5वीं वेस्ट जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में म.प्र. रहा द्वितीय स्थान पर

  • 33 स्वर्ण 11 रजत 15 कांस्य पदक सहित कुल 59 जीते 



भारत सागर न्यूज़/देवास। पंचगनी, महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में 1 से 3 मई तक सेंट पीटर्स इंटरनेशनल स्कूल के विलियम्स हॉल मे पांचवी वेस्ट जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न हुई । उक्त जानकारी देते हुए पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मप्र के 46 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर 33 स्वर्ण 11 रजत 15 कांस्य पदक सहित कुल 59 जीतकर 5वीं वेस्ट जोन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान प्राप्त किया। साथ ही देवास के खिलाड़ीयों ने भी अपने अपने वर्ग समूह में पदक जीते।
बालक, बालिका, वर्ग टेंडिंग (फाइट) में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीय, दिशा रेड्डी, हर्षिल पटेरिया, वैष्णवी झाला, जान्हवी सरकार, गौरी सोनी,आर क्रिश अन्नामलाई, आर्य सिवासवामी, जीत वधेर, धैर्य पांडे सभी देवास, अरित्रि पुरोहित, आरोही जिराती, आरना पुरोहित, पूर्वांशी विरहे, दक्ष पाठक, महेंद्र स्वामी, धनंजय वीर सभी इंदौर, हिमांशु शर्मा भोपाल, निशिका दीप्ति भरोस जबलपुर, आर्यन तिवारी सतना ने स्वर्ण पदक जीते।


रजत पदक विजेता खिलाड़ी - 
आसिफ अली, आयुष विश्वकर्मा, तनिष्क मालवीय भोपाल, श्लोक चंदवानी जबलपुर, अमित रजक सतना, नैतिक श्रीवास्तव इंदौर।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी - 
ऋषभ जयसवाल देवास, अंशु पटेल, आयुष पटेल, राज चौहान, महिमा पटेल, हर्षील पटेरिया सभी देवास, स्वरूप साहिल भरोस, ईशान सराफ जबलपुर, अमित रजक सतना, धर्मराज डांगी, किशन बैरागी राजगढ़, हिमांशी जाट, तन्वी श्रीवास्तव इंदौर, मीनाक्षी यादव भोपाल ने कांस्य पदक जीते।


सैनी इवेंट टुंगल में दिशा रेड्डी, जीत वधेर,आर.क्रिश अन्नामलाई,अंशु पटेल, हर्षिल पटेरिया सभी देवास, अरित्री पुरोहित इंदौर ने स्वर्ण पदक,आर.आर्य सिवासवामी देवास, हिमांशी जाट , आरना पुरोहित इंदौर में रजत पदक जीता। ऋषभ जयसवाल देवास ने कांस्य पदक जीता। रेगू इवेंट्स में अंशु पटेल, आयुष पटेल,जीत वधेर ने स्वर्ण पदक जीता।
सोलो इवेंट्स में दिशा रेड्डी देवास,कुशल जाट, पूर्वांशी वीरहे सभी इंदौर ने स्वर्ण पदक,इंदौर के दक्ष पाठक ने रजत ओर हर्षिल पटेरिया देवास ने कांस्य पदक जीता।


गांडा इवेंट्स में देवास के अंशु पटेल, आयुष पटेल ने स्वर्ण पदक ओर इंदौर के कुशल जाट,धनंजय वीरहे ओर हिमांशी जाट,तन्वी श्रीवास्तव, ने रजत पदक जीता ।
अंशिका सिंह,अर्पित सेन,सर्वेश वर्मा,रचित तिलोकानी का सराहनीय प्रदर्शन रहा।


कोच हर्ष जयसवाल,विशाखा कोल, मैनेजर विक्रम देवड़ा, गुड्डू कन्नौजिया और रैफरी अमन रिटोलिया थे। विजेता खिलाडियों की इस विशेष उपलब्धि पर राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मनीष सेन नेता प्रतिपक्ष, प्रमोद जी, रामदयाल यादव पार्षद, खेल एवम युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर सोमानी, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, टेक्निकल डायरेक्टर रोहित श्रीवास, पूजा खाटवा, शहरून निसा अंसारी, वसीम खान, चित्रांश पुराणिक, रितेश सूर्यवंशी, अंकिता जैन, सौरभ गौतम और खिलाडियों एवं पालकगण ने शुभकामनाएं और बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?