में देवास जिला सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष से लेकर पीसीसी सदस्य तक रह चुके हैं। 



डॉ नागर ने पिछले दिनों 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के द्वारा ठुकराए जाने से आहत होकर डॉ नागर ने अपने सभी कांग्रेस के पदों से इस्तीफा दे दिया था इसके बाद से ही डॉ नागर के भाजपा में जाने की अटकलें चल रही थी जो आज विराम लग जाएगा डॉ रूपसिंह नागर ने बताया की आज दोपहर 2 बजे बालाजी रेस्टोरेंट पर सभी लोग इकट्ठे होकर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ आज सोनकच्छ पहुंच कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष 500 कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता लेगे डॉ नागर ने बताया कि आज सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ 500 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ यात्रा का हिस्सा बनेंगे,,,,,,।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?