Posts

सोशल मीडिया से सावधान रहे, परखकर ही खबरों को आगे बढ़ायें

Image
“जन सरोकार एवं मीडिया” विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न        देवास / जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार व कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास द्वारा सोमवार को एबी रोड स्थित गुलशन अवरित गार्डन में “जनसरोकार एवं मीडिया” विषय पर मीडिया संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में देवास मीडिया जगत के पत्रकारगण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता उज्जैन से पधारे वरिष्ठ पत्रकार  राजेश जोशी एवं नरेश सोनी थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय की संयुक्त संचालक रश्मि देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रही।      संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राजेश जोशी ने पत्रकारों के अधिकार और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाचारों के माध्यम से जनता को सही सूचनाएं देना सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए हमें अथक संघर्ष करना पड़ता है एवं अल्प साधनों में भी अपना जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ता है। जबकि उन्हें 24 घंटे सजग और सतर्क रहकर जन सरोकार के विषयों पर पैनी नजर रखना होती है। उन्ह

राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास पादुका का आज नगर आगमन

  देवास। शिवाजी के गुरू समर्थ रामदास की चरण पादुका यात्रा जो सज्जनगढ़ जिला सतारा से प्रारंभ हुई, जिसका नगर आगमन आज मंगलवार को होगा। चरण पादुका इंदौर से होकर दोपहर 2 बजे कृष्णपुरा स्थित राम मंदिर पहुंचेगी। चरण पादुका दर्शन भक्तजन दोप. 3.30 बजे तक कर सकते है। राजगुरू समर्थ रामदास विचार मंच ने समस्त नगर के धर्मप्रेमी जनता से आगृह किया है कि निर्धारित समय पर कृष्णपुरा राम मंदिर पहुंचकर भीक्षा, प्रसाद ग्रहण कर दर्शनलाभ लेवे। यात्रा दोप. 3.30 बजे पश्चात उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। उक्त जानकारी मंच के कार्यकर्ता गेरूलाल व्यास ने दी।

रोटरी क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर

Image
देवास। रोटरी क्लब देवास ने गंधर्वपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।  जिसमें युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया। ग्राम के 30 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित, ए.जी. गोवर्धनसिंह चंदेल, डॉ. जे.एस. कुशवाह, जयनारायण जायसवाल, ओमप्रकाश पाटिल, इनरव्हील अध्यक्ष रेखा पांचाल, सचिव सुनीता पटेल, श्रीमती जायसवाल, रोटेे अध्यक्ष शुभम शर्मा, भरत विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे। अंत में आभार सरपंच प्रतिनिधि संतोष जोशी ने माना। 

कुर्मी क्षत्रिय समाज का सम्मेलन संपन्न विद्यार्थियों एवं वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

Image
देवास। कुर्मी क्षत्रिय समाज सामाजिक एवं जनकल्याण विकास समिति देवास का सम्मेलन किंगजार्ज हा.से. स्कूल बजरंग नगर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में लगभग 600 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार थेे। विशेष अतिथि अरूण पटेल युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं ममता एस पटेल महिला प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय समाज, राजकुमार कटियार, अध्यक्ष उज्जैन एवं रोशन पटेेल धार उपस्थित थेे। कार्यक्रम की शुरूआत छत्रपति शिवाजी , साहू जी महाराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई । अध्यक्ष कुंजबिहारीसिंह ने समाज की गतिविधियों एवं कार्यो पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में और उन्नतीपूर्ण कार्य करने का आश्वासन दिया तथा समाज को नई दिशा देने के लिये युवाओं का आव्हान किया। लालजी पटेल ने अपने उद्बोधन में समाज के महत्व को समझाते हुए सभी सदस्यों से संगठित होकर कार्य करने की अपील की । राजेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जातीय असमानता के कारण हमारा देश पीछे जा रहा है। पहले हिन्दी भाषी प्रांतों के अलावा अन्य प्रांत जहां हिंदी

महेश राजपूत राज्य कर्मचारी बिमा निगम(ईएसआई) संचालन समिति के सदस्य नियुक्त

देवास। इंटक महामंत्री मेहरबानसिंह चौहान,युवा इंटक शहर अध्यक्ष निशा यादव ने बताया कि इंटक जिला अध्यक्ष महेश राजपूत को राज्य कर्मचारी बिमा निगम(ईएसआई) के संचालन समिति का सदस्य  प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन वीपी. सिंह कि अनुशंसा पर किया गया। श्री राजपूत को केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ,शहर अध्यक्ष मनोज रजानी ,पूर्व महापौर रेखा वर्मा, जय सिंह ठाकुर, गुरू चरण सलुजा, प्रयास गौतम, डॉ मंसूर शेख, एम असलम शेख, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हेतावल ,शौकत हुसैन, वरिष्ठ इंटक नेता शिवा पहलवान, काग्रेस पार्षदगण, महिला काग्रेस नेता वंदना पाडे, युवक काग्रेस सहित अन्य लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री राजपूत ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम का सघन निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ मंसूर शेख,  छोटू भाई गुजर्र, गजेन्द्र जाट, मेहरबानसिंह, निशा यादव सहित कई श्रमिक साथी उपस्थित थे।

अंदाज ऐ बया पर नाचे नागेश, देवास ने सराहा अद्भुत कलाकारी के सितारे को

Image
देवास। शौकियाना अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली संस्था जो कि शौकिया गायकों के द्वारा संचालित की जाती है। कराओके क्लब (केकेसी) देवास एवं भाग्योदय क्रिएटिव एक्टिविटी के संयुक्त तत्वावधान में आनंद सिनेमा हॉल में एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी गॉड गिफ्टेड कलाकार नागेश कुमार बुरबुरे एवं उनके सहकलाकार डेजी वरजानी, मंगेश  एवं उनके मेकअप मेन घनश्याम की चौकड़ी ने  देवास की जनता के बीच अपने अभिनय की प्रस्तुतियाँ दी। जो दर्शकों को भावविभोर कर गई। दर्शकों की समीक्षाओं पर गौर किया जावे तो यह कार्यक्रम देवास में इतिहास रचने के समान हुआ है। बड़वानी से पधारी  ऋतिका जैन ने मंच संचालन को बखूबी बयाँ किया।                                  कार्यक्रम का शीर्षक था अंदाज़..ऐ..बयाँ केकेसी के गायको के गाए गीतो पर नागेश कुमार एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी। सर जो तेरा चकराए गीत में जॉनी वाकर बनकर नागेश ने कई दर्शको की चम्पी करते हुवे परफॉर्म किया। जीना यहां मरना यहां,,, ओ मेरी शर्मीली, तुमसे अच्छा कौन है, बदन पे सितारे लपेटे हुवे, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, यूं ही तुम मुझसे बात करती हो,, मेरे दि

वार्ड क्रं. 4 में हुआ दो कालोनियो के सीसी रोड़ का भूमिपूजन

Image
देवास। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड़ का भूमिपूजन हुआ। क्षेत्रीय पार्षद मनीषा धर्मेन्द्र जाधव ने बताया कि वार्डवासियो की मांग को देखते हुए चामुंडा पैलेस और मंगल मूर्ति नगर के सीसी रोड़ का भूमिपूजन मुख्य अतिथि महापौर सुभाष शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष अंसार अहमद  सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिको के करकमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित थे। अंत में आभार पार्षद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र जाधव ने माना।

60 महिलाओं का जत्था 25 दिन की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना, ढोल-ढमाके से किया स्वागत

Image
देवास। बिजाना, संजय नगर, राजीव नगर  भट्टा, बिजाना भट्टा  से 60  महिलाओं का जत्था 25 दिन की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। उक्त जानकारी देते हुए अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि समस्त महिला तीर्थ यात्रियो के जत्थे को ग्रामीणो ने ढोल ढमाके के साथ जुलूस निकालकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं मंगलमय यात्रा की कामना के साथ बिंजाना रेल्वे स्टेशन से रवाना किया। सभी यात्री जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, अयोध्या, गंगा सागर सहित कई तीर्थ यात्रा पर अपने शीष झुकाएंगे। समस्त तीर्थ यात्री फुलकुंवर बाई, समपतबाई भाट, आशा बाई के  नेतृत्व में रवाना हुआ। स्वागत अवसर पर पार्षद सावित्री बाई शर्मा, हाकम बाई पलटन, धापुबाई, अमूतबाई, दातारसिंह दरबार, मोहनलाल शर्मा, नानूराम सोनगरा, राजू भाट, भारतसिहं, भगवानसिहं, दिलीसिंह, मुकेश शर्मा, ज्ञानेश्वर कुमावत, मनोज  विश्वकर्मा,  लखनसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

