Posts

संस्था श्री सिद्धेश्वर ने बच्चो को किया सम्मानित, दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था श्री सिद्धेश्वर पिछले कई वर्षों से लगातार 10 दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है। संस्था संयोजक मनीष डांगी ने बताया कि इस वर्ष भी विविध आयोजनों के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। कोलकाता के कलाकारों द्वारा बनाई गई 11 फीट हाइट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। प्रत्येक दिन अतिथियों द्वारा आरती, हनुमान चालीसा व राम स्तुति कर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुई। गणेशोत्सव के 9वे दिन भारत माता की आरती भी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। हर दिन बच्चों के मनोरंजन हेतु नींबू रेस, चेयर रेस, डांस, कविताएं, नाटक, गरबे, आनंद मेला आदि कई प्रतियोगिताएं भी बाबा सिद्धेश्वर लाल के प्रांगण में संपन्न हुई। आरती में मुख्य रूप से दृष्टिहीन कल्याण केंद्र की बालिकाएं व कल्याण केंद्र के संचालक बलजीत सिंह सलूजा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, करणी सेना परिवार, संस्था राम भक्त, संत श्री वेदांत दास जी महाराज महामंडलेश्वर, आध्यात्मिक गुरु अरुण तिवारी, रक्षित सोनी, देवास माहराज विक्रमसिंह पवार, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा वरिष्ठ नेत

अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 80 से अधिक आयु के वरिष्ठों का होगा सम्मान।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस दो दिवसीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष ओपी पाराशर ने बताया कि इस उपलक्ष्य में मल्हार स्मृति स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था सभाग्रह में पूर्व संध्या पर 30 सितम्बर को देवेन्द्र पंडित की संगीत संध्या का आयोजन शाम 6 बजे होगा। 1 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाएगा।  इसे भी पढे -    महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो को समय सीमा मे निराकरण के लिए भेजा। जिसके अंतर्गत 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। निःशुक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। जिसमे जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा परिक्षण किया जाएगा। संस्था ने वरिष्ठों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इसे भी पढे -  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के दिये लक्ष्य को 10 दिवस मे पूर्ण करें—आयुक्त इसे भी पढे -  पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर निगम कार्यालय मे माल्यार्पण।

संपत्तिकर के बकाया करो की वसुली को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। निगम संपत्तिकर वसुली की समीक्षा बैठक आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा शुक्रवार 29 सितम्बर को निगम बैठक कक्ष मे आहूत की गई। आहूत बैठक मे आयुक्त ने संपत्तिकर के बडे बकायादारो पर फोकस कर उनसे सम्पर्क कर वसुली किये जाने के निर्देश निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं प्रदीप शास्त्री को दिये गये। बडे बकायादारो से सम्पर्क करने के पश्चात भी जो करदाता अपने करो का भुगतान नही करता है तो ऐसे करदाताओ के विरूद्ध न्यायालयीन कार्यवाही कर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करें।  इसे भी पढे -    महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो को समय सीमा मे निराकरण के लिए भेजा। बैठक मे उपस्थित राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षको व उनके सहायको व कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली करने वाले सहायको को भी निर्देशित करते हुए कहा कि सौंपे गये लक्ष्यों की पूर्ति हेतु वे करदाताओ से सम्पर्क कर वसुली मे तेजी लावें। इसे भी पढे -  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के दिये लक्ष्य को 10 दिवस मे पूर्ण करें—आयुक्त इसे भी पढे -  पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर निगम कार्यालय मे माल्यार्पण।

विधायक के नेतृत्व मे शहर मे चहुमुखी विकास कार्य हो रहे है— विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत पवार

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के नागरिको की आवागमन तथा उनके स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए नागरिको की सुविधाओं हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे है। जिसमे विधायक निधि,कायाकल्प निधि व निगम निधि से करोडो रूपये के विकास कार्य व संजीवनी क्लिनिको को लोकार्पण भी किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार 29 सितम्बर को शहर के विभिन्न वार्डो मे सी.सी. रोड, मार्गो का डामरीकरण, बगीचों मे एक्युप्रेशर ब्लाक लगाये जाने के कार्यो के भूमिपूजन के साथ ही मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिको का लोकार्पण भी किया गया है। उक्त बात विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत विक्रमसिह पवार के द्वारा कही गई। विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिह पवार ने महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ 4 करोड 16 लाख 60 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यो एवं संजीवीन क्लिनिको का लोकार्पण किया गया।  इसे भी पढे -  महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो को समय सीमा मे निराकरण के लिए भेजा। जिसके अन्तर्गत विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत पवार के द्वारा वार्ड 40 जोशीपुरा गणेश मंदिर वाल

भाजपा की 18 साल की भ्रष्टाचारी एवं अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है - कांतिलाल भूरिया

Image
5 साल पहले जेसा हाटपीपल्या छोड़कर गया था आज भी वैसा ही है।  डोल ग्यारस के स्थान पर बारस को निकालने पर भगवान नरसिंह ने अपना चमत्कार दिखाए।  भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या निप्र/ संजू सिसोदिया - कांग्रेस पार्टी द्वारा निकली गई जन आक्रोश यात्रा के दौरान नगर के बस स्टैंड पर रखी गई सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहां की भारतीय जनता पार्टी की 18 सालों की भ्रष्टाचारी एवं अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा का नारा है राम राम जपना पराया माल अपना 18 सालों से प्रदेश की जनता को धर्म के नाम पर बरगला रहे हैं लेकिन अब देश की जनता जाग गई है अभी कुछ दिनों पहले ही चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हनुमान जी ने जो अपना सोटा घुमाया और उनकी सरकारी उखाड़ फेंक कर कांग्रेस की सरकार बनाई कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए। 11 वचनों को पूरा किया जाएगा प्रदेश में सरकार बनने के। भाजपा का मुख्यमंत्री  कहता है कि किसान मेरे भगवान है मैं उसका पुजारी हूं, कैसा पुजारी है भगवान का प्रसाद खुद ही खा गया? किसान के बेटे मजदूर के बेटे ने पढ़ाई कर सपना देखा था कि डॉक्टर बनेंगे पटवारी बनेंगे लेकिन भाजपा स