निगम कार्यालय व जवाहर चौक पर महापौर ने किया ध्वजारोहण

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा, उपायुक्त देवबलाल पिपलोनिया के साथ प्रात: 7.30 बजे ध्वजा रोहण किया। इसके पश्चात परम्परानुसार जवाहर चौक पर प्रात: 8 बजे महापौर द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। तिरंगे गुब्बारो को भी छोडा गया। इस अवसर पर निगम कार्यालय मे सादे समारोह मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, पार्षद प्रतिनिधि अजय पडियार के द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 57 निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।






                                       इन अवसरो पर पार्षद राहूल दायमा, पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे, निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा,  इंदुप्रभा भारती, दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, स्थापना प्रभारी अशोक देशमुख, उपयंत्री दिलीप मालवीया, हरेन्द्रसिह ठाकुर आदि सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया तथा आभार  उपायुक्त श्रीमती पिपलोनिया ने माना।







Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?