आधुनिक युग का कुंभकरण ! साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ?


                   साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ?

आपने रामायण में कुंभकरण के बारे में तो सुना ही होगा। लोकवाद के अनुसार कुंभकरण का किरदार सोने के लिए प्रसिध्द था। जो छः माह तक लगातार सोते रहता था और एक बार उठने के बाद फिर 6 माह के लिए सो जाया करता था। इस बार आधुनिक युग के रुप में एक ऐसे इंसान का मामला आया था जो सोने के मामले में कुंभकरण से भी आगे हैं लेकिन चौंकिये नही यह किसी वरदान के कारण नही है बल्कि एक बिमारी के कारण है। 

राजस्थान से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नागौर जिले का एक शख्स पुरखाराम साल में 300 दिन सोता है महीनों के हिसाब से देखा जाए तो ये करीब 10 महीने होते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही होता है।
 

दरअसल परबतसर गांव के रहने वाले 42 साल के पुरखाराम अजीब बीमारी से ग्रसित है। पुरखाराम को एक्सेस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है।  वे अपने ज्यादातर नित्य क्रिया के काम नींद में ही करते हैं। वे कई बार साल में 300 दिन तक सोते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना, सब कुछ नींद में ही होता है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन जिले के भादवा गांव के रहने वाले पुरखाराम की ऐसी ही जिंदगी है। पुरखाराम की गांव में ही रानाबाई किराणा स्टोर के नाम से दुकान है। 2015 से उनकी ये बीमारी ज्यादा बढ़ गई और वे एक दिन में 18-18 घंटे भी सोने लगे। कई बार उनकी दुकान के बाहर कितने अखबार पड़े हैं, इससे अंदाजा लगाया जाता है कि वे कितने दिन सो लिए हैं। 

पुरखाराम के सोने के बाद उन्हें उठाना नामुमकिन हो जाता है। उन्हें नींद में ही परिजन खाना खिलाते हैं। जब बाथरूम जाना होता है तो नींद में ही पुरखाराम बेचैन हो जाते हैं और उन्हें उठाकर परिजन बाथरूम ले जाते हैं। अभी तक पुरखाराम की नींद का कोई इलाज नहीं मिला है, लेकिन उनकी माता कंवरी देवी और पत्नी लिछमी देवी को उम्मीद है कि जल्द ही वे ठीक हो जाएंगे और पहले की तरह अपनी जिंदगी जिएंगे। पुरखाराम को एक्सिस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है। घर वालों ने बताया कि एक बार सोने के बाद वे 25 दिनों तक नहीं जागते हैं। इसकी शुरुआत 23 साल पहले हुई थी। शुरुआती दौर में 5 से 7 दिनों के लिए सोते थे, लेकिन अब लंबा सोने लगे।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय