भाजयुमो जिलाध्यक्ष का तुलादान कर गर्मजोशी से ग्रामीण अंचल में हुआ स्वागत



भारत सागर न्यूज, देवास/चौबाराधीरा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राम सोनी का प्रथम ग्राम आगमन पर गर्मजोशी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजयुमो युवा नेता लोकेंद्र सिंह टांक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोंकखुर्द भाजपा ग्रामीण मंडल चौबाराधीरा में नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष राम सोनी का प्रथम आगमन पर गर्मजोशी एवं आतिशबाजी के साथ साफा बांधकर पुष्प मालाओ पहनाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान उनका तुलादान भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। 

🔥 ना 144 का डर न कोरोना का .... ओमिक्रॉन की दहशत के बीच ये कैसा युवा नेतृत्व ... अपने ही कार्यकर्ताओं की जान लगा दी दांव पर .... BJYU RALLY DEWAS





इस दौरान मंडल महामंत्री दिलीप मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह सेंधव, पूर्व जनपद प्रतिनिधि गोविंद सिंह गोलावटिया, वरिष्ठ भाजपा पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्भय सिंह कराड़ा, मंडल मंत्री जानकीलाल कुशवाह, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप चौहान, भानुप्रताप सेंधव, देवीसिंह कुशवाह, भाजपा युवा नेता भगवान सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह गोहिल, गोपाल खिन्द्राखेड़ी, देवेंद्र सोनी, समंदर गिरी गोस्वामी, जगदीश चौधरी, प्रेम सिंह कुशवाह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सोनी ने जनसंघ के कार्यकर्ता जीवगिरी गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह गोहिल, चंदर सिंह कुशवाह का मंच पर सहसम्मान पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन पदम सिंह आंजना ने किया आभार युवा नेता लोकेंद्र सिंह टांक ने माना।

🔥 ना 144 का डर न कोरोना का .... ओमिक्रॉन की दहशत के बीच ये कैसा युवा नेतृत्व ... अपने ही कार्यकर्ताओं की जान लगा दी दांव पर .... BJYU RALLY DEWAS

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?