Posts

5वीं वेस्ट जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में म.प्र. रहा द्वितीय स्थान पर

Image
33 स्वर्ण 11 रजत 15 कांस्य पदक सहित कुल 59 जीते  भारत सागर न्यूज़/देवास । पंचगनी, महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में 1 से 3 मई तक सेंट पीटर्स इंटरनेशनल स्कूल के विलियम्स हॉल मे पांचवी वेस्ट जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न हुई । उक्त जानकारी देते हुए पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मप्र के 46 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर 33 स्वर्ण 11 रजत 15 कांस्य पदक सहित कुल 59 जीतकर 5वीं वेस्ट जोन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान प्राप्त किया। साथ ही देवास के खिलाड़ीयों ने भी अपने अपने वर्ग समूह में पदक जीते। बालक, बालिका, वर्ग टेंडिंग (फाइट) में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीय, दिशा रेड्डी, हर्षिल पटेरिया, वैष्णवी झाला, जान्हवी सरकार, गौरी सोनी,आर क्रिश अन्नामलाई, आर्य सिवासवामी, जीत वधेर, धैर्य पांडे सभी देवास, अरित्रि पुरोहित, आरोही जिराती, आरना पुरोहित, पूर्वांशी विरहे, दक्ष पाठक, महेंद्र स्वामी, धनंजय वीर सभी इंदौर, हिमांशु शर्मा भोपाल, निशिका दीप्ति भरोस जबलपुर, आर्यन तिवारी सतन

मतदान केंद्र को विवाह मण्डप की तरह सजाया गया

Image
                          भारत सागर न्यूज़/सीहोर। विदिशा लोकसभा के अंतर्गत भैरूंदा के ग्राम खरसानिया में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र को विवाह के मण्डप की तरह सजाया गया है। मतदान केंद्र पर पारंपरिक तरीके से गोबर से लीपकर, दीवर लेखन, दीवारों पर हाथों से चित्रकला करके , रंगोली एवं फूलों से सुसज्जित किया गया है। मतदान केंद्र पर पीने के लिए पानी एवं छांव के लिए पत्तों के मण्डप की व्यवस्था की गई है। ग्रामवासियों ने मण्डप के नीचे मतदान करने की शपथ भी ली।

कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड में संपन्न हुआ संत रामपाल जी महाराज जी का विशाल सत्संग

Image
भारत सागर न्यूज़/इंदौर/संजू सिसोदिया- मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में रविवार को कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड में विशाल आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें इंदौर जिले से लगभग 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने आकर सत्संग श्रवण किया व भंडारा प्रसादी ग्रहण की। सत्संग पांडाल में बैठने,खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इस विशाल आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, इंदौर से विधायक श्री रमेश मेंदोला जी,कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी, वर्तमान सांसद श्री शंकर लालवानी जी भी उपस्थित हुए और संत रामपाल जी महाराज जी को प्रणाम कर सत्संग सुना।  सत्संग के बाद मात्र 17 मिनट में तीन जोड़ों का बिना किसी आडंबर के सादगीपूर्ण तरीके से दहेज मुक्त विवाह भी गुरुवाणी द्वारा संपन्न हुआ।हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा देहदान के फार्म भी भरे गए। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों पर संत रामपाल जी महाराज जी के विशाल स्वरूप के बैनर भी लगाए गए थे जिससे कार्यक्रम की सुंदरता और अधिक बड़ गई। कार्यक्रम स्थल

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार कुंवारे लड़कों को ऐसे बनाती थी शिकार, युवती के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास/भौरासा/चेतन यादव। मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवती कुंवारे लड़कों को जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाती थी। फिर उनसे पैसों की डिमांड कर पैसे लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो जाती है। पुलिस को उसके उज्जैन में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एक टीम उज्जैन गई और वहां से शातिर युवती को गिरफ्तार कर लिया। देवास पुलिस अधीक्षक ने उसके खिलाफ 2000 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था डोंगरगांव कसरावद की रहने वाली राधिका उर्फ हिना ने बीते दिनों भौरांसा में शादी का झांसा देकर एक युवक से 2 लाख की लूट की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर राधिका की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार युवती पिछले 3 महीनों से फरार थी। भौरांसा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिला बार-बार लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठ लेती थी। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट जाने की धमकियां देती थी। बीते दिनों एक युवक को फंसाकर उससे 2 लाख रुपए ले लिए और अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई। अन्य आरोपियों की गि

