Posts

परशुराम वाटिका में लगेगी भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा......

Image
निगम की एमआयसी बैठक में हुआ प्रस्ताव स्वीकृत देवास। पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के निर्देश पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला के अथक प्रयास से वार्ड क्रं. 21 गंगानगर में स्थित परशुराम वाटिका में राज राजेश्वर भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा लगवाने बाबद प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को 18 अगस्त को नगर निगम की प्रथम एमआयसी बैठक में महापौर गीता अग्रवाल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर ब्राह्मण समाज को सौगात दी गई। इससे ब्राह्मण समाज में हर्ष व्याप्त है।

घर के पास गली में खड़ी कार के अज्ञात आरोपियों ने फोड़े कांच

Image
 गाड़ी के कांच फोडक़र महिला का कार में रखा पर्स चुरा ले गए  देवास। शहर के रहवासी क्षेत्रों में कई बार चार पहिया वाहनों के कांच फोडऩे की वारदातें हुई है। लेकिन कुछ ही मामलों में आरोपी पुलिस गिरफ्त आए थे। अब औद्योगिक थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात को घर के समीप गली में खड़ी कार के कांच फोड़ दिए साथ ही गाड़ी में रखे महिला के पर्स को चोर ले उड़े। परिजनों ने बताया कि पर्स में करीब 10 हजार रूपए रखे हुए थे। फरियादी बुधवार सुबह औद्योगिक थाने पहुंचे जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।  शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के शांतिनगर अमोना के निवासी उमेश मुजाल्दे ने बताया कि मंगलवार रात को मेरे पिता मेरी दीदी को उनके ससुराल बड़वानी से लेकर रात 10 बजे आए थे। मंगलवार रात को बारिश भी हो रही थी जिस पर पिताजी ने घर के समीप गली में कार क्रमांक एमपी 09 सीयू 4264 को खड़ी कर दी थी। कार से अधिकांश सामान तो निकाल लिया था लेकिन दीदी का पर्स कार में पीछे रखा था जो उसमें ही रह गया था। रात

जिले में अब तक 39 तो शहर में 27 इंच हुई बारिश, यहां हुई सर्वाधिक 61 इंच वर्षा

Image
     देवास। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। रिमझिम बारिश का दौर आज सुबह से भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1.56 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक सबसे अधिक जिले के  खातेगांव में 61 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बारिश जारी रहेगी। वहीं जिले के नेमावर में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।       इन क्षेत्रों में हुई अब तक इतनी बारिश   जारी मानसून सत्र में 16 अगस्त तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 992.71 मिलीमीटर करीब 39.08 इंच वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 710 मिमी जो करीब 27.95 इंच, टोंकखुर्द में 976 मिमी जो करीब 38.42 इंच, सोनकच्छ में 1225 मिमी जो करीब 48.22 इंच, हाटपीपल्या में 789 मिमी जो करीब जो करीब 31.06 इंच, बागली में 915 मिमी जो करीब 36.02 इंच, उदयनगर में 802.40 मिमी जो करीब 31.59 इंच, कन्न

बारिश की अमृत बूंदो के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव.....

Image
जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्ड में प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली सलामी  देवास। बारिश की अमृत बूंदो के साथ उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों

प्रभारी मंत्री से पूर्व मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष के भवन को लेकर की चर्चा......

Image
भाजपा की महापौर है इसलिए दिया बंगला, जिला पंचायत अध्यक्ष को क्यों नहीं ? : सज्जनसिंह वर्मा  देवास। जब से जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस की बनी है तब से लेकर अब तक उन्हें शासकीय भवन अलाट नहीं किया गया है। गत दिनों भी प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के इशारों पर कार्य करते हैं। इसी बात को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री से पूर्व मंत्री ने भेंट कर जिला पंचायत अध्यक्ष को बंगला अलाट करने की चर्चा की। इस बीच मजाक में प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री को भाजपा में शामिल होने के लिए न्यौता भी दे दिया। जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर में भाजपा में शामिल हो जाऊंगा तो मुख्यमंत्री नाराज हो जाएंगे। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से जिला पंचायत अध्यक्ष को सिविल लाइन क्षेत्र में बंगला अलाट करने की चर्चा की। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया को चर्चा के दौरान बताय

advt

Image

Dewas- जब गली-गली ही बांट रखी है अवैध दारु की गुमटियां तो ड्राय डे का ढोंग भी जरुरी है !

Image
देवास/राहुल परमार/ भारत सागर न्यूज। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव चल रहा है। इसी के तहत पूरे देश में राष्ठ्र प्रेम छलक रहा है लेकिन एक व्यवस्था ऐसी भी है जहां रोजाना शाम को जाम छलक रहा है और यह जाम शुष्क दिवस पर भी कोई नही रोक सकता क्योंकि जिले के ठेकेदारों ने इसकी ठेकेदारी विभाग की संलिप्तता के साथ ले रखी है। जी हॉं ! चौंकिये नही ये कटु सत्य है और जिले के कई क्षेत्रों में यह अवैध धंधा गुप्त नही बल्कि सार्वजनिक चल रहा है। यही नही कभी कभार तो आपको जिम्मेदार भी इन अवैध दुकानों से खरीदारी माफ कीजिये हिस्सेदारी लेते हुए देखें जा सकते हैं। शहर की गलियों में संबंधिति ठेकेदारों के द्वारा एरिया कर पंहुचाई जाने वाली शराब अगले ही दिन धड़ल्ले से बेची जायेगी।  वैसे तो स्वतंत्रता दिवस के दिन शुष्क दिवस होता है लेकिन सभी ठेकों की उस दिन की कमी को गलियों के अवैध ठेके और गुमटियां पूरी कर देते हैं। कुल मिलाकर आबकारी विभाग की नाक तले यह अवैध धंधा लगातार जारी है। वैसे तो विभाग को अवैध शराब के संबंध में सारी गोपनीय सूचनाएं सुदुर अंचलों की मिल जाती है लेकिन शहर की अवैध गुमटियों की जानकारी नहीं मिल पाती । कहीं

Dewas - अनोखा रक्षाबंधन कार्यक्रम , नवनिर्वाचित पार्षद को वार्ड की 400 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, उपहार स्वरूप भेंट किए राष्ट्रध्वज व साड़ी

Image
देवास। वार्ड क्रमांक 40 स्थित शांतिपुरा गणेश मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड की 400 मातृ शक्तियों व बहनों ने नवनिर्वाचित पार्षद एवं स्वच्छता व ठोस अपशिष्ठ प्रबंधक विभाग प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बैस को रक्षासूत्र बांधते हुए मंगल तिलक लगाया। श्री बैस ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज व साड़ी भेंट करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही बहनों का हर समय व हर  परिस्थिति में रक्षा करने का पार्षद ने संकल्प लिया। इस प्रकार का आयोजन पहली बार किसी पार्षद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें हर वर्ग, धर्म व समाज की बहनों ने हिस्सा लिया। साथ ही इस अनोखे आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अमृत सिंह राजपूत, बबली निगम, नितिन जलोदिया, विश्वराज सिंह बैस, अमन चौधरी, दिनेश परमार, विनु सोलंकी, राकेश सोलंकी, राजेश मथानिया, दीपक प्रजापत आदि के उल्लेखनीय योगदान से कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी ने दी।

आयुक्त के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष बंगले पर दुविधा की स्थिति, कौन हो बंगले का अधिकारी ?

Image
भारत सागर न्यूज, राहुल परमार, देवास। शहर में शनिवार को पूर्व मंत्री और विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष वाले बंगले पर अपनी बात रखी। बता दें शहर में यह कोई पहला किस्सा नहीं है बंगले को लेकर। बंगले को लेकर पहले भी अधिकारियों ने सीमाएं लांघ चुके हैं हालांकि इस बार पूर्व मंत्री द्वारा बंगला आवंटित करने को लेकर आरोप है और पूर्व में  आयुक्त  बंगला निर्माण से संबंधित मामला सामने आया था।   सज्जनसिंह वर्मा के अनुसार जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के इशारे पर काम कर रहा है।। जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का पिछले दिनों चुना गया था, उन्हें अब तक शासकीय भवन जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृत क्यों नहीं हुआ है ? पूर्व मंत्री ने प्रेस वार्ता में अपनी ओर से बात रखकर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के इशारों पर काम करने वाला बताते हुए कहा कि जिस अधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष का बंगला अलाट किया गया है क्या वह जिला पंचायत अध्यक्ष से बड़ा है ? उन्होनें कहा कि महापौर का शासकीय निवास किसी अधिकारी को अलाट करके बताओ, उन्होनें कहा कि प्रजातंत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ

आन-बान और शान के साथ निकाली पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा.....

Image
लोगो को जागरूकता का संदेश देते हुए इस अभियान में जुडऩे के लिए की अपील  देवास। आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। महोत्सव अंतर्गत हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार 13 अगस्त को शहर के समस्त मीडिया कर्मियों/पत्रकारों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सयाजी गेट से शुरू हुई इस वाहन तिरंगा यात्रा में तिरंगे को हाथ में थाम पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े साथी शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: सयाजी गेट पहुंचे, यहीं पर यात्रा का समापन हुआ।  आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा ने लोगो को जागरूकता का संदेश देते हुए इस अभियान में जुडऩे की अपील की। यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। प्रेस क्लब व समस्त पत्रकार साथी, वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित मां चामुंडा न्यूज वितरण संघ, नेशनल यूनिटी ग्रुप ने इस यात्रा में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और शहर की जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया। 

बरसते पानी मे पुलिस विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा

Image
"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत निकली बाईक रैली। सोनकच्छ, विजेंद्र नागर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने हेतु " हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान अंतर्गत सोनकच्छ पुलिस विभाग द्वारा गुरुवार को नगर में बरसते पानी में बाईक रैली निकाली। थाना प्रभारी नीता देरवाल के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने थाने से बाइक रैली निकाली।  रैली नगर के प्रमुख प्रगति नगर, इंदौर-भोपाल रोड़, पुराना बाईपास, बस स्टैंड एमजी रोड़ होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान शामिल पुलिस जवानों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम जैसे देश भक्ति नारे लगाए। रैली के समापन अवसर पर थाना प्रभारी ने रैली में शामिल समस्त पुलिस स्टाफ को "हर घर तिरंगा" अभियान की जानकारी दी एवं तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।