Posts

देवास शहर के विकास हेतु प्रस्तावित मिनी सुपर कारिडोर योजना .... देवास ओद्योगिक क्षेत्र से नागूखेडी उज्जैन रोड पर मिलेगा कारिडोर Dewas super Corridor News

Image
देवास। प्रदेश की प्रमुख नगरी देवास के विकास में एक और बड़ा सितारा लगाये जाने हेतु तथा देवास शहर को विकास की ओर अग्रसित करने हेतु देवास ओद्योगिक क्षेत्र से नागूखेडी उज्जैन रोड पर मिलेगा कारिडोर। इस योजना से टाटा एक्सपोर्ट से उज्जैन रोड तक लगभग 5.2 किमी लम्बे एमआर 10 कारिडोर का विकास किया जाएगा। जो 45 मीटर चौडा 6 लेन कारिडोर होगा। योजना के मास्टर प्लान के अनुसार कारिडोर के दोनों ओर 150 मीटर चौड़ी रोड व्यावसायिक और मिक्सड यूज के तौर पर उपयोग हेतु विकसित होगी।  विकास प्राधिकरण चेयरमेन चंद्रमौली शुक्ला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशालसिंह चौहान के साथ अमोना, बिंजाना, बीराखेडी, मेंढकीचक, नागूखेडी एवं अन्य किसान बंधुओं की उपस्थिति में एक सेमीनार होटल रामाश्रय में आयोजित किया गया। जिसमें मिनी सुपर कारिडोर के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थितों को चेयरमेन द्वारा दी गई। किसानों को भी अपनी बात रखने का अवसर दिया गया जिसमें किसानों ने अपनी अपनी समस्या व सुझाव रखे। चेयरमेन चंद्रमौली शुक्ला ने स्वयं के पूर्व अनुभव भी बताए जिस तरह से इंदौर में इसी तरह के कारिडोर बने है औरा किसानों ने स्वयं व अपने भविष्य

महिलाओं ने दशामाता का व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, घर-घर आकर महिलाओं ने लगाए हल्दी और कंकू के छापे | Dasha Mata Poojan/Sonkatch

Image
विजेन्द्र नागर सोनकच्छ सोनकच्छ में रविवार को दशामाता का त्यौहार होने की वजह से महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना। नगर में महिलाओं द्वारा दशामता पर्व होने की वजह से नगर की महिलाओं द्वारा एकात्म व्रत रखकर पीपल की पूजा की गई। सुबह से ही नगर के पीपल के पेड के नीचे महिलाएं बडी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना करती हुई देखी गई। नगर सोनकच्छ एवं आसपास के ग्रामों में भी महिलाओं ने दशामाता की बडी संख्या में पूजा-अर्चना की।             चैत्र कृष्ण की दशमी के दिन कच्चे सूत का 10 डोर लेकर महिलांए पीपल की पूजा करती है। महिलांए डोर से पीपल की पूजा करने के बाद पूजनस्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनती हैं। पूजा और कथा सुनने के बाद महिलांए इस डोरे को अपने गले में धारण करती है। इसके बाद महिलांए अपने घरों पर हल्दी और कुमकुम के छापे लगाती है। महिलांए दिन में एक समय ही भोजन करती है। इस दिन भोजन में नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन घर की साफ-सफाई के लिए झाडू खरीदने का विधान है। यह व्रत जीवनभर किया जाता है। इस व्रत का उद्यापन नहीं किया जाता है।       शास्त्रों के अनुसार ऐसा मानना है कि इस व्रत को क

आपसी विवाद में चली थी गोलियां, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में.......

