संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हडताल के द्वितीय दिवस किया सुंदरकाण्ड पाठ



भारत सागर न्यूज/देवास। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन गुरूवार को जारी रही। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन का आयोजन किया।  एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया ।



कि जिले के एनएचएम कर्मचारियों ने देवास जिला मुख्यालय स्थित मल्हार स्मृति उद्यान में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हडताल के तृतीय दिवस संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ कर भजन-कीर्तन किया। आज वे सांसद और विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे। 26 अप्रैल को ताली बजाकर प्रदर्शन करने की योजना है। 



कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा और सामान्य प्रशासन विभाग की संविदा नीति 2023 के अनुसार एनएचएम कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेशभर के 32,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों हडताल से स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। 



टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, एनआरसी व एसएनसीयू की सेवाएं, टीबी और मलेरिया जांच, एनसीडी केंद्रों पर बीपी और शुगर की जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे आम जनता, विशेषकर मरीजों और वृद्धजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया