सर्व ब्राह्मण समाज युवा परिषद् ने मनाया आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस




भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया 95848-28190 - सर्व ब्राह्मण समाज युवा परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें आयोजन में आरती, पुजन के साथ विद्वत गोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण समाज के पं.बालकृष्ण मोदी, पं. बंशीधर चौधरी, भागवताचार्य पं.गोवर्धन जोशी, पं.संजय दुबे, पं.नरेंद्र जोशी, श्रीमती अनीता जोशी थे।

 


             सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य चाणक्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। अतिथीयों का अभिवादन स्वस्ति तिलक लगाकर किया गया। अतिथि उद्बोधन में भागवताचार्य पं.गोवर्धन जोशी ने कहा कि आचार्य चाणक्य ब्राह्मण जरुर थे। परंतु आचार्य सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर थे और वे चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। वे 'कौटिल्य' नाम से भी विख्यात थे। मुद्राराक्षस के अनुसार इनका असली नाम 'विष्णुगुप्त' था। उन्होने नंदवंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया ! उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि कई महान ग्रंन्थ है। अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है। अतिथि पं.संजय दुबे द्वारा आचार्य चाणक्य के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके नीतियों के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।       

                           मुख्य अतिथि पंडित बालकृष्ण मोदी द्वारा आचार्य चाणक्य नीति शास्त्रों एवं राजनीतिज्ञता पर सारगर्भित विस्तृत चर्चा की । साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों को धर्म कर्म से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का वास्तविक संविधान मनुस्मृति है। मनुस्मृति में दिए गए सिद्धांतों के अनुसार ही हर मनुष्य को चलना चाहिए । गोष्ठी में पंडित उमेश जोशी, पंडित वासुदेव जोशी, पंडित नरेंद्र पाठक, पंडित आर्य भूषण शर्मा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। परिषद द्वारा चार धाम की यात्रा पूर्ण करने पर पंडित नरेंद्र जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता जोशी का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। 


                                                      उपरोक्त अवसर पर श्रवण जोशी, मनोज जोशी, उमेश जोशी, वासुदेव जोशी, नरेंद्र पाठक, अंतिम जोशी, युवा अध्यक्ष पंडित आर्य भूषण शर्मा, सचिव कमलेश शर्मा, लोकेश जोशी, कुंदन शर्मा, चेतन शर्मा, नवीन जोशी, गौरव जोशी, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, चंदन शर्मा, पं. आर्य मधुर शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन पं.मनोज जोशी ने किया व आभार पं. कमलेश शर्मा ने माना। 









Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय