Posts

Showing posts with the label Dewas

रामनवमी के पावन पर्व पर पूर्णाहुति व कलश यात्रा के साथ हुआ यज्ञ का समापन

Image
कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,भंडारे का हुआ आयोजन भारत सागर न्यूज़/भौरासा/चेतन यादव। ग्राम कुलाला के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की व श्री राधा कृष्ण, श्री गणेश जी, श्री तेजाजी महाराज, श्री तेजाजी महाराज के पगल्या की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके तहत आज कलश यात्रा व पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ जिसमे माता बहनों बडी संख्या में शामिल हुई! जय जय सियाराम के नारों से गांव गूंज उठा! कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए नवनिर्मित श्री राम मंदिर पहुंची।  कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के ग्रामीणजनो ने उपस्थित रहकर प्रसादी का लाभ लिया। यज्ञाचार्य पंडित का समिति द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया।

ग्राम टिगरिया छोटा और उदय नगर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Image
       भारत सागर न्यूज़/देवास। कलेक्टर एवं जिला‍ निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्‍वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  मतदाता जागरुकता अभियान के तहत देवास, ग्राम टिगरिया छोटा और उदय नगर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मताधिकार का उपयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए आग्रह किया गया।

बरोठा में खेत में नरवाई जलाने पर भूमि स्‍वामी मुकेश, ललतेश एवं माधुरीबाई से 2500-2500 रूपये अर्थदंड वसूला

Image
       भारत सागर न्यूज़/देवास। नायब तहसीलदार राकेश पगारे ने बताया कि ग्राम बरोठा में खेत में नरवाई जलाना पाये पर किसान मुकेश, ललतेश एवं माधुरीबाई पति मनोजकुमार से 2500-2500 रूपये प्रत्‍येक से अर्थदंड वसूल किया गया।       खेतों में फसल अवशेष या नरवाई जलाने से पर्यावरण को अपुरणीय क्षति होती हैं। नरवाई जलाने के कारण भूमि में उपलब्ध सूक्ष्म जीव एवं केचुआं साहित पशु-पक्षी आदि जलकर नष्ट हो जाते हैं, जो कि खेत की मिट्टी को प्राकतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। नरवाई जलाने से एक और फसल उत्पादन कम होता है, वही दुसरी और वायु प्रदुषण होता है जो कि श्वसन संबंधित रोगों का कारण है। मेढ़ के उपयोगी पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसिलिये फसल अवशेषों को खेत में ही मिट्टी पलटने वाले हल से या रोटावेटर से मिलाएं, जिससे खेत की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होगी।

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

Image
रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क भारत सागर न्यूज़/देवास । चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी के दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा तूफानी जन सम्पर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शाम 5 बजे गजरा गैर चौराहे स्थित शाहिदो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देवास नगर के वार्ड क्रमांक 30 एवं 32 में श्रीराम जन्मोत्सव, रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते, रामलला की जय जयकार करते हुए हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद प्रत्याशी श्री सोलंकी की ओर से राम राम करते, पत्रक वितरण करते हुए घर घर सम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी ने लोकसभा क्षेत्र की आष्टा विधानसभा के कोठरी मंडल, शाजापुर, हाटपीपल्या के बरोठा मंडल, ग्राम सन्नोड, सोनकच्छ ग्रामीण मंडल के ग्राम बाबई, कालापीपल विधानसभा के ग्राम नांदनी में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। देवास में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान के दौरान सांसद श्री महेंद्र सोलंकी की पत्नी प्रिर्ति सोलंकी, पार्षद ऋतु सवनेर, सरोज

भगवान श्री बैजनाथ मंदिर में हुई मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना

Image
भारत सागर न्यूज़/भौरासा निप्र/चेतन यादव। भौरासा  नगर में स्थित स्कूल ग्राउंड में कॉलोनी वासियों ने कुछ सालों पूर्व भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया था यह मंदिर भगवान श्री  बैजनाथ महाराज के नाम से जाना जाता है आज अष्टमी के उपलक्ष में पांच दिवसीय पूजन पाठ के साथ महायज्ञ का आयोजन किया गया।  जिसमें मां नव दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना  भी कि गई जिसमें पंडित मनोज जोशी के द्वारा यज्ञ का कार्य किया गया जिसमे  मंत्रोच्चार के साथ पुरी कॉलोनी में भक्ति नुमा माहौल बन गया। जिसका आयोजन सुबह से ही हो गया था जिससे पूरी कॉलोनी में दिनभर   भक्ति  का वातावरण रहता है जिसमें अनेकों की संख्या में भक्त व श्रोतागण पधार कर इस धार्मिक आयोजन का लाभ लिया इसके बाद आरती पूजन कर प्रसादी वितरण हुआ।

आबकारी विभाग ने कन्‍नौद और देवास में होटल/ढाबों पर कार्यवाही कर 5 प्रकरण किये दर्ज

Image
       भारत सागर न्यूज़/देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्‍त कन्नौद के कांटाफोड, बिजवाड़ एवं सतवास क्षेत्र के होटल/ढाबों और किराना दुकानों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में अवैध मदिरा जप्त कर कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 03 गत्ते की पेटी में 85 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 06 बीयर जप्त की गई। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 6850 रूपए है ।       आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्त देवास शहर में होटल, ढाबों पर सर्चिंग की गई जिसमें 35 लीटर हाथ भट्टी एवं 400 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 47 हजार रूपए है।       कार्यवाही में राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, किशोर सिसोदिया, कैलाश जामोद, आरक्षक शंकरलाल परते, निहाल खत्री शामिल थे। जि

जिले की जनपद पंचायत बागली में कुएं की मुंडेर नहीं बनाने पर भूमि स्‍वामियों पर FIR दर्ज

Image
भारत सागर न्यूज/देवास - जिले में खेतों की मेड़ पर कुआं निर्मित किया जाता है लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई जाती है। ऐसे भूमि स्‍वामियों को चिन्हित कर उन पर धारा 188  व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।  इसे भी पढे -  ट्रैक्टर खडा करने की बात पर की मारपीट, पुलिस नही कर रही कार्यवाही, एसपी एवं कलेक्टर कार्यालय में दिया आवेदन इसी के तहत जनपद पंचायत बागली के ग्राम बोरपड़ाव में भूमि स्‍वामी सुखलाल पिता जमाल और रूमाल पिता जमाल, ग्राम चन्‍दूपुरा में भूमि स्‍वामी राजेश पिता लक्ष्‍मीनारायण और गीता बाई पति नारायण मीणा तथा ग्राम बोरखाल्‍या में भूमि स्‍वामी गणेश बिसन और तुकाजी पिता हुरकी पर कार्रवाई करते हुए धारा 188 एवं अन्‍य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसे भी पढे -  बैंक ऑफ इंडिया की डोडी शाखा में महिला अधिकारी का फरमान, खाता धारक हो रहे परेशान

रामाश्रय में रामनवमी पर महाआरती व विशाल भंडारा

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  धर्म-जनसेवा और सामाजिक दायित्व की त्रिवेणी रामाश्रय परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामाश्रय ट्रस्ट के संस्थापक रमेश कुमार जीतमल जी अग्रवाल ने बताया कि मक्सी रोड़ सौरभ डेयरी के सामने स्थित रामाश्रय मंदिर बिलावली में रामनवमी के पावन पर्व पर 17 अप्रैल, बुधवार को भगवान श्री रामचन्द्र जी की महाआरती दोपहर 12 बजे होगी।  इसे भी पढे -  रामाश्रय में रामनवमी पर महाआरती व विशाल भंडारा                        तत्पश्चात विशाल भण्डारा प्रारंभ होगा। समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि, अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महाआरती एवं भोजन प्रसादी का लाभ लेवें। इसे भी पढे -  बैंक ऑफ इंडिया की डोडी शाखा में महिला अधिकारी का फरमान, खाता धारक हो रहे परेशान

ट्रैक्टर खडा करने की बात पर की मारपीट, पुलिस नही कर रही कार्यवाही, एसपी एवं कलेक्टर कार्यालय में दिया आवेदन

Image
- गांव में आने पर दी जान से मारने की धमकी, अन्य जगह पर रह रहा पीडित परिवार भारत सागर न्यूज/देवास।  ट्रेक्टर खडा करने की बात पर पडोसी ने आदिवासी परिवार के साथ मारपीट कर गालीगलोच करने की। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर पीड़ित परिवारजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया। पीड़ित कैलाश पिता बाबुलाल राठौर जाति कोरकू ने बताया कि 11 अप्रैल को 6 बजे अपने घर पर था। तभी चम्पालाल पिता भिमा जाति सिरवी निवासी पोटला का टेक्टर मेरे घर के सामने मेरे दरवाजे पर खड़ा था। मेने चम्पालाल से कहा कि ट्रेक्टर मेरे घर के सामने से हटा ले। तब चम्पालाल ने अपशब्द कहते हुए अश्लील गालियां दी। साथ ही जातिसूचक शब्द कहे। तब मैंने व मेरे परिवार ने इसका विरोध किया तो चम्पालाल ने मेरे साथ लट्ठ व लात घूसे से मारपीट की। इतने में चम्पालाल के परिवार के लोग विकास पिता चम्पालाल, लक्ष्मण पिता भिमा, सुनिल पिता लक्ष्मण, राहुल पिता लक्ष्मण, रामसिह पिता भिमा जाति शिरवी निवासी ग्राम पोटला सभी ने एकजुट होकर मारपीट की ओर मेरा मोबाईल भी छुडा लिया। इसे भी पढे -  बैंक ऑफ इंडिया की डोडी शाखा में महिला अधिकारी क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर की पूजा-अर्चना

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास । स्टेशन रोड स्थित महर्षि वाल्मिकी आश्रम पर वाल्मिकी समाज द्वारा पूजा-अर्चना व आरती का आयोजन रखा गया। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी की पूजा व माल्यार्पण करते हुए महाआरती की। तत्पश्चात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पदाधिकारियों ने आरएसएस के पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया। तत्पश्चात वाल्मिकी समाज युवा व वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक राहुल भौमिक, अमर देव ठाकुर, जुझारसिंह राठौर, राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, एल एन मारू, रुपराम मिश्रा, आनन्द रांगवे, शिव भैरवे, सुरेश डुमाने, दिनेश हंस, राजू घावरी, जितेंद्र डागर, सोनू पटवान, रोहित गिल्लोरे, रोहित सांगते, कमलेश भैरवे, आकाश गिल्लोरे, शैलेंद्र भैरवे, पुरुषोत्तम भैरवे, अंकित सुपेकर, उदय डागर, उदय भैरवे, अमर सांगते आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी धर्मेन्द्र रांगवे ने दी।  

श्री गुरू गोरखनाथ नगर पालिका निगम सहकारी साख संस्था ने डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास। श्री गुरू गोरखनाथ नगर पालिका निगम सहकारी साख संस्था देवास के तत्वाधान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती उज्जैन रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। संस्था अध्यक्ष साधना धनराज सांगते ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता नगर निगम में एकत्रित होकर अम्बेडकर प्रतिमा पहुंचे। जहां माल्यार्पण कर बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जगदीश भैरवे, गंगासिंह सोलंकी, अमर सांगते, दिनेश सिंघन, रवि खरे, सुनील टांक, किरण बिल्लौरे, सुरेश बंजारे, अजय घारू, राहुल सांगते, राधेश्याम खरे, पम्मी घोसर, जीतु बंजारे, मेम्बर सिंह गोयल, पवन योगी, सलमान शेख, एजाज खान, जावेद खान सहित बडी संख्या में संस्था कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मप्र गुजराती सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कल, आयोजन को लेकर हुआ भूमिपूजन

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक न्याय परिसर उज्जैन में 17 अप्रैल को होने जा रहा है। विवाह सम्मेलन के पूर्व उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेडा भूमि पूजन किया। प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, युवा प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा देवास ने एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा ने बताया की उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने समाजजनो के साथ मिलकर आगामी तीन दिवसीय कार्यक्रम का भूमिपूजन किया। विवाह सम्मेलन कल होना है।  इसे भी पढे -  बैंक ऑफ इंडिया की डोडी शाखा में महिला अधिकारी का फरमान, खाता धारक हो रहे परेशान जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारीगण एवं हजारो की संख्या में समाजजन उपस्थित होंगे। इस अवसर पर पार्षद रामेश्वर दुबे, पार्षद दिलीप परमार बाबूलाल परमार सजाजसेवी, दूर्गाशंकर देवड़ा, संतोष भाटी, विक्रम भाटी, भरत वर्मा, राजेश लक्की, जितेंद्र सेन सरोला, अशोक वर्मा, राजेश गेहलोत, शिव भाटी, महेंद्र बाहुबली, विष्णु वर्मा, सोहन भाटी, जितेंद्र बालाजी, जितेंद्र राठौर, शंकर चौहान, सागर सेन, संदीप वर्मा, महेश भाटी, मनोज परमार, सुनील वर्मा, अनिल परम

मप्र कांग्रेस कमेटी अ.जा. विभाग ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती

Image
भारत सागर न्यूज़/देवास । मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव सुनील यादव के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर श्याम बोडाना, केशव कुले, हर्ष मालवीय, दीपेश यादव, रोहित चौहान, अमन सेंधव, लकी चौधरी, कैलाश बोडाना, संदीप यादव, जय राम मालवीय, अशोक चौहान, रवि पवार, आदि उपस्थित थे।

हर घर सम्पर्क, घर-घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद किया गया। सोमवार को अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दुसरे दिन   महांकाल कालोनी स्थित शिव मंदिर के समीप शाम 5 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भगवान शिव का पूजन अर्चन कर हाथो में भाजपा के झंडे, कटआउट एवं पत्रक लेकर फिर एक बार, मोदी सरकार एवं अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाते, देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी को भारी मतो से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओ ने वार्ड क्रमांक 5 में स्थित महांकाल कालोनी, प्रताप नगर, कालुखेड़ी, वार्ड क्रमांक 31 स्थित अम्बेडकर नगर, शिमला कालोनी, भौंसले कालोनी सहित सम्पूर्ण वार्ड में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया। इसे भी पढे -  बैंक ऑफ इंडिया की डोडी शाखा में महिला अधिकारी का फरमान, खाता धारक हो रहे परेशान सम्पर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जाधव, महेश चौहान, पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा,  विजय जाट, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा,

जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 01 से 31 मई तक

Image
प्रशिक्षण शिविरों के आयो‍जन के संबंध में कलेक्‍टर गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के आयो‍जन के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री एच.एन.बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरि सिंह भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री अभिमन्यु यादव, युवा समन्‍वयक खेल विभाग श्री जावेद पठान उपस्थित थे। इसे भी पढे -  कुए पर जबरन कब्जा कर जान से मारने की दी जा रही धमकी, वर्ष 2017 से पीड़ित हो रहा परेशान        बैठक में बताया गया कि देवास जिले में खेल और युवा कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा विभिन्न खेल संगठनों के संयुक्त समन्वय से जिला मुख्यालय व विकासखंड मुख्यालय के अलावा चिन्हित मैदानों पर 01 से 31 मई तक प्रचलित खेलों के प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 बजे से 07:30 तथा सायं 05 से 07 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। प्रशिक्षण शिविर में सभी बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। महिलाओं के लिए आत्मरक्षा, यो

कुए पर जबरन कब्जा कर जान से मारने की दी जा रही धमकी, वर्ष 2017 से पीड़ित हो रहा परेशान

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।   कुंए पर जबरन कब्जा कर जान से मारने की धमकी दिए जाने के कारण कुआं मालिक अपने कुएं का उपयोग नहीं कर पा रहा है।  वर्ष 2017 से पीड़ित दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। भौंरासा थाना अंतर्गत आवल्या पिपल्या निवासी बाबूलाल पिता सीताराम ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने अपनी जमीन सूरज सिंह, नगजीराम पिता रामचंद्र को क्रय की थी। जमीन में स्थित कुआं क्रय नही किया था। कुए शासकीय जमीन में स्थित है। कुएं पर दोनों भाई ने कब्जा कर रखा है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीडित ने बताया कि 2019 में मुझ पर हमला भी करवा चुके है।  इसे भी पढे -  बोरवेल तथा कुएं/बावडियां पाटने संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित भूमि स्वामी, बोरवेल खननकर्ता के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही पीडित ने कहा कि आए दिन मुझे दोनों भाई धमकी देते है। इसका प्रकरण भी पुलिस थाना भौंरासा में चल रहा है। पीडित बाबूलाल ने बताया कि कई बार भौंरासा थाना के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कुएं से कब्जा नही हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस भी किसी प्रकार की कार्यवा

रामनवमी के उपलक्ष्य पर हरि दर्शन भक्ति पथ प्रभात फेरी मंडल द्वारा विशाल चल समारोह

Image
  भारत सागर न्यूज़/भौरासा निप्र/चेतन यादव। दिनांक 17 अप्रैल 2024 बुधवार को नगर भौरासा में प्रभु श्री राम जी के जन्म दिवस पर हरित दर्शन भक्ति पर प्रभात फेरी मंडल के बैनर तले श्री राम जी की झांकी के साथ संगीत में चल समारोह निकाला जा रहा है जो की प्रातः 7:00 बजे गुलमोहर पिटिंग प्रेस दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग श्री राम गली से गणेश मंदिर, माली मोहल्ला, टंकी चौराहा पानी की टंकी के सामने से होते हुए खेड़ी मार्ग से बस स्टैंड की और प्रस्थान करेगा वापसी में एमजी रोड से होते हुए छोटा हनुमान चौक, रपट से बड़ा हनुमान चौक होते हुए संत तुलसी मार्ग से चलकर आरती स्थल पर पहुंचेगा।  वही नगर के धर्म प्रेमी जनता से हरि दर्शन भक्ति पथ प्रभात फेरी के सदस्यों ने निवेदन किया है कि 22 जनवरी को जैसे अयोध्या में रामलला की स्थापना के समय आपने हजारों की तादात में भाग लिया था और कार्यक्रम को सफल बनाया था ठीक उसी तरह आने वाली 17 अप्रैल को सुबह सवेरे प्रारंभिक स्थल पर एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे वही राम जी का रथ जिन मार्गो से गुजरे प्रभु श्री राम का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करें मंगल

बोरवेल तथा कुएं/बावडियां पाटने संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित भूमि स्वामी, बोरवेल खननकर्ता के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही

Image
देवास जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में स्थित सभी बावडियां/कुओं/खुले बोरिंग के सर्वे के दिये निर्देश बोरवेल तथा कुएं/बावडियां पाटने संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित भूमि स्वामी, बोरवेल खननकर्ता के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही आदेश का उल्लघंन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्‍डनीय अपराध       भारत सागर न्यूज/देवास - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत माननीय न्यायालय एवं मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देश के पालन में निर्देश दिये है कि जिले में ऐसे बोरवेल, जिनकी केसिंग पाईप निकाल ली जाती है मिट्टी धंसक जाने से खतरनाक हो जाते हैं ऐसे बोरवेल में बच्चों के गिर जाने की घटनाएं हुई हैं। इसी प्रकार कुंओं तथा बावड़ियों के ऊपर फर्शीगर्डर डालकर अथवा सीमेंट कांक्रीट के ऐसे निर्माण कर लिये जाते है जिनके धंसकने से गंभीर घटनाएं हुई है। इस संबंध में देवास जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में स्थित सभी बावडियां/कुओं/ खुले बोरिंग का सर्वे संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाकर सूची संधारित कर उक्त सूची में स्थल का नाम, भूमि स्व

आबकारी विभाग के दल ने बागली वृत के ग्रामों में कार्यवाही कर 2 प्रकरण किये दर्ज

Image
भारत सागर न्यूज/देवास - लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर देवास जिले में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्त बागली के ग्राम बाबड़ी खेड़ा में कार्यवाही कर रिहायशी से इंदौर के लेवल लगी हुई 230 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 48 केन बीयर पावर कुल 65.4 बल्क लीटर जप्त की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।  इसे भी पढे -  खुले बोरिंग और बिना मुंढेर वाले कुएं पर संबंधित भूमि स्‍वामी पर कार्यवाही करें - कलेक्टर गुप्‍ता ग्राम खाड़ा पुर(आदेश नगर) में रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर इंदौर जिले के लेवल लगी हुई 124 पाव देशी प्लेन मदिरा 105 पॉवर कूल केन बीयर, 12 बोतल लैमाउंट बीयर और 50 पाव गोवा व्हिस्की कुल 91.6 बल्क लीटर जप्त की गई। कार्यवाही में आरोपियों के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मदिरा की अनुमानित बाजार मूल्य 48 हजार 090 रूपए है।     कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव, आबकारी आ