Image
आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित बाइक की जब्त  देवास।  शुक्रवार रात को शहर के कालानी बाग क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते गोलियां चली थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धरदबोचा है इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय मैग्जीन, एक देशी कट्टा व बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के फरियादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष की और से से भी फायर करने के संबंध में सुराग हाथ लगे हैं। भाई भतीजे में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद...... https://www.bharatsagar.page/2022/03/blog-post_26.html गत शुक्रवार 25 मार्च की देर रात्रि को फरियादी अरुण चौधरी निवासी कालानी बाग व राहुल सिसौदिया निवासी जयश्रीनगर को कुणाल उर्फ चीकू बैरागी निवासी कालानी बाग, बादल ढोली निवासी ढोली मोहल्ला, आनंद मन्सारे निवासी विकासनगर ने गोली मारी थी। वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। गोली चलाने से अरुण को पैर व राहुल के पेट में चोंट आई थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया था। उधर गोली चलने की सूचना के बाद कोत

भाई भतीजे में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद......

Image
रंजिश में चली गोली दो युवक हुए घायल, इंदौर रैफर  देवास। पुरानी रंजिश के चलते हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को इंदौर रैफर कर दिया गया जहां एक युवक की गंभीर स्थिति बताई जा रही है। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एबी रोड़ स्थित शीबा होटल के पास शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे आपसी रंजिश के चलते भाई-भतीजे में कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों और से आमने-सामने गोली चली। जिसमें राहुल सिसोदिया व अरुण पिता रमेश चौधरी को गोली लगी। राहुल को पेट में जबकि अरुण को पैर में गोली लगी। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया। राहुल को पेट में गोली लगने से उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों घायलों का इंदौर में उपचार चल रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी अरुण चौधरी निवासी विकासनगर की रिपोर्ट पर आरोपी कुणा

भूजल: जलवायु परिवर्तन के खिलाफ बचाव का विश्व का उपेक्षित तरीका

Image
अदृश्य, लेकिन अक्षय नहीं – भारत में भूजल दोहन के लिए आवश्यक है अविलंब शासन प्रणाली: वॉटरऐड इंडिया • भारत दुनिया की कुल आबादी के 17.6 % लोगों का घर है लेकिन इसके पास दुनिया के ताज़े पानी के संसाधनों का मात्र 4% उपलब्ध है (स्त्रोत – कंपोज़िट वॉटर मैनेजमेंट इंडेक्स; स्वतंत्र मूल्यांकन समूह | वर्ल्ड बैंक) • दशकों से भूजल का दोहन लगातार बढता रहा है; लगभग 17% भूजल खंडों में अत्यधिक दोहन किया गया है। (स्त्रोत – स्वतंत्र मूल्यांकन समूह | वर्ल्ड बैंक) • कुछ क्षेत्रों में, जैसे कि दक्षिण एशिया के कुछ भागों में, भूजल संदूषित हो चुका है और इसमें अर्सेनिक और फ्लोराइड की चिंताजनक मात्रा पाई गई है। (स्त्रोत- ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे एंड वॉटरऐड)   • 16वीं बिहार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021-22 में कहा गया है कि बिहार के 38 ज़िलों में से 31 ज़िलों के ग्रामीण इलाकों में भूजल उल्लेखनीय रुप से संदूषित हो गया है।   नई दिल्ली, मार्च 22, 2022: भूजल – जिसका अस्तित्व लगभग हर जगह भूमि के अंदर रहता है – में हज़ारों लाखों लोगों का जीवन बचाने और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ दुनिया की बीमा पॉलिसी बनने की क्षमता होती ह

एनएसआईसी ग्राउंड ओखला में इंडिया कार्पेट एक्सपो के 42वें संस्करण के कर्टन रेज़र अनावरण, सांस्कृतिक विरासत और बुनाई कौशल को बढ़ावा देना है लक्ष्य Curtain razor unveiled at the 42nd edition of India Carpet Expo at NSIC Ground, Okhla.

Image
सेक्रेटरी टेक्सटाइल श्री यू. पी. सिंह (भाप्रसे) ने किया समारोह का अनावरण कार्पेट एक्सपो में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले प्रमुख कालीन सेक्टर के 200 प्रदर्शक 56 देशों में लगभग 350 कालीन आयातक थोक खरीदारों को प्रोत्साहित करना लक्ष्य भारत हस्तनिर्मित कालीनों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है नई दिल्ली, गुरुवार, 24 मार्च, 2022 भारत सरकार के तत्वावधान में कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) ने इंडिया कार्पेट एक्सपो के 42वें संस्करण का आयोजन किया। 25-28 मार्च, 2022 तक, एनएसआईसी प्रदर्शनी ग्राउंड, ओखला, नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री उपेंद्र प्रसाद सिंह (आईएएस), सचिव टेक्सटाइल्स, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, श्री शांतमनु, आईएएस, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), टेक्सटाइल्स मंत्रालय, भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का कर्टेन रेज़र इवेंट हुआ। श्री उमर हमीद, अध्यक्ष, सीईपीसी, असलम महबूब, दर्पण बरनवाल, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद वसीफ अंसारी, रोहित गुप्ता, गुलाम नबी भट, शेख आशिक अहमद, बोध राज मल्होत्रा, महावीर प्रताप शर्मा, सदस्य सीओए, सीईपीसी, श्री उमेश कुमार गुप्ता,

टाटा कंपनी के नाम का उपयोग कर यूरिया से बना रहे थे नकली डीजल एक्जास्ट फ्लुइड......

Image
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रूपयों की सामग्री जब्त की भारत सागर न्यूज के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक कीजिए - https://chat.whatsapp.com/H83zDuTmyUQ42v7h7DXdJq देवास। एबी रोड स्थित शिप्रा क्षेत्र में वेयर हाउस के पीछे किराए की जगह लेकर कारखाने में चोरी-छुपे नकली डीजल एक्जास्ट फ्लुइड (डीईएफ) यूरिया की मदद से बनाया जा रहा था। इसको बाजार में बेचने के लिए टाटा के नाम का उपयोग भी किया जा रहा था। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस ने गुरुवार दोपहर को दबिश दी। मौके से चार आरोपियों को दबोचकर 1360 लीटर डीईएफ, विभिन्न मशीनें, ड्रम, यूरिया आदि करीब 80 लाख रुपए कीमती सामान जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। भारत सागर न्यूज के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक कीजिए - https://chat.whatsapp.com/H83zDuTmyUQ42v7h7DXdJq गुरूवार दोपहर में मुखबिर की सूचना के बाद औद्योगिक पुलिस की टीम ने पटेल वेयर हाउस के पिछले हिस्से में दबिश दी जहां पर टीन शेड में कारखाने का संचालन किया जा रहा था।

Letter to The CM : प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान के नाम ‘‘लाड़ली लक्ष्मी’’ की चिट्ठी ?

Image
भारत सागर न्यूज, हाटपीपल्या/देवास। अभी एक नारा देश प्रदेश में चल रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिसके तहत बेटियां देश में नाम कर रही है लेकिन कुछ बेटियां ऐसी भी हैं जिन्हें आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ता है कई बेटियों की घर परिवार की स्थिति सही नहीं होने के कारण है वह आगे नहीं बढ़ पाती हैं कोई मंजिल पर पहुंचते-पहुंचते रह जाती है। जिनको मदद की आवश्यकता रहती है। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक बेटी भांजी की जिसनें मीडिया एवं अखबार के माध्यम से अपनी पीड़ा प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाने की कोशिश की है। दरअसल नगर हाटपीपल्या की बिटिया की है जो पढ़ाई के लिए इंदौर में नर्सिंग कोर्स कर रही है लेकिन आर्थिक स्थिति आगे बढ़ने में बाधा बन रही है। इस भांजी ने अखबार व मीडिया के माध्यम से अपनी बात प्रदेश के मुख्या प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाने की कोशिश की है व अपनी पीड़ा में इस भांजी ने अपनी चिठ्ठी मे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आपसे निवेदन है कि मेरी समस्या पर गौर करें मैं आरती रलोती पिता ओमप्रकाश रलोती माता कला बाई रलोती निवासी वार्ड क्रमांक 2 न

राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली, विशेष थीम पर आकर्षक फाग उत्सव का आयोजन 25 मार्च को

Image
शहर में अपनी तरह के विशिष्ट धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से पहचान बना चुकी संस्था सिद्धि विनायक अनूठा आयोजन लेकर फिर हाजिर हुई है। इस बार देवास खेलेगा राधाकृष्ण संग होली की थीम पर आकर्षक फाग उत्सव का आयोजन  किया जा रहा है। संस्था संयोजक रवि जैन ने बताया कि 25 मार्च की शाम 7.30 बजे सयाजी गेट पर यह आयोजन होगा। इसमें ख्यात भजन गायक द्वारका मंत्री  भजनों की प्रस्तुति देंगे तो वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। सेंसर आधारित आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। डॉल्बी साउंड सिस्टम के साथ  मेगा एलईडी पर विशेष प्रसारण होगा। मयूर नृत्य किया जाएगा। इसके अलावा राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी रहेगी व राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। अन्य कई आकर्षण भी कार्यक्रम में रहेंगे। संस्था सदस्यों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पधारकर इस भव्य व अनूठे आयोजन का लाभ लें। भारत सागर न्यूज के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक कीजिए - https://chat.whatsapp.com/H83zDuTmyUQ42v7h7DXdJq

श्रध्दांजलि - पत्रकारिता क्षेत्र में ‘‘मामा’’ ने छोड़ी अमिट छाप ....

Image
कलेक्टर ने पंवार के आकस्मिक निधन पर दी आर्थिक सहायता  देवास। शहर ही नहीं वरन जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ देने वाले दंबग और निष्पक्ष पत्रकार राजेश पंवार का बुधवार देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही लोगों को मिली किसी को विश्वास ही नहीं हुआ की राजेश का निधन हो गया है। वैसे राजेश पंवार को सभी लोग ‘‘मामा’’ के उपनाम से अधिक जानते थे। हर खबर पर तीखी नजर और घटना स्थल पर पहुंचकर खबरों को मौके से बनाना यह कार्य मामा के लिए बहुत आसान कार्य रहता था। गुरूवार सुबह मामा की अंतिम यात्रा उनके निज निवास से निकली जिसमें पत्रकारों के साथ विभिन्न समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। वहीं गुरूवार शाम को कलेक्टर ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता परिजनों को दी।  भारत सागर न्यूज के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक कीजिए - https://chat.whatsapp.com/H83zDuTmyUQ42v7h7DXdJq पत्रकारिता क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ देने वाले राजेश पंवार ‘‘मामा’’ का आकस्मिक निधन बुधवार देर को हृदयघात से हो गया था। ‘‘मामा’’ के निधन की खबर

Crime News Dewas- #Printer से छापते थे नकली नोट, खपाने के मामले में एक आरोपी को न्यायालय ने दी 10 साल की सजा Fake 100rs Note

Image
  नकली नोट मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए थे दो आरोपी, एक की हो चुकी है मौत भारत सागर न्यूज के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक कीजिए - https://chat.whatsapp.com/H83zDuTmyUQ42v7h7DXdJq देवास।  चार वर्ष पूर्व नकली नोट बाजार में चलाने पर एक व्यक्ति को सिविल लाईन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से एक ही सीरिज छ: नकली नोट, और चार अलग सीरिज के व एक अलग सीरिज का नकली नोट मिला था। इस तरह आरोपी के पास से कुल 11 नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका एक साथी नकली नोट प्रिंटर से छापता है जो इधर-उधर खपा देता है। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था उसी दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी। उक्त प्रकरण सुनवाई बुधवार दोपहर को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने की जिसमें एक आरोपी की मौत होने पर उसके विरूद्ध कार्रवाई समाप्त कर दूसरे आरोपी के विरूद्ध 10 वर्ष का कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। शहर में नकली नोटों के काले कारोबार का लंबा इतिहास रहा है। समय-समय पर कोतवाली, बीएनपी, औद्योगिक व सिविल लाइ