मप्र गुजराती सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कल, आयोजन को लेकर हुआ भूमिपूजन
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक न्याय परिसर उज्जैन में 17 अप्रैल को होने जा रहा है। विवाह सम्मेलन के पूर्व उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेडा भूमि पूजन किया। प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, युवा प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा देवास ने एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा ने बताया की उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने समाजजनो के साथ मिलकर आगामी तीन दिवसीय कार्यक्रम का भूमिपूजन किया। विवाह सम्मेलन कल होना है।
जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारीगण एवं हजारो की संख्या में समाजजन उपस्थित होंगे। इस अवसर पर पार्षद रामेश्वर दुबे, पार्षद दिलीप परमार बाबूलाल परमार सजाजसेवी, दूर्गाशंकर देवड़ा, संतोष भाटी, विक्रम भाटी, भरत वर्मा, राजेश लक्की, जितेंद्र सेन सरोला, अशोक वर्मा, राजेश गेहलोत, शिव भाटी, महेंद्र बाहुबली, विष्णु वर्मा, सोहन भाटी, जितेंद्र बालाजी, जितेंद्र राठौर, शंकर चौहान, सागर सेन, संदीप वर्मा, महेश भाटी, मनोज परमार, सुनील वर्मा, अनिल परमार, संतोष वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राज वर्मा, रूपेश वर्मा, मुकेश बारबर, महेश वर्मा, पंकज वर्मा, मनोज परमार, आदि समाजजन उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment