बूथ तक के कार्यकर्ता की सक्रियता और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच रख हम जीतेंगे सोनकच्छ विधानसभा : विजयवर्गीय

 




भौरासा निप्र/चेतन यादव - भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमारी सरकार ने  जनता के कल्याण के अनेक कार्य किए हैं पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पन्ना प्रमुख तक संपर्क कर और जनता जनार्दन के बीच हमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाकर आने वाला विधानसभा चुनाव जितना हैसोनकच्छ विधानसभा संचालन समिति की बैठक स्थानीय बी आर रिसोर्ट में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को आगे आने वाले चुनाव के जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि हम सभी को पूरी शक्ति लगाकर और आपस में समन्वय बनाते हुए जनता के बीच जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताते हुए जन समर्थन प्राप्त करना है 


विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि हम आने वाले चुनाव में हम सोनकच्छ विधानसभा बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं साथ ही पूरे प्रदेश में 160 से अधिक सीटे जीतकर फिर से हम जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आएंगे, उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी एवं चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक बहादुर मुकाती ने भी संबोधित किया





इस अवसर पर देवी प्राध्यक्ष राजेश यादव विधानसभा प्रभारी दिलबर यादव भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर जिला महामंत्री पंकज वर्मा पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष जय सिंह बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सिंगर गौतम सिंह राजपूत अनूप सेंधव विधानसभा संयोजक अर्जुन पटेल विस्तारक्ष सत्येंद्र यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह राजापुर बहादुर पिलवानी तेज सिंह बघेल महेंद्र सिंह चावड़ा उमेश श्रीवास्तव सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंधव टोंक नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल टोंक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पाटीदार भरोसा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी जितेंद्र सिंह तालोद विजेंद्र पटेल मदन सिंह धाकड़ बाबूलाल मुक्ति भगवान सिंह पटेल विजय पटेल राम सिंह ठाकुर महेंद्र सिंह मकवाना मुकेश मालवीय सहित विधानसभा संचालन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय