श्री गुरू गोरखनाथ नगर पालिका निगम सहकारी साख संस्था ने डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। श्री गुरू गोरखनाथ नगर पालिका निगम सहकारी साख संस्था देवास के तत्वाधान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती उज्जैन रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। संस्था अध्यक्ष साधना धनराज सांगते ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता नगर निगम में एकत्रित होकर अम्बेडकर प्रतिमा पहुंचे। जहां माल्यार्पण कर बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जगदीश भैरवे, गंगासिंह सोलंकी, अमर सांगते, दिनेश सिंघन, रवि खरे, सुनील टांक, किरण बिल्लौरे, सुरेश बंजारे, अजय घारू, राहुल सांगते, राधेश्याम खरे, पम्मी घोसर, जीतु बंजारे, मेम्बर सिंह गोयल, पवन योगी, सलमान शेख, एजाज खान, जावेद खान सहित बडी संख्या में संस्था कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा