रामनवमी के पावन पर्व पर पूर्णाहुति व कलश यात्रा के साथ हुआ यज्ञ का समापन

  • कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,भंडारे का हुआ आयोजन




भारत सागर न्यूज़/भौरासा/चेतन यादव। ग्राम कुलाला के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की व श्री राधा कृष्ण, श्री गणेश जी, श्री तेजाजी महाराज, श्री तेजाजी महाराज के पगल्या की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके तहत आज कलश यात्रा व पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ जिसमे माता बहनों बडी संख्या में शामिल हुई! जय जय सियाराम के नारों से गांव गूंज उठा! कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए नवनिर्मित श्री राम मंदिर पहुंची। 





कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के ग्रामीणजनो ने उपस्थित रहकर प्रसादी का लाभ लिया। यज्ञाचार्य पंडित का समिति द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा