Posts

आंख में मिर्ची डाल बायपास से दिनदहाड़े शराब के वाहन को लूट ले गए लुटेरे... पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर किया खुलासा

Image
दिनदहाड़े शराब के वाहन को लूट ले गए लुटेरे...  देवास में खौफ खाती पुलिस और बेखौफ अपराधी...? पुलिस की अपराध पर ढीली पकड या शराब माफियाओं की करतूत....... देवास जिले में बढ़ते अपराधों का ग्राफ ? पनपते अपराध और अपराधियों पर आखिर किसका है हाथ........ भारत सागर न्यूज़, देवास। मध्य प्रदेश के देवास शहर सहित जिले में पुलिस का बीट सिस्टम लगभग खत्म सा हो चुका है और मुखबिर तंत्र नदारद ! यही सबसे बडी वजह बन रही है कि पुलिस के अधिकांश मोर्चों  पर नाकाम होने की और शहर में पनपते अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बड़ी वजह पुलिस का आपसी संवाद और विश्वास की कमी भी माना जा रहा है। जो लगातार आपराधिक घटनाओं के ग्राफ को दर्शा रहा है।  पुलिस पर जिम्मेदारी की दो घटनाओं ने प्रश्न इसलिए भी खड़ा कर दिया है क्योंकि दो दिन पहले भौंरासा थाने पर आबकारी विभाग के अधिकारी ने थाने के पुलिसकर्मी को रिवाल्वर दिखाई और उनके साथी थाने से लड़की को ले गए । यही नहीं इसी दौरान पुलिस से मारपीट की सूचना वो भी थाने पर ! कहीं न कही प्रश्न खड़ा करती है।  वहीं नेमावर काण्ड का खुलासा मुखबिरी से हुआ लेकिन देरी से हुआ जो कि मुखबि

पूर्णाहुति के साथ हुआ विश्व शांति महायज्ञ संपन्न.....

Image
                             पूर्णाहुति के साथ हुआ विश्व शांति महायज्ञ संपन्न सोनकच्छ- नगर के  जैन मंदिर में अष्ट दिवसीय श्री  सिद्धचक्र महामंडल विधान 16 जुलाई  से  24 जुलाई तक आयोजित किया गया, महामंडल विधान के अनुष्ठान मे नित्य प्रतिदिन प्रातः बेला मे  श्रीजी की शांतिधारा, कलशाभिषेक, नित्य नियम पूजन  के साथ मंत्रीत जल एवं पीली सरसों से मंडल की शुद्धि कर देवी स्तुति आमंत्रण कष्ट निवारक अर्चना आचार्य निमंत्रण क्रियाओ के साथ इंद्र बने सुपात्र व श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का पूजन अत्यंत भक्ति भाव के साथ किया गया इस दौरान गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महामुनि राज  के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन भी किया गया।   प्रतिदिन तत्वार्थ सूत्र का वाचन तथा शास्त्र स्वाध्याय की प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया। मंडल विधान के दौरान जाप में बैठे श्रेष्ठ जनों द्वारा  1 लाख 92 हजार 348 बार मंत्रोच्चारण कर  जाप किया गया।  शनिवार को अभिषेक एवं शांति धारा पुजन विधान के बाद इंद्रा-इंद्राणी जाप मे बैठे श्रेष्ठ जनों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में

सद्गुरू शीलनाथ महाराज की प्रतिमा का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज से प्रारंभ

Image
समारोह की तैयारियां पूर्ण, कोरोना के कारण प्रस्तावित नगर भ्रमण चल समारोह स्थगित                            देवास।  सद्गुरु योगेन्द्र शीलनाथ महाराज  के ब्रम्हलीन हुये 100 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस सुअवसर पर सद्गुरू शीलनाथ धुनी संस्थान एवं भक्तों ने गुरू महाराज की 6 फीट ऊंची सफेद वियतनाम के पत्थर से निर्मित मार्बल की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प किया एवं भक्तजनों के सहयोग समर्पण एवं संकल्प से मल्हार भूमि संस्थान पर यह प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। उक्त प्रतिमा 9 टन वजन के मार्बल से बनाई गई है। इसके साथ ही मार्बल से विशाल एवं सुन्दर सिंहासन का निर्माण किया गया है, जिस पर कि गुरू महाराज की प्रतिमा विराजित होगी।  121 वर्षों से सतत् रूप से चैतन्य धुनी के आसपास ब्रांस की रैलिंग का निर्माण किया गया है। उक्त धुना 121 वर्ष से है, जिसे कि गुरु महाराज द्वारा चैतन्य किया गया था। आज भी सतत् निरन्तर प्रज्वलित है और भक्तजन की मनोकामनाओं को पूर्ण कर रहा है। इस घुनी के आसपास सफेद मार्बल पत्थर लगाकर इसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। उक्त धुनी के दर्शन कर भक्तगण अपनी मनोकॉमना पूर्ण कर रहे है। 6000

खंडवा में नाबालिग का प्रसव और नवजात की खरीद-फरोख्त का हुआ भंडाफोड़.......!

Image
  खंडवा में नाबालिग का प्रसव और नवजात की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ हुआ...... खंडवा में नाबालिग का प्रसव और नवजात की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ हुआ है। अस्पताल के डॉक्टरों ने ही नवजात को ढाई लाख रुपए में सौदा कर दिया। मामले में पुलिस ने शहर के पड़ावा क्षेत्र के कथित डॉ. सौरभ सोनी, शहर की प्रतिष्ठित डॉक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु सोनी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सौरभ सोनी डॉक्टर रेणु सोनी का दामाद है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की देखरेख कर रही महिला ने पुलिस से शिकायत की। डॉ. सौरभ सोनी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ रेणु सोनी का नाम भी उजागर किया। इसके अलावा डॉक्टर रेणु सोनी के अस्पताल पर काम करने वाले कर्मचारी मोहसिन खान निवासी हरीगंज, जिला अस्पताल की एक स्वास्थ्य कर्मी संजना पटेल, डॉ. सौरभ सोनी का कर्मचारी कमलेश पटेल निवासी छनेरा नया हरसूद के खिलाफ पुलिस ने  जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (जेजे एक्ट) व पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर सौरभ सोनी, मोहसीन को हिरासत में लिया है। गत दिवस 15 वर्षीय किशोरी ने प्रसव के दौरान बालक को 6-7 दिन पहले जन्म दि

ऐसी कैसी हड़ताल, जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे कर्मचारी.... हड़तालों से शासकीय कार्य हो रहे प्रभावित ...

Image
आए दिन हड़ताल कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे संयुक्त मोर्चा कर्मचारी !  भारत सागर न्यूज, देवास। आए दिन शासकीय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करते नजर आ रहे हैं। पिछले ही दिनों जिला चिकित्सालय की नर्सों ने मोर्चा खोलकर हड़ताल की थी, वहीं इनसे पहले पटवारी संघ ने हड़ताल कर अपनी मांगे मनवाने का भरपूर प्रयास किया था। अब प्रदेश संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल शुरू कर दी है। इन जैसे शासकीय कर्मचारियों की हड़तालों से कोरोना जैसी महामारी से परेशान लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जबकि संयुक्त मोर्चे में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी मौजूद हैं। सवाल है कि अगर इन जैसे शासकीय लोग जो शासन से समस्त प्रकार से वेतन लेने में कोई झिझक नहीं रखते हैं वे इन दिनों अपनी मांगों के चलते हड़ताल पर हैं। ऐसे शासकीय कर्मचारियों को चाहिए कि हड़ताल के दौरान का वेतन भी शासन से नहीं लें, क्योंकि हड़ताल में वे किसी पीड़ित का कार्य करने से भी परहेज रख रहे हैं। ऐसे में शासकीय कार्य प्रभावित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए जिससे इन्हें सबक मिल सके। हालांकि किसी भी व्यक्ति को लोकतांत्

Shame Dewas ! गौशाला में मेरी जान को खतरा है... नगर निगम की गौशाला, गौसेवा या गौरखधंधा! गौशाला बन गई कतलगाह ...

Image
 देवास में डिजाइनर , प्रोजेक्टर और संविदा स्वास्थ्य अधिकारी बने गौ हत्यारे। नगर निगम की गौशाला, गौसेवा या गौरखधंधा!गौशाला बन गई कतलगाह। शंकरगढ गौशाला में हो रही गायों की मौत, गायों के शव नोच रहे श्वान(कुत्ते)! पशु अधिकार कार्यकर्ता ने की नगर निगम एवं गौशाला संचालक मंडल पर एफआयआर की मांग देवास/पंडित अजय शर्मा/-। जहां एक तरफ देश के प्रधान सेवक से लेकर प्रदेश के मुखिया तक गौ सेवकों से लेकर कई संगठनों तक गोपालन व गौसुरक्षा को लेकर दावे वादे और घोषणा की है !बावजूद इसके भी देवास के स्थानीय शासन प्रशासन गौशालाओं एवं गौ सुरक्षा पर अपना ध्यान आकर्षित ही नहीं करना चाहता ,जबकि कई गौशालाओं में बड़ी तादाद में गौ हत्याओं का मुद्दा जागरूक नागरिकों एवं समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के द्वारा प्रकाशित व प्रसारित हो चुका है, फिर भी शासन-प्रशासन की इस घौर लापरवाही से इनकी मंशा पर कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं? इसी तरह हाल ही  में देवास स्थित शंकरगढ गौशाला में अव्यवस्था के चलते गायों की हालत खराब है, तथा वे काल के गाल में समा रही है, और गायों के शवों को श्वान (कुत्ते) नोंच रहे है, लेकिन इस ओर जवाबदारो का कोई ध

जानिये क्या रहेगा 26 जुलाई को टीकाकरण का कार्यक्रम ? देखिये समस्त जानकारी .....

Image
  देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्रो मे 26 जुलाई 2021,को शिक्षको के टीकाकरण अभियान के अतिरिक्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों केे लिए कोविड-19 टीकाकरण, के 42 सत्र आयोजित होंगे। 39 सत्रों में कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम एवं दूसरा डोज लगाये जाएगे। इन सत्रो मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जावेगा। 1 सत्र अंबेडकर भवन खातेगांव में केवल कोविशिल्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाये जाएगे। इन सत्रो मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जावेगा। 1 सत्र सरकारी एक्सीलेंस हॉस्टल खातेगांव में केवल कोविशिल्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगाये जाएगे। इन सत्रो मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जावेगा। 1 सत्र सिविल अस्पताल कन्नोद में केवल को-वैक्सीन का दूसरा डोज लगाये जाएगे। इन सत्रो मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जावेगा। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण के 42 सत्र में पूर्व व्यवस्था ऑन साईट पंजीयन अनुसार टीकाकरण होगा। देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजि

भक्ति एवेन्यू कॉलोनी में बनी जलजमाव की स्थिति, कॉलोनाईजर व परिवार बाल-बाल बचे ...

Image
  कॉलोनी में पानी की निकासी नहीं होने से बारिश में जम जाता है पानी देवास। पिछले दो दिनों से बारिश का अनवरत दौर जारी है, जिसके चलते शहर कह कई निचले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं कई कॉलोनियों में भी बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। इसी के तहत शहर के मक्सी रोड़ बायपास मार्ग पर बनी कुछ कॉलोनियों में जलजमाव की बन गई थी। कहा जाए तो यहां पर कॉलोनाईजरों ने इस प्रकार से कॉलोनी काटी है जिसमें जलजमाव की स्थिति निर्मित होने पर पानी की निकासी नहीं है, ऐसी ही कॉलोनियों में भक्ति एवेन्यू कॉलोनी बनी है जहां पर कई लोगों ने प्लॉट लेकर मकान बनाए हैं लेकिन बारिश के चलते यहां पर लगभग 6 फीट पानी भर गया था। इस प्रकार के जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने के लिए कॉलोनी के मालिक अपने परिवार के साथ कार से पहुंचे तो उनकी कार भी डूबते हुए बची जिसे काफी मशक्कत से ट्रेक्टर से खिंचवाकर बाहर किया गया। अगर कार को सही समय पर बाहर नहीं निकाला होता तो रविवार को हुई सावन की बारिश में भक्ति एवेन्यू के मालिक व परिवार के साथ हादसा हो सकता था। जब कॉलोनी बनाने वाले मालिक के

कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में भी पिछले 12 घंटे से चल रही बारिश को लेकर निचली बस्तियों में घुसा पानी

Image
  12 घंटे से चल रही बारिश को लेकर निचली बस्तियों में घुसा पानी शाजापुर- मध्यप्रदेश सहित पिछले 12 घंटे से जिले में हो रही बारिश ने धीरे-धीरे रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, साथ ही शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम खोकराकला में निचली बस्तियों में पानी घुस गया है, वही  ग्रामीण क्षेत्र में जहां देखो वहा पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, साथ ही दुकान मोहल्ले सड़क सब जलमग्न हो गई है !   ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी बह रहा है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वही आपको बता दें कि खोकराकला वही गांव है जहां पर पिछली वर्ष बारिश में तबाही मचाई थी और ग्रामीण छतों पर पहुंच गए थे !वही क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भोपाल से हेलीकॉप्टर के साथ बुलाई गई थी और लोगों को सुरक्षित निकाला गया था, फिर एक बार उसी गांव में  पानी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिले में अभी भी बारिश का दौर जारी है, कही बारिश इसी तरह जारी रहती है तो इस गांव के हालात खराब हो सकते हैं। खोकरा कला तालाब की राशि मंजूर हुई थी तब भाजपा-कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़ मची थी पर किसी भी पार्

नाकारा बेटे को पिता कहते रहे पहले काम धंधा कर, बहू को क्या खिलाएगा....?

Image
शादी के लिए पिता राजी नहीं हुए तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार देवास। जिले के खातेगांव में 25 वर्षीय नाकारा बेटे को उसका पिता काम करने के लिए कहते थे, लेकिन बेटे को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर हत्या का खुलासा किया है।  जिले के खातेगांव थाने में गत तीन दिनों पूर्व 20 जुलाई शाम करीब 5.45 बजे सूचना मिली की ग्राम रिछी में जुआरिया लाल पिता हरदेव ककोडिय़ा जाति गोंड उम्र 48 साल निवासी ग्राम रिछी अपने घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के पुत्र ने इस बात की सूचना पुलिस थाने पर दी जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के सीर में गंभीर चोटे थी। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया व मर्ग जांच उपरांत मामला अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का पाया गया था। जिस पर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदय

आधुनिक युग का कुंभकरण ! साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ?

Image
                    साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ? आपने रामायण में कुंभकरण के बारे में तो सुना ही होगा। लोकवाद के अनुसार कुंभकरण का किरदार सोने के लिए प्रसिध्द था। जो छः माह तक लगातार सोते रहता था और एक बार उठने के बाद फिर 6 माह के लिए सो जाया करता था। इस बार आधुनिक युग के रुप में एक ऐसे इंसान का मामला आया था जो सोने के मामले में कुंभकरण से भी आगे हैं लेकिन चौंकिये नही यह किसी वरदान के कारण नही है बल्कि एक बिमारी के कारण है।  राजस्थान से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नागौर जिले का एक शख्स पुरखाराम साल में 300 दिन सोता है महीनों के हिसाब से देखा जाए तो ये करीब 10 महीने होते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही होता है।   दरअसल परबतसर गांव के रहने वाले 42 साल के पुरखाराम अजीब बीमारी से ग्रसित है। पुरखाराम को एक्सेस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है।  वे अपने ज्यादातर नित्य क्रिया के काम नींद में ही करते हैं। वे कई बार साल में 300 दिन तक सोते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना, सब कुछ नींद में ही होता है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन जिले के भादवा गांव के रहने वाले पुरख