विश्व रंग पुस्तक यात्रा पहुंची देवास, भोपाल चौराहे पर किया स्वागत



देवास। आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व रंग पुस्तक यात्रा का नगर आगमन हुआ। यात्रा का भोपाल चौराहे पर स्वागत किया गया। रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विश्व रंग महोत्सव के पूर्व विश्व पुस्तक यात्रा संपूर्ण देश में निकाली गई। यात्रा का एक पड़ाव देवास भी रहा। शनिवार को यात्रा के नगर आगमन पर नगर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकार एवं पत्रकार बंधुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा क्लब अध्यक्ष बंटू दादा, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत बक्षी, भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रचार मंत्री कमल चौहान, कार्यसमिति सदस्य आशीष दत्त, अभिषेक अवस्थी, पार्षद राम यादव, पार्षद बाबू यादव, अजीम खान, अभय यादव, अमित पांडे, मधुसूदन शर्मा, दिलीप यादव, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन