Posts

सायकल पर जा रहे वृद्ध को बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत.......

Image
क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोशित होकर किया चक्काजाम, पुलिस की समझाईश के बाद खुला जाम   देवास। उज्जैन रोड़ पर पिछले दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है, इसी के साथ यहां से गुजर रहे वाहन जिसमें बसें अंधगति से जाती है जिसके कारण दिन-प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। रविवार शाम को भी एक हादसा इस मार्ग पर हुआ बताया जा रहा है कि अंधगति से जा रही सिटी बस ने साइकल पर सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस लेकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोशित होकर सडक़ पर चक्काजाम कर दिया जिसकी सूचना पाते ही मौके पर सिविल लाईन थाना पुलिस व नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे जहां उन्होनें जाम खुलवाया और मार्ग से गुजर रही यात्री बसों के चालकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने के सुझाव दिए।  घटना के बाद मृतक का शव करीब आधे घंटे तक घटना स्थल पर रहा उसके बाद जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस आई लेकिन उससे पहले मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भेजा गया। मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर

Dewas News- दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति बहनों ने महिलाओं को स्वयं की आत्मरक्षा के बारे में दी जानकारी

Image
देवास । विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बहनों द्वारा सोनकच्छ में महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें अतिथि  प्रिया अग्रवाल,  नेहा यादव,  आशा भावसार,  सुमित्रा यादव,  नीतू दीदी,  नेहा रघुवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम  में महिलाओं को स्वंय की आत्मरक्षा के बारे में बताया गया।  उक्त आयोजन  बबीता कौशल जिला सह संयोजिका के द्वारा संपन्न कराया गया।  कौशल ने उपस्थित अतिथि मातृशक्तियो का सम्मान किया।

राम राज्याभिषेक, हवन-पूजन एवं भण्डारे के साथ श्रीराम कथा की पूर्णाहुति

Image
देवास । मालीपुरा स्थित माली समाज धर्मशाला में आयोजित श्री राम कथा की पूर्णाहूति हवन-पूजन एवं भण्डारा प्रसादी के साथ हुई।  आयोजक पूर्व पार्षद सत्यनारायण माली ने बताया कि अंतिम दिवस कथावाचक पं. लखन जी महाराज ने विभीषण शरणागति, लंका विजय, अयोध्या आगमन, राम राज्याभिषेक की कथा का प्रसंग सुनाया। इस दौरान कथा स्थल से ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।  महाराज श्री ने कहा कि लंका में भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की और अपने अयोध्या राज्य में वापस आए। श्रीरामकथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। विभीषण को लंका का राज्य सौंपकर प्रभु श्री राम की अयोध्या वापसी की। पूरी अधोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। भगवान राम का राजतिलक हुआ। महाराज श्री ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से उन्नति होती है। उनकी हमेशा सेवा करनी चाहिए। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर भंडारा हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। 

Dewas News- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शंकरगढ़ पहाड़ी पर हुआ एडवेंचर फेस्ट का शुभारंभ.......

Image
कथक नृत्य के साथ मलखंब पर पहलवानों ने दिखाए करतब, बच्चों ने कराते से सिखाए आत्मनिर्भरता के गुर देवास। इंदौर-भोपाल बायपास पर स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर शनिवार से पांच दिवसीय एडवेंचर फेस्ट की शरूआत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुई। इस दौरान मलखंब, कराते, कथक नृत्य, योग आदि की प्रस्तुति ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। यहां 16 मार्च तक विविध मनोरंजक गतिविधियों का लुत्फ शहरवासी उठा सकेंगे। नगर निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे एडवेंचर फेस्ट की शुरूआत योगासन से हुई। योग साधकों ने जटिल व्यायाम और योग क्रिया की प्रस्तुति देते हुए जीवन में योग का महत्व बताया।  ग्रुप में जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें .....  https://chat.whatsapp.com/H83zDuTmyUQ42v7h7DXdJq इसके साथ ही शाजापुर की मलखंब टीम के पहलवानों ने मलखंब पर शारीरिक गतिविधियों से हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। इसी प्रकार देवास जिला कराते संघ के बालक-बालिकाओं ने कराते के माध्यम से आत्मनिर्भरता के गुर सिखाए। छोटे बच्चों ने कराते की अलग-अलग प्रक्रिया दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान घुंघरू डांस एकेडमी की अनुष्का जो

रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित कर महिलाओं को किया जागरूक

Image
धार के नालछा और उमरबन ब्लॉक में ग्राम उमरबनकला,  बगड़ी, बिलोदाखुर्द , सगड़ी, भुराकुंवा, पनाला, उमरपुरा, भोल्यापुरा, आमखो,कछाल,  पिपलिया, में 4 दिवसीय कार्यक्रमो को सामाजिक संस्था केयर इंडिया के महिला एवं पानी परियोजना के अंतर्गत रंगोली, रस्सी प्रतियोगिता, पेंटिंग कला, नारो तथा रैली द्वारा आयोजीत किया गया। जिसमे महिलाओ को महिला दिवस के बारे मे, शिक्षा स्वास्थ्य, महिला पुरूषों में तथा बालिका बालको में समानता,प्रोत्साहन व महिलाओं को शिक्षा में बराबरी की भागीदारी एवं समाज में कईं कुरीतियां, सामजिक भेदभाव, जातिप्रथा, छुआछूत जैसे कई जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रमो में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथियों में गावों के सरपंच, सचिव, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता ने भी भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक कंचन कोचुरे ने महिला दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसके महत्व को समझाया । मास्टर ट्रेनर, माया नलवाया, सीता पटेल, किरण चौहान, अफसाना खान, वरलीया सस्ते, दिनेश भवर, मलखान सुनेर आदि ने सभी गांव वासियों का  आभार माना।

Hatpipliya - नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिला दिवस, जन साहस संस्था का एक दिवसीय कार्यक्रम

Image
जन साहस संस्था का एक दिवसीय कार्यक्रम महिला अधिकारों और महिला सुरक्षा की दी जानकारी  महिला सशक्तिकरण सुदृढ़ता का उद्देश्य  नारी शक्ति का कार्यक्रम में हुआ सम्मान भारत सागर न्यूज, हाटपिपलिया (संजू सिसोदिया ) । नगर हाटपिपलिया के टंकीपूरा में अंबेडकर भवन में जन साहस संस्था के माध्यम से एक दिवसीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराना था और साथ ही महिलाओं को अपने सम्मान और सुरक्षा कैसे करनी है, यह भी बताया गया ।  इसी के साथ ही कार्यक्रम में नगर की वरिष्ठ महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूल की शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्था के सागरमल मालवीय ने मुख्य अतिथियों को संबोधित किया। जिसमें  नगर की रिटायर्ड महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्रीमती पाँचू बाई मालवीय, गर्ल्स हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती सावत्रा बाई गरासिया, बबिता सिसोदिया, सुश्री मनीषा गोयल, श्रीमती अनिता जोशी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता गोयल, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रिहाना मंसूरी, चंदू बाला जैन, रंजना सोलंकी, ललिता जाधव, अनुराधा राजोरिय

पीएम आवास योजना में हेरफेर का मामला, पूर्व मंत्री ने उठाये सवाल तो कृषि मंत्री ने कही जांच की बात

Image
नगर परिषदों में पीएम आवास योजना में हेरफेर का मामला !  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेताओं पर सवाल उठाये  गरीब परिवारों ने कलेक्टर कार्यालय पर लगाई थी गुहार  प्रदेश के कृषि मंत्री ने जांच की कही बात भारत सागर न्यूज, बागली अंचल  बागली विधानसभा क्षेत्र की पांच नगर परिषदों में प्रधानमंत्री आवास योजना के करोड़ों रुपए के हेरफेर के मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेताओं पर सवाल उठाये हैं। बता दें पिछले दिनों सतवास सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने इस संबंध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था और सतवास के गरीब परिवारों ने कलेक्टर कार्यालय पर गुहार भी लगाई थी। साथ ही क्षेत्रीय सांसद ने भी समीक्षा बैठक में इस पर प्रतिक्रिया दी थी। वहीं इस मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री ने जांच की बात कही है। इधर लोकचर्चा है कि उक्त मामले में अधिकारी पर गाज गिर सकती है। लेकिन इस मामले के भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को संरक्षण की बात भी सामने आ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि मामले में क्या केवल अधिकारियों को ही निपटाया जायेगा या फिर भ्रष्टाचार की मूल जड़ तक भी पंहुचा जायेगा ? क्या है पूर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शाजापुर में प्रतिभावान महिलाओं का किया गया सम्मान

Image
परिवार जनों के सहयोग से ही महिलाएं उन्नति कर आगे बढ़कर देश सेवा कर रही हैं

#DEWAS- ICH के अंदर आई शातिर महिला चोर ने बैग में रखे रूपयों पर किया हाथ साफ,CCTV में कैद हुई वारदात

Image
एक बातों में उलझाती रही तो दूसरी ने दिया घटना को अंजाम, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद  देवास। शहर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। इसी के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को भी बदमाश अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच एक महिला ने आज दोपहर में आईसीएच के अंदर से बैग में रखे रूपयों सहित अन्य दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। हांलाकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया गया है कि उक्त बैग मप्र विद्युत वितरण कंपनी के सेवा निवृत कर्मचारी का था जिसमें रूपए रखे थे जिस पर महिला ने अपने हाथ साफ कर दिए। शहर के चामुण्डा कॉम्लेक्स स्थित इंडियन कॉफी हाउस में नाश्ते के लिए पहुंचे बुजुर्ग के बैग से दो महिलाएं चार हजार रुपए नगदी सहित अन्य दस्तावेज चुरा ले गई। उक्त घटना आयसीएच में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया है कि मप्र विद्युत वितरण कंपनी के सेवा निवृत्त कर्मचारी राकेश भटनागर निवासी इंदौर, देवास किसी बैंक आए थे। बैंक से बाहर निकलते ही दो महिलाए बुजूर्ग का पीछा कर रही थी। श्री भटनागर चामुण्डा कॉम्लेक्स स्थित इंडियन कॉफी हाउस नाश्ते के लिए पहुंचे उन्होंने अपना बैग कुर्सी पर रखा और वह वॉशर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 माध्यम से" नारी शिक्षा और महिलाओं के हक एवं योजनाओं की जानकारी दी" साथ ही सामाजिक हक भेदभाव मिटाने का संदेश दिया

Image
देवास। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे देवास ब्लाक में ग्राम दतोत्तर में मगंलवार को समाजिक संस्था केयर इंडिया महिला एवं पानी परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतोत्तर में रैली निकाली गई एवम अन्य गतिविधि के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमे महिलाओ को महिला दिवस सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की समानता, महिलाओं को प्रोत्साहन, शिक्षा में बराबर भागीदारी, समाज में कईं कुरीतियां जैसे लडक़े और लडकी में भेदभाव, सामजिक लिंग भेद, जातिप्रथा, छुआछूत जैसे कई जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लेते हुए अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि ग्राम दतोत्तर तहसील देवास, के कार्यक्रम समन्वयक राजपाल सेंधालकर उपस्थित थे। सेंधालकर ने महिला दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिलाओं को शासकीय योजनाओं के बारे में बताया।, संतोष कुमार मालवीय,सचिन पंचोली, , सुनील मालवीय, प्रतिभा माली, मुकेश मालवीय, जागेंद्र सिंह यादव, सीताराम मालवीय, , आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता धौलपुरिया, श्रीमती अनीता मालवीय, श्रीमती बबली सुनवानिया, आशा सुपरवाइजर श्रीमती रीना निगम एन आर एल एम सचिव श्रीमती रानी परमार

Video : देरी से पंहुचे मुख्यमंत्री ने जनता को किया ऐसे खुश ..... खुद किया मंच का संचालन .... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देवास में संचालित पोषण आहार फेक्ट्री का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपा गया ... BJP National President JP Nadda & CM Shivrajsingh Chouhan

Image
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुचे देवास