75वे गणतंत्र दिवस पर भौंरासा नगर में विधायक सोनकर ने फहराया तिरंगा

  • नगर परिषद कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष जोशी ने किया झंडा वंदन
  • विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम
  • प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार से किया सम्मानित


भौरासा/चेतन यादव - 75वें गणतंत्र दिवस की सुबह स्कूल ग्राउंड में सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर ने झंडा फहराया , राष्ट्रगान हुआ। मुख्यमंत्री का संदेश नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी ने पढ़कर सुनाया। नगर की निजी और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। सम्पूर्ण देश में हर्ष उल्लास के साथ आजादी का 75 वा गणतंत्र दिवस नगर भौंरासा में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे नगर में कई जगह ध्वजारोहण किया गया। मुख्य रूप से स्कूल ग्राउंड में सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर के द्वारा झंडा वंदन किया गया। 




                                       सर्वप्रथम मां सरस्वती व भारत माता की पूजा कर दीप प्रज्वलित किया गया। झंडावंदन के बाद राष्ट्रगान हुआ। फिर नगर पंचायत अध्यक्ष जोशी द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। समस्त नगर वासियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा. राजेंद्र सिंह मोडरिया, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, रोहित जायसवाल, छोटू लाल लोधी, सचिन यादव, धर्मेंद्र ठाकुर, सुरेश मालवीय, विनोद डोडिया, राजेंद्र यादव, संदीप चावड़ा, अबरार गांधी, गुलरेज मदनी, अफजल मंसूरी समस्त पार्षदगण व नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। 



                               वह कार्यक्रम का संचालन अंतिम बोडाना ने किया इसी तरह नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र इनानी व ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगजीराम यादव के द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील टप्पा पर नायब तहसीलदार श्रीमती दीपिका परमार ने व नगर में समस्त सरकारी व प्रायवेट स्कूलो में भी झंडा वंदन हुआ, पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय मिश्रा, बैंको, सेवा सहकारी संस्था सहित छोटा हनुमान चौक, नगर की आंगनवाड़ी कार्यालयों के साथ समस्त संस्थाओं में झंडा वंदन किया गया। नगर के समस्त स्कुलो द्वारा बच्चो की प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई जहा बच्चो ने भारत माता की जय वंदेमातरम जैसे नारे लगाते हुए नगर में पूरे जोश के साथ प्रभात फेरी निकाली। 









Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?