मानव अधिकार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सम्मान एवं पदोन्नति

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। मानव अधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.एस. शर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. आर.के. शुक्ला की अनुशंसा पर मानव अधिकार प्रकोष्ठ के वर्तमान पदाधिकारियों के उत्कृष्ट सेवा भाव कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रदेश स्तर के पदों पर की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि मानव हित के लिए कार्य करने के लिए हमारी संस्था द्वारा सन 1999 से वर्तमान तक निस्वार्थ भाव से सतत कार्य किया जा रहा है। 





इसी क्रम में प्रदेश महासचिव संदीप उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री एसपीएस चौहान, प्रदेश सचिव विशाल गुजेवार, प्रदेश सहसचिव स्वामी कमलेशानन्द सेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील गौड़ एवं प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनीष मेहता को सहर्ष नियुक्त किया है। सभी पदाधिकारी प्रदेश स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्णत: नि:स्वार्थ भाव से करेंगे एवं आम जनमानस के मानवाधिकारों की रक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?