देवास की बेटियों ने अबू धाबी में जीते पदक विदेशी धरा पर लहराया देवास की बेटियों ने तिरंगा

Image
8वी एशियाई जु-जित्सु चौंपियनशिप अबू धाबी में रोहिणी एवं वैदेही ने जीते कांस्य पदक किया देश का नाम रोशन भारत सागर न्यूज़/देवास । जु-जित्सु एशियाई यूनियन द्वारा आयोजित आठवीं एशियाई जु-जित्सु चौंपियनशिप दिनांक 1 मई से 8 मई 2024 तक अबू धाबी में आयोजित हो रही हैं। मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोच विजेंद्र खरसोदिया (एनआयएस) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया कि टीम ने भारतीय खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में भाग लिया। भारतीय टीम में मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के 7 खिलाडि़यों द्वारा खिलाडि़यों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व किया गया। एशियाई चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश की तीन बालिकाओं ने अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।  वही देवास शहर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम एवं वैदेही शर्मा द्वारा दो क्लासिक इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करते हुए देवास जिले को भी विदेशी धरा पर अलग पहचान दी है। रोहिणी कलम मध्य प्रदेश की एकमात्र जो जीतू खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में चीन में आयोजित एशियाई गेम्स

मानव अधिकार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सम्मान एवं पदोन्नति

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास । मानव अधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.एस. शर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. आर.के. शुक्ला की अनुशंसा पर मानव अधिकार प्रकोष्ठ के वर्तमान पदाधिकारियों के उत्कृष्ट सेवा भाव कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रदेश स्तर के पदों पर की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि मानव हित के लिए कार्य करने के लिए हमारी संस्था द्वारा सन 1999 से वर्तमान तक निस्वार्थ भाव से सतत कार्य किया जा रहा है।  इसी क्रम में प्रदेश महासचिव संदीप उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री एसपीएस चौहान, प्रदेश सचिव विशाल गुजेवार, प्रदेश सहसचिव स्वामी कमलेशानन्द सेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील गौड़ एवं प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनीष मेहता को सहर्ष नियुक्त किया है। सभी पदाधिकारी प्रदेश स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्णत: नि:स्वार्थ भाव से करेंगे एवं आम जनमानस के मानवाधिकारों की रक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

यज्ञ की परिक्रमा ब्रह्मांड की परिक्रमा के बराबर होती है- कृष्ण गोपालदास महाराज

Image
महायज्ञ में यजमानों ने 2 दिन में लगभग एक लाख आहुतियां प्रदान की भारत सागर न्यूज/देवास। मालीपुर स्थित ज्योतिबा फुले चौराहा पर दो  मई से  साकेतवासी गरुड़दासजी महाराज ध्यान साधना सेवा न्यास की प्रेरणा से महंत पंचमुखी धाम आगरोद के महंत कृष्ण गोपाल दासजी महाराज सहित काशी एवं अन्य स्थानों से पधारे संत महात्माओं के सानिध्य में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में यजमानों द्वारा डाली जा रही आहुतियाें से वातावरण धर्ममय हो गया है। सैकड़ों भक्त यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर धर्म लाभ ले रहे हैं। पंचमुखी धाम आगरोद के महंत कृष्ण गोपाल दासजी महाराज ने यज्ञ के दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि संसार में ईश्वर आराधना की प्रथम विधि होती है तो वह यज्ञ है। हिंदू संस्कृति वैदिक संस्कृति है। वैदिक संस्कृति का आधार यज्ञ है। अग्नि को देवताओं का मुख कहा गया है। यज्ञ की प्रज्ज्वलित अग्नि में स्वाहा-स्वाहा का उच्चारण कर डाला गया घृत और शाकल्य सीधे देवताओं को प्राप्त होता है। यज्ञ क्रिया से आहार प्राप्त कर प्रसन्न देवता हमें मनवांछित फल प्रदान करते हैं।  यज्ञ के औषधि युक्त धूम्र से वातावरण का शुद्धिकरण हो जाता