नानुखेड़ा मे गांव चलो अभियान के तहत भाजपा ने कार्यक्रम किया आयोजित


भारत सागर न्यूज/देवास - संजू सिसोदिया - गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गांव पहुँच कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गांव चलो अभियान के तहत आज नानुखेड़ा में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



                    जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर ने प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मन्दिर में दर्शन कर मन्दिर परिसर की सफाई की। इस दौरान बूथ अध्यक्ष दिनेश बंगाली रविन्द्र सेंधव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री गणेश पाटीदार द्वारा दी गई। 

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत