गीत संगीत निशा के साथ मतदान की प्रेरणा
भारत सागर न्यूज़/देवास। लवकुश सुर संगम संस्था द्वारा आयोजित गीत संगीत निशा के अवसर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु देश हित में राष्ट्रहित में मतदान करने का संकल्प लेते हुए सभी को मतदान हेतु प्रेरित किया। साथ ही केक काटकर ग्रुप के कलाकार प्रीति चौधरी और अंकित सोनगरा का जन्मदिन मनाते हुए सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं द। पीथमपुर से पधारी अचीवर अकैडमी स्कूल पीथमपुर की संचालिका अर्चना जोशी द्वारा बधाई जन्मदिन की तुमको हमारी 100 वर्ष की हो आयु तुम्हारी बहुत सुंदर गीत प्रस्तुति दी गई।
जिसमे ग्रुप के सभी कलाकारों ने साथ दिया। इसी प्रकार संचालक अनिल नाईक एवं विजया नाईक द्वारा झूमो नाचो खुशी मनाओ लाख दुआएं पाओ, विवेक धवले द्वारा हम भी अगर बच्चे होते नाम हमारा होता बब्लू डब्लू अन्य कलाकार संतोष शर्मा, जयंत रेडेकर, रानी सोलंकी अमोल मोरे इंदौर, दीप्ति निगम साधना श्रीवास्तव, रानी तंवर, गणेश तंवर आशा दुबे अभिषेक शर्मा नीतू श्रीवास्तव राजेंद्र वडनेरे रानी तंवर, हरिराम राजपूत राजेंद्र पाल सिंह अजय दायमा डी के यादव माधुरी दायमा नीरज सैंगर जीवनलाल, ऋषिकेश उपाध्याय मानसी,विप्लव उपाध्याय, नन्ही सी बिटिया कृषा शर्मा 5 वर्ष ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित वरिष्ठ कलाकारों एवं श्रोताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। बेहतरीन सिंगर रानी सोलंकी ने विशिष्ट शैली, मे सिंगरों को प्रस्तुति हेतु मंच पर बुलाकर, प्रोग्राम को रोचक बना दिया। वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास के संचालक एवं मध्य प्रदेश कृषि वर्ग कर्मचारी पेंशन संगठन के अध्यक्ष गंगा सिंह सोलंकी ने सभी कलाकारों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment