बरसते पानी मे पुलिस विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत निकली बाईक रैली।



सोनकच्छ, विजेंद्र नागर

आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने हेतु " हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान अंतर्गत सोनकच्छ पुलिस विभाग द्वारा गुरुवार को नगर में बरसते पानी में बाईक रैली निकाली। थाना प्रभारी नीता देरवाल के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने थाने से बाइक रैली निकाली।  रैली नगर के प्रमुख प्रगति नगर, इंदौर-भोपाल रोड़, पुराना बाईपास, बस स्टैंड एमजी रोड़ होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान शामिल पुलिस जवानों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम जैसे देश भक्ति नारे लगाए। रैली के समापन अवसर पर थाना प्रभारी ने रैली में शामिल समस्त पुलिस स्टाफ को "हर घर तिरंगा" अभियान की जानकारी दी एवं तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा