भाजपा की 18 साल की भ्रष्टाचारी एवं अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है - कांतिलाल भूरिया

  • 5 साल पहले जेसा हाटपीपल्या छोड़कर गया था आज भी वैसा ही है। 
  • डोल ग्यारस के स्थान पर बारस को निकालने पर भगवान नरसिंह ने अपना चमत्कार दिखाए। 





भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या निप्र/ संजू सिसोदिया - कांग्रेस पार्टी द्वारा निकली गई जन आक्रोश यात्रा के दौरान नगर के बस स्टैंड पर रखी गई सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहां की भारतीय जनता पार्टी की 18 सालों की भ्रष्टाचारी एवं अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा का नारा है राम राम जपना पराया माल अपना 18 सालों से प्रदेश की जनता को धर्म के नाम पर बरगला रहे हैं लेकिन अब देश की जनता जाग गई है अभी कुछ दिनों पहले ही चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हनुमान जी ने जो अपना सोटा घुमाया और उनकी सरकारी उखाड़ फेंक कर कांग्रेस की सरकार बनाई कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए। 11 वचनों को पूरा किया जाएगा प्रदेश में सरकार बनने के। भाजपा का मुख्यमंत्री  कहता है कि किसान मेरे भगवान है मैं उसका पुजारी हूं, कैसा पुजारी है भगवान का प्रसाद खुद ही खा गया? किसान के बेटे मजदूर के बेटे ने पढ़ाई कर सपना देखा था कि डॉक्टर बनेंगे पटवारी बनेंगे लेकिन भाजपा सरकार ने व्यापम घोटाला पटवारी घोटाला कर उनके सपनों की चोरी की। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। 15 महीने की सरकार में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने किए गए वादों को पूरा कर रही थी कि पीछे के दरवाजे से भाजपा के द्वारा चोरी कर ग्वालियर के महाराज को 50 करोड़ में खरीद कर एवं उसके साथ में हाटपिपल्या के विधायक सहित अन्य विधायकों को 35, 35  करोड रुपए मैं खरीद कर कांग्रेस की सरकार गिराई। 





जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को गिरकर खरीदे हुए विधायकों की मदद से सरकार बनाकर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अत्याचार कर झूठी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को लूटा जा रहा है। अब समय आ गया है इस भ्रष्टाचारी एवं अत्याचारी सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है। पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने अपनी पुरानी शैली को छोड़ते हुए नई शैली में भाषण देते हुए कहा कि यह हाटपीपल्या की पीच है मैच का मजा तो अब आएगा। 5 साल पहले जो विकास कार्य किए गए थे उसके बाद जो मैं छोड़ कर गया वैसा का वैसा हाटपीपल्या आज भी है। वही बस स्टैंड है वही सड़के हैं वही स्कूल है 2 साल कोरोना में चले गए। 1 साल भागने में चला गया, 2 साल घर बसाने में विधायक मनोज चौधरी के चले गए विधानसभा में बोलना नहीं आता है और फोन पर हेलो हेलो बोलकर देश के महान शास्त्री गायन एवं तबला वादक के महान कलाकारों के नाम से कोड वर्ड रखकर महिला मित्र से बातें कर हाटपीपल्या की जनता को लज्जित कर रहा है। हमने आईटीआई खुलवाया। 


सिविल हॉस्पिटल का दर्जा दिलाया और यहां सोचा था कि यहां आईटीआई में बच्चे आईटीआई कर रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगे लेकिन जो हाल यहां के आईटीआई के हैं और सिविल अस्पताल के हैं। सिविल अस्पताल में डॉक्टर नहीं है जो डॉक्टर हम लाए थे। वह विधायक मनोज चौधरी की वजह से चले गए। लोग डोल ग्यारस मना रहे थे और हाटपिपल्या में डोल बारस मनाई गई। भगवान नरसिंह ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि आधा घंटा नगर में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई, चद्दर उड़ गए और भगवान नरसिंह का विमान जैसे ही घाट पर आया हवा आंधी तूफान बारिश का दौर थम गया और भगवान नरसिंह ने अपना चमत्कार दिखाए। डोल ग्यारस की जगह बारस पर नरसिंह भगवान की प्रतिमा तेराई जाने का कारण यह रहा है कि डोल ग्यारस के दिन मोदी जी भोपाल आ रहे थे जिसके कारण विधायक ने डोल ग्यारस पर होने वाला आयोजन आगे बड़वा दिया। हाटपीपल्या क्षेत्र में बनाई गई सड़के छ माह में ही उखड़ चुकी है। प्रदेश की जनता के सामने भाजपा के किए गए भ्रष्टाचारों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनेगी जो निश्चित ही विकास करेगी। मंच पर प्रदेश संगठन मंत्री संजय दत्त जिला प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रजानी राजवीर सिंह बघेल विश्वजीत सिंह चौहान तंवर सिंह चौहान शांतिलाल गामी पूर्व विधायक कैलाश कुंडल रघुवीर सिंह बघेल ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया मिस्त्री शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल आदि मौजूद थे। संचालन मनोहर भाटिया ने किया। 


आभार दीपेन्द्र पटेल ने माना। इसके पहले नगर के रावण छपरा से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू हुई। जन आक्रोश यात्रा में राजवीर सिंह बघेल मित्र मंडल द्वारा अपनी पूरी ताकत दिखाई। नगर में बाइक रैली एवं फोर व्हीलर वाहन रैली में सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ  निकली। नगर में पार्षद प्रतिनिधि बंसी तंवर पार्षद प्रतिनिधि राजेश तंवर पार्षद राहुल तंवर, पार्षद पिंटू जमुडिया पार्षद हारून मंसूरी जिला उपाध्यक्ष एहसान मंसूरी सफी मनसुरी मैं अलग-अलग मंच बनाकर जन आक्रोश यात्रा म शामिल राज नेताओं का स्वागत किया।




















Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?