Posts

देवास नगर गौरव दिवस के तीसरे दिन कन्‍या पूजन एवं कन्‍या भोजन का हुआ आयोजन / Dewas Nagar Gaurav Diwas

Image
भव्‍य रूप से मनाया गया देवास का पहला नगर गौरव दिवस, हर साल नवरात्रि में मनाया जायेगा देवास नगर गौरव दिवस महापौर, सभापति एवं कलेक्‍टर ने किया कन्‍या पूजन        देवास 28 सितम्बर  2022 / देवास नगर गौरव दिवस आयोजन के तीसरे दिन पुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज हुआ। जिसमें 51 सौ कन्याओं से अधिक कन्‍याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल,सभापति श्री रवि जैन, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्ला ने कन्‍या पूजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, आईएएस(ट्रेनी) श्री टी. प्र‍तीक राव सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।      देवास का पहला नगर गौरव दिवस भव्‍य रूप से मनाया गया। हर साल नवरात्रि में देवास नगर गौरव दिवस मनाया जायेगा। देवास नगर के प्रथम गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से शुभारंभ हुआ था। देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या हुई। भजन संध्‍या में प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण आये। शहर में  दीपोत्सव मनाया गया। 

भव्य चुनरी और कलश यात्रा में सांसद सोलंकी ने चढ़ाई मातारानी को चुनरी

Image
               देवास नगर गौरव दिवस के आयोजन में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। भव्य चुनरी यात्रा की चुनरियां मां चामुण्डा तथा माता तुलजा भवानी को चढ़ाई गई। चुनरी और कलश यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जनप्रतिनिधि तथा आमजन शामिल हुए। कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियन से शुरु हुई चुनरी यात्रा टेकरी मार्ग तक आई उसके आगे चुनरी यात्रा की चुनरी सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व टेकरी पर भव्यता के साथ पंहुचाई गई। इसके बाद दोनों मातारानी के पास चुनरी चढ़ाई गई। सांसद सोलंकी ने मां चामुंडा से आशीर्वाद प्राप्त कर चुनरी चढ़ाई और देशहित के लिए मनोकामना भी की।  आयोजन ऐसा कि CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN यात्रा में पैदल चले...नगर गौरव दिवस की विशाल कलश और चुनरी यात्रा में हुए शामिल हुए मुख्यमंत्री

आयोजन ऐसा कि CM Shivraj Singh Chouhan यात्रा में पैदल चले...नगर गौरव दिवस की विशाल कलश और चुनरी यात्रा में हुए शामिल हुए मुख्यमंत्री

Image
प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाय ओवर ब्रिज बन रहा है वो आपके अपने शहर देवास में बन रहा है : मुख्यमंत्री  आने वाले 10 साल में देवास दुनिया के प्रमुख शहरों की सूची में शामिल होगा : मुख्यमंत्री  देवास। नगर गौरव दिवस के तीन दिवसीस आयोजन के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुशाभाऊ स्टेडियम से चुनरी यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में एक आम सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होनें कहा कि विधायक व जिला प्रशासन ने नगर गौरव दिवस बनाने नवरात्रि के पहले दिन से मनाने का संकल्प लिया। यह सचमुच सौभाग्य का दिन है। कोई भी शहर का संपूर्ण विकास जब तक नहीं हो सकता जब तक वहां की जनता विकास के साथ खड़ी ना हो जाए। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि देवास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, आने वाले समय में देवास दुनिया के प्रमुख शहरों में शामिल होगा।  नगर गौरव दिवस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए कुशाभाऊ स्टेडियम में पहुंचे जहां उन्होनें यात्रा से पूर्व आमसभा को संबोधित किया। मंच पर सासंद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार सहित ज

पुस्तक प्रदर्शनी समारोह में कवियो ने किया काव्यपाठ, हुए सम्मानित

Image
देवास। दो दिवसीय पुस्तक यात्रा का समापन देवास महाराज विक्रम सिंह पवार ने किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि  अक्सर नागरिक ,राजनेताओं से सडक़, बिजली, पानी, और अन्य सुविधाएं मांगते हैं। उसी तरह किताबें और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण मांगा जाना चाहिए। बच्चों को बलिदानी गाथाएं पढ़ाया जाना चाहिए। देवास इकाई से यह वादा करता हूँ कि कोई इस तरह का प्रस्ताव बनाइए में आपके साथ हूं। हम एक नवीन वाचनालय की तरफ सोचते हैं। जहां की तकनीकी और विज्ञानकी भी होगी। उक्त विचार देवास महाराज विक्रम सिंह पवार ने माहराज ने पुस्तक प्रदर्शनी समारोह के दौरान कहे। बीएनपी केंद्रीय विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है। श्रीमंत पवार ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर नगर के साहित्यकारों, कवियों को सम्मानित किया। राहुल गोस्वामी और पुस्तक परिवार द्वारा विक्रम सिंह पवार को स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि एलएन मारू और अतुल पांडे उप महाप्रबंधक का स्वागत सन्तोष उपाध्याय ने किया।  समारोह में दिलीप मांडलिक, चकोर चतुर्वेदी, अखिलेश द्विवेदी, करुणा जोशी प्रदीप जोशी इंदौर, गीतांजलि कश्यप उज्जैन, आलोक पायलट, मोना गुप्ता, जयप्रकाश जय,

क्या वाकई कारगर होगी महापौर हेल्पलाइन ! या फिर वही ढाक के तीन पात ? विधायक ने किया महापौर हेल्पलाइन का शुभारंभ ... MLA launched mayor helpline

Image
     भारत सागर न्यूज, देवास। वैसे तो नगर निगम में शिकायतों के लिए कंट्रोल रुम काम करता ही है, लेकिन इधर काम न होने पर आमजन सीएम हेल्पलाइन का सहारा ले लिया करते हैं। इस हेल्पलाइन पर भी आमजन इतना परेशान कर दिया जाता है मानो उसने अपनी मांग की इच्छा जताकर या फिर शिकायत कर गलती कर दी हो। इन शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया लगभग हर नागरिक को पता है । किन तरीकों से इन शिकायतों का निराकरण किया जाता है ? यहां तक कि जब तक शिकायतों का निराकरण होता है तब तक तो आमजन खुद ही उस समस्या का हल ढूंढ लेता है। इसके अलावा वह आमनागरिक उस शिकायत के बाद उस क्षेत्र के अधिकारियों की नजर में अलग आ जाता है। अगली बार जब वह शिकायत करता है तो उसे ऐसे देखा जाता है मानो उसने शिकायत नही की बल्कि कोई जुर्म कर लिया हो।  बहरहाल नगर निगम में एक नई हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम है महापौर हेल्पलाइन । नगर निगम संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा नगर निगम कार्यालय के कंट्रोल रूम में महापौर हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। महापौर हेल्पलाइन का नंबर 1800 2334 100 है। इस अवसर पर वि

आम आदमी पार्टी का विधानसभा कार्यकर्ता संवाद हुआ सम्पन्न, जुगल रलौती आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष नियुक्त...

Image
हाटपीपल्या (संजू सिसोदिया) भारतीय राजनीति में अपनी अभूतपूर्व शैली से लोगों के मानस हृदय में अपना स्थान बना कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में नगर अध्यक्ष पद पर जुगल मेहरबान सिंह रलौती को मनोनीत किया गया।  इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी के हाटपिपल्या प्रमुख श्री मनोज कंठाली ने बताया कि आम आदमी पार्टी हाटपिपलिया विधानसभा कार्यकर्ता संवाद , वॉलिंटियर मैपिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया । प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है एवं पार्टी संगठन विस्तार की रणनीति भी तैयार की गई । जिसमें हाटपिपलिया विधानसभा में हर गांव में संगठन को मजबूत रूप देना है । कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास जिला प्रभारी आइ ए खान, धर्मेंद्र जी, ,विधानसभा प्रभारी डॉक्टर भवरसिंह जागिरदार, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जुगल रलोती, तेजसिंह बंजारा सहित आदी कार्यकर्ता मौजूद थे।जुगल रलोती के मनोनयन पर इष्ट मित्रों सहित पार्टी सदस्यों, पदाधिकारियों ने हर्ष व्य

इंदौर से पैदल दोस्तों के साथ माता टेकरी पर दर्शन करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Image
चाय पीने के लिए दोस्तों के साथ रूके, वहां से उठे और वाहन के चपेट में आने से से हो गई मौत      देवास। इंदौर से माताजी के दर्शन करने तीन दोस्तो के साथ पैदल आ रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। सभी दोस्त घायल को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां सुबह उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। बताया गया है कि मृतक पिछले कई वर्षों से पैदल दोस्तों के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस आता था। इस बार भी दर्शन करने के लिए घर से निकला और यह हादसा हो गया।  जानकारी के अनुसार अमित पिता दिनेश दामके उम्र 22 वर्ष निवासी चंदन नगर के समीप गंगा नगर इंदौर अपने तीन दोस्त गौरव रोकड़े, श्याम खटीक, गोलू मीणा के साथ पैदल चामुंडा माता टेकरी पर दर्शन करने के लिए रविवार रात करीब 8 बजे उनके घर से निकले थे। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे के दरमियान टाटा चौराहे के समीप चारों दोस्त कुछ देर के लिए चाय पीने के लिए रूके थे। कुछ देर के बाद अमित उठा और टेकरी जाने के लिए निकला ही था कि एक अज्ञात वाहन बताया गया है की

विश्व रंग पुस्तक यात्रा पहुंची देवास, भोपाल चौराहे पर किया स्वागत

Image
देवास। आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व रंग पुस्तक यात्रा का नगर आगमन हुआ। यात्रा का भोपाल चौराहे पर स्वागत किया गया। रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विश्व रंग महोत्सव के पूर्व विश्व पुस्तक यात्रा संपूर्ण देश में निकाली गई। यात्रा का एक पड़ाव देवास भी रहा। शनिवार को यात्रा के नगर आगमन पर नगर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकार एवं पत्रकार बंधुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा क्लब अध्यक्ष बंटू दादा, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत बक्षी, भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रचार मंत्री कमल चौहान, कार्यसमिति सदस्य आशीष दत्त, अभिषेक अवस्थी, पार्षद राम यादव, पार्षद बाबू यादव, अजीम खान, अभय यादव, अमित पांडे, मधुसूदन शर्मा, दिलीप यादव, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

क्या जहर बन गया है एनपीएस शिक्षकों के लिए ? आक्रोश रैली निकालकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन NPS | National Pension Scheme | Protest | teachers

Image
     राहुल परमार, भारत सागर न्यूज, देवास। टोंक खुर्द ब्लॉक में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जारी हड़ताल में शिक्षकों ने शहर के मुख्य मार्गो से गगन भेदी नारों के साथ आक्रोश रैली निकाली । इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती अरुणा राठौर मैडम ने कहा कि एनपीएस हमारे लिए जहर के समान है पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है इस महंगाई के जमाने में एनपीएस पेंशन के तहत दवाई का खर्च भी नहीं निकलता है। अन्य सभी ने भी अपने विचार प्रकट किए।             धरना प्रदर्शन सभा में मुख्य रूप से डॉक्टर अनार सिंह ठाकुर जिला महामंत्री श्रीराम मूर्ति बिलावल या जिला संगठन मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जोशी, अरविंद सेंधव, ब्लॉक अध्यक्ष, राधेश्याम राणा ब्लॉक उपाध्यक्ष  कपिल मंडलोई भूपेंद्र धर्मा ब्लॉक सचिव गंगाराम पुनाचा संकुल प्रभारी विनोद मंडलोई संकुल प्रभारी श्रीमती सीमा धाकड़ महिला ब्लाक महासचिव श्रीमती शांति ग्रेवाल सहित सभी पदाधिकारियों की गगनभेदी नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गो पर रैली निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प

जिले के 5 विधायकों में सत्ता पक्ष के विधायकों को मुंह चिढ़ाता सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा का पत्र

Image
     राहुल परमार, भारत सागर न्यूज, देवास। जिले की सोनकच्छ तहसील से विधायक सज्जनसिंह वर्मा के एक पत्र की प्रेस विज्ञप्ति पिछले दिन जारी की गई। पत्र में लंपी वायरस के प्रकोप से बचने के लिए इंजेक्शन खरीदने हेतु 3 लाख रुपये की अनुशंसा विधायक निधि से करने का लेख है। इधर जिले भर के अन्य सत्तापक्ष विधायक फिलहाल पार्टी के प्रोटोकाल और नगर गौरव दिवस में लगे हुए हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि किसी भी विधायक द्वारा अभी तक इस प्रकार का कोई संदेश या पत्र सामने नही आया है। हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर लंपी वायरस के प्रकोप की जानकारी लोगों से एकत्रित करने के लिए अपने नंबर जारी कर चुका है। और अपने स्तर पर इस कहर से गौवंश को बचाने की जुगत में लगा हुआ है। कई स्थानों पर इंजेक्शनों की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन यहां मामला विधायकों की पहल का है। इस प्रकार के पत्र महामारी के दौरान ऑक्सीजन के लिए जारी किये जा रहे थे जो संभवतः कई स्थानों पर अब भी लंबित हैं।  बहरहाल पहले ही कई गौवंशों को रोड और शहर में खुलेआम विचरित करते देखा जा रहा है। जब आवारा मवेशियो पर ही पकड़ नही तो फिर कैसे आवारा जैसे लंपी वायरस

Dewas News - आपके आसपास दिखे गौवंश में लम्पी बीमारी के लक्षण तो इन अधिकारियों से करें संपर्क / Lumpi Virus

Image
देवास। लंपी स्किन डिसीज पशुओं की वायरल बीमारी है, जो पाक्स वायरस से मच्छर, मक्खी, टिक्स आदि से एक पशु से दूसरे पशु मे फैलती है। शुरुआत में हल्का बुखार दो-तीन दिन के लिये रहता है, इसके बाद पूरे शरीर की चमड़ी में 2-3 सेंटीमीटर की गठाने निकल आती है। ये गठाने गोल उभरी हुई होती है, जो की चमड़ी के साथ साथ मांसपेंसियों की गहराई तक जाती है, और इस बीमारी के लक्षण मुह, गले तथा श्वास नली तक फैल जाती है। इसके अलावा लिम्फ नोड, पैरो मे सुजन दुग्ध उत्पादन में कमी, गर्भपात बांझपन देखने में आता है और कभी-कभी पशु की मृत्यु भी हो जाती है। यद्यपि अधिकतर संक्रमित पशु 2-3 सप्ताह में ठीक हो जाते है, किन्तु दुग्ध उत्पादकता में कमी कई सप्ताह तक बनी रहती है, मृत्यु दर 15 प्रतिशत है। किन्तु संक्रामकता की दर 10-20 प्रतिशत रहती है।  क्या है इससे सुरक्षा एवं बचाव के उपाय ?   संक्रमित पशु को स्वस्थ पशु से तत्काल अलग करना चाहियें। संक्रमित पशु को स्वस्थ पशु के झुण्ड मे शामिल नहीं करना चाहियें। संक्रमित क्षेत्र में बीमारी फैलाने वाली वेक्टर (मक्खी, मच्छर) के रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाया जाना चाहियें। संक्रमित क्षेत्र