हिंद रक्षक संगठन का पतंग महोत्सव व एक शाम राम के नाम 15 को

आयोजन को लेकर आयोजित की प्रेस वार्ता, विधायक राजे ने किया संबोधित
दिन में होगा पतंग, डोर, तिल-गुड़ वितरण, शाम को देश भर के नामी कवि करेंगे काव्य पाठ




भारत सागर न्यूज/देवास। हिंद रक्षक संगठन के बैनर तले प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर 15 जनवरी मकर संक्रांति पर भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुबह पतंग, डोर, तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। वहीं शाम को देश भर के नामी कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। हिंद रक्षक संगठन जिला संयोजक एवं नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि आयोजन को लेकर बुधवार को उज्जैन रोड स्थित निजी गार्डन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हिंद रक्षक संगठन का पतंग महोत्सव का यह 21 वां वर्ष है। संगठन अपनी परम्परा को कायम रखते हुए हर वर्ष नए-नए आयोजन करती आ रही है। 


                   वर्तमान के आधुनिक युग में पुराने खेल लिप्त होते जा रहे है। जहां पहले के जमाने में बच्चें विविध खेलों से स्वस्थ रहते थे। वहीं आज बच्चों के हाथों में मोबाइल है, जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हमें पुराने खेलों को अपना बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। संगठन संयोजक सेन ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत 15 जनवरी को प्रात: 11 बजे नावेल्टी चौराहा पर बच्चों को पतंग, डोर का वितरण किया जाएगा। वहीं सनातन धर्म की परंपरा अनुसार संक्रांति पर्व पर तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सेन ने बताया कि गत वर्ष संगठन द्वारा एक शाम भगवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर शहनाज अख्तर की भजन संध्या आयोजित की गई थी।


                   इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्रीराम आ रहे है, इसी को देखते हुए 15 जनवरी की रात 8 बजे से स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर 'एक शाम रात नाम’ कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें सरदार प्रताप फौजदार राष्ट्रवादी कवि लाफ्टर चैम्पियन दिल्ली, योगेंद्र शर्मा वीर रस भीलवाड़ा, गौरव चौहान ओजस्वी कवि इटावा उत्तरप्रदेश, दिनेश देशी घी हास्य बम बैरछा, डॉ. भुवन मोहिनी गीत-गजल इंदौर, मुन्ना बैटरी हास्य लाफ्टर चैम्पियन शो मंदसौर, देवकृष्ण व्यास ओजस्वी गीतकार देवास, श्रद्धा शौर्य वीरंगना स्वर नागपुर महाराष्ट्र एवं जगदीश सेन ओजस्वी कवि देवास द्वारा राष्ट्रवाद, हिंदुत्व व राममय रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। कवि सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव करेंगे। हिंद रक्षक संगठन के सदस्यों ने सनातनी धर्मप्रेमी जनता से पतंग महोत्सव एवं एक शाम राम के नाम आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


अयोध्या को झांकी, मथुरा-काशी बाकी है.......

            संगठन के मनीष सेन ने बताया कि पतंग महोत्सव के माध्यम से हर वर्ष संदेश भी दिया जाता है। पूर्व में पतंगों पर स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, बेटी बचाओ, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी जैसे स्लोगन प्रसारित किए गए थे। इस वर्ष राम मंदिर निर्माण को देखते हुए पतंगों पर अयोध्या को झांकी, मथुरा-काशी बाकी है का स्लोगन प्रसारित किया जाएगा। उक्त पतंगें आकर्षण का केंद्र रहेगी।


हिंदूवादी नेता व संत बालक नाथ जी महाराज आएंगे.....


      संगठन के मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं कार्यक्रम में कई अतिथियों का भी आगमन होगा। कार्यक्रम के लिए राजस्थान के हिंदूवादी नेता व संत बालकनाथ जी महाराज ने देवास आने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इनके अलावा भोपाल हुजूर के हिंदूवादी नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हिंद रक्षक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ सहित देवास के कई नेतागण मौजूद होंगे।








Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?