आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 23 दिसंबर को चलाया जाएगा महा अभियान
देवास जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 23 दिसंबर को महा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने निर्देशित किया है कि समस्त सी.एच.ओ. समस्त वी.एल.ई. एवं समस्त ग्राम रोजगार सहायक अपने-अपने केन्द्र पर समय पर अनिवार्यतः उपस्थित हो कर आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। समस्त बी.एम.ओ. समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सी.डी.पी.ओ., सी.एम.ओ. अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें एवं प्रतिघंटे की प्रगति से जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम को अवगत करावें।
Comments
Post a Comment