सामाजिक संस्था देवास यूथ फाउंडेशन ने एंबुलेंस कर मुसाफिर को इलाज के लिए भेजा एमवाय


 

भारत सागर न्यूज/देवास। समाज सेवा में तत्पर सामाजिक संस्था देवास यूथ फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा गरीब बस्तियों में बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट वितरण, गो माता को हरी घास खिलाने, जरूरतमंदों-असहायों की चिकित्सकीय सेवा सहित विभिन्न मानव सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। संस्था अध्यक्ष अभिषेक बगवाना ने बताया, कि संस्था सदस्य प्रतिदिन शहर में सेवा कार्यों के लिए लगे रहते हैं। इस दौरान मधु मिलन चौराहा पर एक मुसाफिर जो असहाय था, कई दिनों से भूख-प्यास से बेहाल था।


ऐसे में संस्था सदस्यों ने लगभग एक सप्ताह तक भोजन व्यवस्था के साथ उसकी देखभाल की। इससे उसकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन पांव जख्मी होने के कारण वह परेशान था। उसकी परेशानी को देखकर के संस्था यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे एमवाय अस्पताल इंदौर इलाज के लिए भेजा। संस्था सदस्यों के इस मानवीय कार्य के लिए मधुमिलन चौराहा स्थित लोगों ने सराहना कर उन्हें धन्यवाद दिया। इस मानवीय सेवा कार्य में संस्था अध्यक्ष अभिषेक बगवाना, विनोद परमार, शुभम सोनी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?