पोषण पुनर्वास केन्द्र में पूर्ण उपचार प्राप्त कर स्वस्थ्य हुई रिद्धिमा



 
भारत सागर न्यूज/उज्जैन - जिले के ग्राम नांदेड़ निवासी करण व श्रीमती बुलबुल की बेटी रिद्धिमा उम्र 15 माह को स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उसके माता-पिता उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तराना लेकर आये। जहां पर चिकित्सक द्वारा रिद्धिमा के माता-पिता को बताया गया कि रिद्धिमा का कुपोषण के लक्षण है। उसका वजन 4 किलो 350 ग्राम था व खून की अत्यंत कमी थी। उन्हें बताया गया कि कुपोषण का पूरा उपचार जाता है तो रिद्धिमा को कुपोषण से दूर किया जा सकता है। चिकित्सक द्वारा समझाने से प्रेरित होकर रिद्धिमा के माता-पिता रिद्धिमा को भर्ती कराने के लिए मान गये।


चिकित्सक द्वारा रिद्धिमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तराना मे संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती किया गया, जहां पर रिद्धिमा की आवश्यक जांच करवाई एवं उपचार प्रारंभ किया। पोषण पुनर्वास केन्द्र मे रिद्धिमा को दो सप्ताह भर्ती रख आवश्यक उपचार एवं पोष्टिक आहार प्रदान किया गया एवं डॉ.अनिस गौरी व पोषण प्रशिक्षक क्षमा यदुवंशी एवं स्टाफ द्वारा पुर्ण निगरानी की एवं उचित देखभाल की, जिसके फलस्वरूप रिद्धिमा कुपोषण से मुक्त हो सकी। उचित उपचार एवं निरन्तर पोषण आहार प्रदान करने के कारण रिद्धिमा का स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार हुआ एवं उसका वजन लगभग 5 किलो 290 ग्राम हो़ गया। पूर्ण स्वस्थ्य होने के पश्चात रिद्धिमा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया पोषण पुनर्वास केन्द्र से डिस्चार्ज होने के बाद रिद्धिमा की माता को रिद्धिमा को निरन्तर पोषण आहार बनाकर खिलाने का प्रशिक्षण दिया गया।


डिस्चार्ज के बाद घर पर पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। घर पर ही पोषण आहार मिलने से उसका वजन और बढ़ेगा व उसकी सेहत मे और सुधार आयेंगा। रिद्धिमा के माता-पिता भी अब खुश है कि उनकी बेटी रिद्धिमा कुपोषण को दूर कर सकी। रिद्धीमा के माता-पिता शासन द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति व पोषण पुनर्वास केन्द्र मे कार्यरत समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती के दौरान रिद्धिमा को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा एवं पूर्ण उपचार उपलब्ध करवाया गया, डिस्चार्ज के समय रिद्धिमा के माता-पिता को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई की गई।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?