जो प्राप्त है उसे स्वीकार करो- श्री प्रसन्न सागर जी महाराज

Image
-असहायो को महाराज श्री ने किया कम्बल वितरण  देवास। माँ चामुण्डा की तपो स्थली देवास में तपस्वी मुनी अध्यात्म की गंगा बहाने वाले संत श्री प्रसन्न सागर जी महाराज अल्प प्रवास पर विजय रचना कटारिया परिवार की भक्ति भावना देखकर देवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व रामेश्वर श्याम प्रदीप जलोदिया परिवार के द्वारा महाराज श्री की महाआरती एवं पाद पूजन के साथ असहायो, गौसेवको निर्धनो को कम्बल वितरण किया। महाराज श्री के साथ पीयुष सागर जी भी साथ थे, उनका भी बहुमान किया गया। महाराज श्री ने कहा कि इन्ही में परमात्मा विद्यमान है। आज देश्चा में शराब का आतंक फैला कुविचार, कुसंस्कृति फैली इन्ही से बचने के लिए सत्संग जरूरी है। जो प्राप्त है उसे स्वीकार करो। जब संसार में कोई नजर नही आता जब परमात्मा तुम्हारा सहारा होता है। पूज्य महाराज श्री की अगवानी भोपाल चौराहे पर कमलाबाई जलोदिया, मंजू जलोदिया, इंदरमल पाणोद, संजय कटारिया, विजय कटारिया, मनोहर जैन, निलेश छाबड़ा, अरविंद जैन आदि उपस्थित थे। 

ज्योतिर्लिंग महिमा के साथ श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम में शिव पुराण का समापन

Image
देवास। शिव महापुराण धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रूपी चारों पुरुषार्थो को देने वाला शिव का अर्थ है, कल्याण है शिव के महात्मय से ओत-प्रोत यह पुराण शिव महापुराण के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान शिव पापों का नाश करने वाले देव हैं तथा बड़े सरल स्वभाव के हैं। इनका एक नाम भोला भी है। अपने नाम के अनुसार ही बड़े भोले-भाले एवं शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों को मनवाँछित फल देने वाले हैं। उक्त उद्गार श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी सुरेशानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्री शिव महापुरण कथा के अंतिम दिवस परम पूज्य अरविंद जी महाराज ने कहे। जानकारी देते हुए स्वामी माधवानंद तीर्थ जी ने बताया कि सोमवार को कथा की यज्ञ के साथ पूर्णाहूति हुई। अंतिम दिवस महिलाओ ने 12 पार्थिव ज्योर्तिलिंगो का निर्माण कर अभिषेक किया। महाराज श्री ने भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की कथाएं और उनके स्थानों के महत्व के बारे में भी बताया। साथ ही पार्थिव ज्योर्तिलिंग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शिव कथा का मूल संदेश सभी के साथ सामंजस्य बनाकर रहना है। जिस तरह भगवान शिव के परिवार में सभी जीव-प्राणी पूजनीय ह

आबकारी विभाग के लगातार कार्यवाही से देवास जिले में अवैध मदिरा के तस्करों में हड़कंप

Image
02 लाख रुपए से अधिक की  हाथ भट्टी मदिरा के ठिकाने पर जप्त कर कठोर कार्यवाही की देवास। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर ने बताया कि कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आज दिनांक 30.12.2019 को आबकारी उप निरीक्षक वृत्त देवास ब श्री महेश पटेल एवं वृत्त देवास स सुश्री राजकुमारी मंडलोई द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए अलसुबह ग्राम बरोठा में अवैध मदिरा निर्माण कर्ताओं के चिन्हित स्थानों पर दबिश दी। तालाब के पास नाले पर 06 चलित भट्टियां पाई गई दल को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। आसपास के स्थानों पर और तलाश करने पर ड्रमों में भरा तथा जमीन वे अंदर ड्रमों में भरा महुआ लहान बरामद हुआ। चलित भट्टीयों को तहस नहस किया गया तथा बरामद महुआ को विधिवत रूप से मौके पर ही नष्ट किया गया। भट्टियों के पास से लगभग 45 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा भी प्राप्त हुई। बरोठा में सांसी बस्ती में तलाश करने पर एक रिहायशी मकान से 4 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद हुई । आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबका