देवास नगर गौरव दिवस के तीसरे दिन कन्‍या पूजन एवं कन्‍या भोजन का हुआ आयोजन / Dewas Nagar Gaurav Diwas


भव्‍य रूप से मनाया गया देवास का पहला नगर गौरव दिवस, हर साल नवरात्रि में मनाया जायेगा देवास नगर गौरव दिवस

महापौर, सभापति एवं कलेक्‍टर ने किया कन्‍या पूजन 

      देवास 28 सितम्बर 2022/ देवास नगर गौरव दिवस आयोजन के तीसरे दिन पुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज हुआ। जिसमें 51 सौ कन्याओं से अधिक कन्‍याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल,सभापति श्री रवि जैन, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्ला ने कन्‍या पूजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, आईएएस(ट्रेनी) श्री टी. प्र‍तीक राव सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे। 


    देवास का पहला नगर गौरव दिवस भव्‍य रूप से मनाया गया। हर साल नवरात्रि में देवास नगर गौरव दिवस मनाया जायेगा। देवास नगर के प्रथम गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से शुभारंभ हुआ था। देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या हुई। भजन संध्‍या में प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण आये। शहर में  दीपोत्सव मनाया गया। 


    देवास नगर गौरव दिवस के दूसरे दिन 27 सितम्‍बर को विकास नगर स्‍टेण्डियम से माता टेकरी तक चुनरी यात्रा निकली। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। चुनरी यात्रा का सामाजिक संगठनो द्वारा जगह-जगह भव्‍य स्‍वागत किया गया। चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं 11 सौ मीटर लम्‍बी चुनरी लेकर निकली। चुनरी यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया। महिलाएं कलश लेकर निकली। चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल हुए। सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण किया जाएगा। 

Comments