60 महिलाओं का जत्था 25 दिन की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना, ढोल-ढमाके से किया स्वागत





देवास। बिजाना, संजय नगर, राजीव नगर  भट्टा, बिजाना भट्टा  से 60  महिलाओं का जत्था 25 दिन की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। उक्त जानकारी देते हुए अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि समस्त महिला तीर्थ यात्रियो के जत्थे को ग्रामीणो ने ढोल ढमाके के साथ जुलूस निकालकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं मंगलमय यात्रा की कामना के साथ बिंजाना रेल्वे स्टेशन से रवाना किया। सभी यात्री जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, अयोध्या, गंगा सागर सहित कई तीर्थ यात्रा पर अपने शीष झुकाएंगे। समस्त तीर्थ यात्री फुलकुंवर बाई, समपतबाई भाट, आशा बाई के  नेतृत्व में रवाना हुआ। स्वागत अवसर पर पार्षद सावित्री बाई शर्मा, हाकम बाई पलटन, धापुबाई, अमूतबाई, दातारसिंह दरबार, मोहनलाल शर्मा, नानूराम सोनगरा, राजू भाट, भारतसिहं, भगवानसिहं, दिलीसिंह, मुकेश शर्मा, ज्ञानेश्वर कुमावत, मनोज  विश्वकर्मा,  लखनसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा