आबकारी विभाग के दल ने बागली वृत के ग्रामों में कार्यवाही कर 2 प्रकरण किये दर्ज





भारत सागर न्यूज/देवास - लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर देवास जिले में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्त बागली के ग्राम बाबड़ी खेड़ा में कार्यवाही कर रिहायशी से इंदौर के लेवल लगी हुई 230 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 48 केन बीयर पावर कुल 65.4 बल्क लीटर जप्त की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। 


ग्राम खाड़ा पुर(आदेश नगर) में रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर इंदौर जिले के लेवल लगी हुई 124 पाव देशी प्लेन मदिरा 105 पॉवर कूल केन बीयर, 12 बोतल लैमाउंट बीयर और 50 पाव गोवा व्हिस्की कुल 91.6 बल्क लीटर जप्त की गई। कार्यवाही में आरोपियों के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मदिरा की अनुमानित बाजार मूल्य 48 हजार 090 रूपए है।     कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा