Posts

Showing posts with the label Dewas

100 मीटर रेस एवं नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न !

Image
देवास।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 100 मीटर चैम्पियनशिप एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग व देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 100 मीटर रेस एवं नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन हिन्द फौज एवं देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा  जिला उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, देवास जिला साख्यिंकी अधिकारी अर्चना टोकेकर, विक्रम आवार्डी रागिनी चौहान खेल अधिकारी हेमन्त सुधीर, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष कुमेर सिंग वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे। सम्मान समारोह में सीमा गिरी श्रजनीका लोखंडे, आरती दायमा, मीना राव, मोना तिवारी, नलिनी कलेलकर, लीला कुमावत, श्रीजा अग्रवाल, मेघना पुरोहित, अंशुमन खातरकर को नारी रत्न से सम्मानित किया गया। 100 मीटर रेस में 70 से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान स्नेह मंजरी भागवत, 65 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान अमिता शर्मा, 55 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान कलावती व

मिलन समारोह में महिलाओं ने खेली होली, प्रतियोगिताओं में लिया भाग !

Image
 सफाई सहमित्र, शिक्षिका एवं गृह सहयोगिनी का किया सम्मान देवास।  रामनगर स्थित शिव मंदिर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की धर्मपत्नी प्रीति सोलंकी द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर प्रांगण में आने वाले सभी आगंतुकों का भगवा रुपट्टा और फूलों से स्वागत किया गया। प्रीति महेंद्र सोलंकी ने 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका हेमलता जी को श्रीफल और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर से पधारी डॉ. आयुषी देशमुख ने वार्ड की सफाई सह मित्रों को श्रीफल और वस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद रितु सवनेर ने गृह कार्य सहयोगिनी 65 वर्षीय लक्ष्मी जयसवाल का स्वागत किया। समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, रस्साकशी, चेयर रेस प्रतियोगिता के आयोजन भी हुऐ, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास की दो सौ से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात महिलाओं ने झांझ-मंजीरे पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए गुलाल व फूलों से होली ख

गंदा पानी सड़कों पर भरा रहने से मच्छरों का भारी प्रकोप !

Image
देवास। उज्जैन रोड से लगे आनंद नगर और तिलक नगर के रहवासी वर्षों विकास की बात जो है। रेलवे कॉलोनी के पास से बहकर आ रहे गंदे नाले का पानी वार्ड में सड़कों पर फैलने से रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे पटरी के पास वर्षो से नाले की समस्या हल नही हुई है जिससे सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे मच्छरों का भयंकर प्रकोप हो गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रविवार को जवाब दो हिसाब दो जन संवाद यात्रा निकाली गई जिसमें रहवासियों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र वर्षो से उपेक्षित हैं ।  यहां क्षेत्र की नाली हमेशा चौक रहती है ।  कई जगह तो नाली भी नहीं बनी हुई है जिससे कि गंदा पानी रोड पर भरा जाता है, जबकि जन नेता और प्रशासन विकास की वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं जबकि धरातल पर लोग जन समस्याओं से त्रस्त हैं ।  सिर्फ कागजों में ही विकास हो रहा है हमारी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर हमें समस्या से निजात दिलाएं ।  इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, पूर्व पार्टी प्रवक्ता जाकिर खान, पुष्पेंद्र

रोटरी क्लब द्वारा अभिनव पहल : प्रौढ़ महिलाओं द्वारा दी जा रही परीक्षा का कलेक्टर गुप्ता ने किया निरीक्षण !

Image
55 प्रौढ़ महिलाओं ने दी परीक्षा देवास। रोटरी क्लब द्वारा सिटी कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विगत 3 माह से संचालित प्रौढ़ शिक्षा का अध्ययन महिलाओं को करवाया जा रहा था। जिसकी नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक चेतना द्वारा परीक्षा ली गई। परीक्षा का कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय रोटरी क्लब अध्यक्ष  सुधीर पंडित, रोटरी क्लब के सदस्य सुरेश चौहान, रोटेरियन प्रेमनाथ तिवारी, रोटेरियन गोवर्धन सिंह चंदेल, एवं रोटेरियन जयनारायण जयसवाल, जिला  प्रौढ़ शिक्षा समन्वयक डॉ राजेंद्र सक्सेना, विकासखंड समन्वयक किशोर वर्मा, विकासखंड समन्वयक गिरिधर त्रिवेदी, नोडल अधिकारी बलराम पंचोली, स्कूल समन्वयक जीवन एरवाल व सिटी कान्वेंट स्कूल के संचालक रोटेरियन अजीज कुरैशी, अक्षर साथी नीलूजी  एवं अक्षर साथी श्रीमती ज्योति खर सोदिया के समक्ष 55 महिलाओं ने प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत परीक्षा दी। श्री श्रीमान कलेक्टर श्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी को पास होने की बधाई प्रेषित की और आगे भी इस कार्यक्रम को चलाने के लिए कहा गया। ताकि इन महिलाओं को पूर्ण साक्षर कर बैंकों से लगाकर लगाक

बस स्टेण्ड पर शौचालय की हालत अत्यंत दयनीय, नवरात्रि में भक्तों को होगी परेशानी !

Image
देवास।  बस स्टेण्ड परिसर में विगत पांच माह से अधिक समय से सुलभ कॉम्प्लेक्स को तोडक़र नवीन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण यात्री सहित स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी ओर सार्वजनिक शौचालय के सामने पांच से छह दिनों से गड्डे खोद दिए गए, जिसके कारण आए दिन लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे है। सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यात्रियों और बस स्टैंड पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेण्ड पर सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य विगत पांच माह से अधिक समय से कछुएं की चाल से चल रहा है। बस स्टैंड पर चलित शौचालय वाहन खड़ा है जो काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में है। उस शौच में जाने वाले यात्रियों को पानी की व्यवस्था नही होने के साथ साफ-सफाई का भी अभाव है। खासकर महिलाओं को शौच करने में काफी परेशानी होती है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। वे सिर्फ कुंभकरणीय निंद सोए हुए है। बस स्टैंड पर ठेकेदार द्वारा शौचालय के सामने गड्ढे खो

लगातार बड़ रहा आदिवासियों पर अत्याचार, मौन क्यों है "शिवराज" सरकार ? - विश्वजीत सिंह चौहान !

Image
विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस करता हूं ने मामा मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन ।   देवास -  महू में आदिवासी युवती के साथ हुए बलात्कार व हत्या के विरोध में देवास में युवा कांग्रेस द्वारा सयाजी द्वार ICH पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामा) का पुतला दहन किया गया। म.प्र युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमेन विश्वजीत सिंह चौहान  की पुतला दहन में पुलिस से हुई भारी झड़प भी हुई ।  पुतला दहन में प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी डालकर कार्यकर्ताओं की भीड़ को कम करने की कोशिश की गई पर प्रशासन की यह कोशिश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश के आगे नाकाम रही। पंकज वर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया ! इस अवसर पर मनोज राजानी, जय सिंह ठाकुर, भगवान सिंह चावड़ा, प्रवेश अग्रवाल, प्रदीप चोधरी आदि उपस्थित रहे । इस खबर को पढ़े -  राजकोट जा रही बस उज्जैन के पास पलटी 5 यात्री गंभीर 28 घायल !

रोटरी क्लब ने 50 प्रौढ़ महिलाओं को साक्षर करने का उठाया बीड़ा !

Image
3 माह से चल रहा है शिविर, 19 मार्च को होगी इन प्रौढ़ महिलाओं की परीक्षा देवास। रोटरी क्लब देवास द्वारा संचालित प्रौढ़ शिक्षा साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सिटी कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में गत 3 माह से चल रहे केंद्र का रोटरी क्लब के सदस्य द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सक्सेना भी उपस्थित थे। प्रोजेक्ट चेयरमैन अजीज कुरैशी एवं संदीप भटनागर ने बताया की तीन माह से  शिक्षा मित्र सौम्या झा, ज्योति खरसोदिया ने इन सभी लगभग 50 महिलाओं को अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान, पढ़ना, जोड़ घटाव करना आदि सिखा रहे है। शुक्रवार को जब उनके द्वारा लिखे जाने वाले अक्षरों , स्वयं के नाम उनके पति के नाम ,जोड़ घटाव करते हुए देखा तो सभी सदस्यों को बेहद खुशी का अनुभव हुआ। साथ ही प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री सक्सेना ने भी उपरोक्त केंद्र पर आकर केंद्र पर चल रही है प्रौढ़ शिक्षा प्रोजेक्ट की प्रशंसा की व सभी प्रतिभागियों को बताया कि उनकी परीक्षा दिनाक 19 मार्च को किस प्रकार से कितने भाग में होना है समझाया गया ।सभी प्रतिभागी बेहद खुश नजर आ रहे थे। उनमें से कुछ ने  कब कक्षा में आन

सदगुरू योगेन्द्र श्रीमंत शीलनाथ जी महाराज का तीन दिवसीय समाधि उत्सव आज से !

Image
देवास।  सदगुरू योगेन्द्र श्रीमंत शीलनाथ जी महाराज की 102वीं पुण्यतिथि समाधि उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाधि उत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत 19 मार्च को सायं 5 बजे मल्हार धूनी से पालकी यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। 20 मार्च को सायं 5.55 पर महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण होगा। 21 मार्च को महाप्रसादी (विशाल भण्डारा) दोपहर 12.30 बजे से प्रारंभ होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिह पडिय़ार, प्रबंधक सुरेश गोखले, पं. गिरीश चौधरी, जयंत विपट (लीगल परामर्शदाता), शीलनाथ भजन मण्डल प्रमुख सुभाष यादव, जयसिंह चोबदार, संतोष शर्मा, दिलीप तिलक, सेवा समिति के सुभाष वर्मा, रोशन रायकवार, दिव्यांशु, मंथन, भानु पंडित, प्रमोद चौहान, चेतन पवार, उमेश चौहान, धीरज वाघमारे, नितेश वर्मा, निलेश वर्मा, जयराव आदि ने भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाधि उत्सव में होने वाले आयोजनों को सफल बनाने की अपील की। इस खबर को पढ़े -  खेत पर जा रहे युवक को

राम नाम का संकीर्तन वही करता है जिसे रामजी से प्रेम हो- अंतिमबाला बैरागी !

Image
देवास।राम नाम का संकीर्तन वही करता हैं जिसे रामजी से प्रेम हो। वही आज हम धन-संपत्ति और संसार की अनेक वस्तुओं जो हमें सुख प्रदान करती हैं उसको पाने में लगे हैं। लेकिन राम नाम को पा लोगे तो बेड़ा पार हो जाएगा। हरि की कथा में भक्त, तो भक्त की कथा में हरी प्रसन्न होते हैं। कथा एक अमृत है जिसे देवता भी सुनने को आतुर रहते हैं। जब भक्ति ओर वैराग्य एक हो जाए तो समझो श्रीकृष्ण में विलीन हो गए है। यदि कथा प्रथम और अंतिम दिवस की भी सुनते हैं तो उन्हें पूरे 7 दिन की कथा का पुण्य मिलता। और वैकुंठधाम मिलता है। अगर कोई सेवा में ही लगा रहता है उसे भी बराबर का पुण्य मिलता है। आज से 4 दिन तक नानी बाई का मायरा भक्तगण सुनेंगे। कलयुग में कोई ज्ञान की बात सुनना पसंद नहीं करता है। बल्कि ज्ञान देना ज्यादा पसंद करते हैं। नानी बाई का मायरा कथा को प्रभु की अनन्य भक्त मीरा ने 700 वर्ष पूर्व मारवाड़ी में लिखा था। आज से 700 वर्ष पूर्व एक भक्त का जन्म हुआ नरसिंह मेहता। इनको जन्म से ही शारीरिक पीड़ा थी। जब नरसिंह मेहता 5 वर्ष के थे तब गांव में महामारी आई। नरसिंहजी के माता पिता का देहावसान हो गया। नरसिंह जी की दादीजी

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ जिले की युवा कार्यकारिणी घोषित !

Image
देवास - अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की युवा इकाई अखिल भारतीय ब्राह्मण युवासंघ के जिला अध्यक्ष पंडित आदित्य दुबे ने महासंघ अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अनुशंसा पर युवासंघ की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें महामंत्री के पद पर  पं. अमित पंडित, पं. आत्मिक कानूनगो, प. नयन कानूनगो, पं.गौरव दुबे, पं. स्वप्निल चौधरी, पं.अमित जोशी नियुक्त किए गए। उपाध्यक्ष के पद पर प. प्रतीक पंडित पं. राकेश ठक्कर पं. इशान शर्मा, पं.प्रणय व्यास पं.अमितेश पांडे,  नियुक्त किए गए। विशेष आमंत्रित विधि सलाहकार के पद पर एडवोकेट पं. देवेंद्र व्यास नियुक्त किये गए। कोषाध्यक्ष पं. विकास शर्मा, प्रवक्ता पं. गौरव जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी पं. अंशुल शर्मा सचिव के पद पर पं. निलेश चौधरी पं. मोहित पंड्या पं. प्रतीक शर्मा पं. नवदीप त्रिवेदी सहसचिव के पद पर पं. सुरेश शर्मा, पं. नमन व्यास पं. अभिषेक जोशी,पं.अभिक तिवारी नियुक्त किये गए। इस नियुक्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज के सतीश दुबे, महेंद्र स्थापक, प्रयास गौतम,आशुतोष जोशी, प्रवीण शर्मा, प्रमोद व्यास, दीपेश कानूनगो, महेंद्र व्यास, बंटी शर्मा आकाश अवस्थी, विमल शर्मा, सुदर्शन दुबे,

साहित्यकार श्रीमती भटनागर काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित !

Image
देवास।  इंडिया नेटबुक्स, बीपीए फाउंडेशन व अनुस्वार पत्रिका का प्रतिष्ठित वार्षिक साहित्यकार सम्मान  समारोह का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। जिसमे शहर की वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को सुप्रसिद्ध कथाकार उर्मिला शिरीष, डाक्टर संजीव कुमार व सुश्री मनोरमा कुमार द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देश के 52 वरिष्ठ, युवा और बाल साहित्यकारों सहित जाने-माने पत्रकारों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार चित्रा मुद्गल, प्रख्यात नाटककार प्रताप सहगल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जाने माने व्यंग्यकार द्वय रणविजय राव व डॉ लालित्य ललित व पूनम माटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ रोटेरियन संदीप भटनागर ने दी। इस खबर को भी पढ़े -    आदिवासी महिला व युवक की मौत के विरोध में युकां ने किया जंगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला !

आदिवासी महिला व युवक की मौत के विरोध में युकां ने किया जंगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला !

Image
देवास - इंदौर के महू में आदिवासी महिला और युवक की मौत से शुरू हुआ बवाल प्रदेश में कई जगह आग पकड़ रहा है। उपरोक्त घटना के विरोध में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पूतला फूंकते हुए दोषियों पर 302 की कार्यवाही की मांग की।पंकज वर्मा ने बताया कि कांग्रेसजन सयाजीद्वार पर एकत्रित हुए। जहां भारी पुलिस बल के बीच जमकर नारेबाजी करते हुए एक के बाद एक मुख्यमंत्री के करीबन 5 पूतले फूंके। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई। उसके बावजूद भी कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा नजर आया, पुलिस की तरफ से पानी की बौछार की गई, जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जख्मी भी हो गए। पंकज वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। आदिवासियों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। आदिवासी महिला के साथ

शिप्रा तट पर 1917 से चल रहा अखंड रामायण पाठ !

Image
- अखंड रामायण पाठ के दौरान चंद्रशेखर दास का सम्मान किया  देवास - विश्व कल्याण व राम नाम की महिमा को जन जन तक पहुंचाने के लिए शिप्रा तट शिप्रा में 1917 से अनवरत अखंड रामायण पाठ महाराज  चंद्रशेखर दास के सानिध्य में चल रहा है। मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन बालक दास महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी ठा.मोहन सिंह चंदाना के नेतृत्व में मनोहर गुप्ता, आनंद सिंह पवार, ईश्वर महाराज द्वारा महाराज श्री चंद्रशेखर दास का शाल, श्रीफल पुष्पमालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इस पुण्यमय कार्य में ग्राम बूढ़ी बरलाई एवं आसपास के ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। निरंतर अखंड चल रहे रामायण पाठ में चंद्रशेखर दास महाराज के साथ मधुर आनंद गुरु पित्र रामायण मंडल के विक्रम पहलवान, चंदर भाट, सुरेश मारू, छतर सिंह दरबार आदि भक्त साथ दे रहे हैं। रामायण पाठ मैं आने वाले नागरिकों के लिए एक कोरी पुस्तिका भी रखी गई है जिसमें भक्त राम-राम राम लिखते हैं रामायण पाठ में लिखने के साथ ही घर पर भी पुस्तिका फार्म ले जाते हैं। जिसमें बच्चों द्वारा राम-राम राम- राम लिखकर बच्चे वापस कार्यक्रम स्थल रामायण मंडल पा

आयुक्त ने वसुली टीम का किया औचक निरीक्षण !

Image
देवास - संपत्तिकर की वसुली हेतु बकायादारो से निगम की टीम द्वारा सम्पर्क किया गया। जिसमे 4 स्थानो पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की गई। जिसके अन्तर्गत 3 स्थानो पर कुर्की की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। वहीं आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा संपत्तिकर व जलकर वसुली टीम का औचक निरीक्षण किया गया। 2 स्थानो पर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही की जा रही थी, निरीक्षण के दौरान आयुक्त भी कुर्की की कार्यवाही मे उपस्थित रहे। राजाराम नगर, शामलात रोड व उज्जैन रोड के बकाया करदाताओ द्वारा कुर्की की कार्यवाही के दौरान संपत्तिकर की बकाया राशि जमा कराई गई। इस दौरान निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्त्री, उपयंत्री दिनेश चौहान, श्याम सुन्दर रघुवंशी, चंदन सोनी, राजस्व निरीक्षक राजेश जोशी, ब्रजेश शर्मा, राम ठाकुर,संजय सांगते, संजय पारखे, विनोद वैद्य, स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमंत उबनारे, दरोगा अबरार खान एवं पूरी टीम उपस्थित रही। इस खबर को पढ़े -  आयुक्त की उपस्थिति मे कुर्की की कार्यवाही मे दुकान सील !

कोटवारों ने धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी कर निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन !

Image
देवास।  मप्र जिला कोटवार संघ विगत आठ दिनों से लामबंद होकर वेतनमान बढ़ाने, नियमितीकरण करने सहित अन्य मांगों के लिए हड़ताल पर है और मण्डुक पुष्कर धरना स्थल पर धरना दे रहा है। संघ जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय ने बताया कि हड़ताल के दौरान शुक्रवार को जिलेभर के कोटवार धरना स्थल पर एकत्रित हुए और रैली के रूप से नारेबाजी करते हुए उज्जैन रोड़, बस स्टेण्ड, भोपाल चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां एडीएम महेन्द्र सिंह कवचे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेशभर में करीब 38 हजार से अधिक कोटवार कार्यरत है। 52 विभागों के कार्य मे सहयोग करने वाले कोटवारो को महज 4 हजार प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलता है। वही जिन कोटवारो कों गुजारा करने के लिए सरकार द्वारा जमीन दी गई हैं उन्हें कोई वेतन नही दिया जाता है। जबकि कोटवार हर विभाग में अधिकारियों के अनुसार अपने सेवा देता है। कोटवारों की मांग है कि प्रदेश के सभी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए और कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए। सेवा भूमिधारी कोटवारों को भूमि स्वामी का स्वत्व दिया जाए। शहरी क्षेत्र में कोटवार का पद समाप्त नह

माँ हिंगलाज जयंती 19 मार्च को, कलश स्थापना के साथ निकलेगा चल समारोह, समाज की बैठक सम्पन्न !

Image
  देवास।  माँ हिंगलाज जयंती महोत्सव समस्त भावसार समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 मार्च को उज्जैन रोड इटावा स्थित श्याम गार्डन में मनाई जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि महोत्सव अंतर्गत 19 मार्च को माताजी की कलश स्थापना प्रात: 11 बजे होगी। जिसके बाद रंगोली, मेहंदी, पेंसिंल, स्क्रेच ड्राइंग, बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। पश्चात माताजी का हवन समाजजनों की ओर से पं. उमेश व्यास दोपहर 1 बजे प्रारंभ किया जाएगा। दोपहर 3 बजे समाजजनों द्वारा माँ हिंगलाज का चल समारोह बैण्ड बाजों के साथ इटावा श्याम गार्डन से प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे नवनिर्वाचित समाज अध्यक्ष भूपेन्द्र भावसार, कोषाध्यक्ष मुरलीधर झाला, सचिव संतोष संतोष भावसार, नवगठित कार्यकारिणी संचालकों का शपथ विधि समारोह होगा। समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं आगामी वर्ष की योजनाओं का विस्तार का वाचन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रमेश बंछोड़, ममता झाला एवं उनकी मण्डली द्वारा दी जाएगी। शाम 8 बजे से माँ हिंगलाज की महाआरती समाज बंधुओं द्वारा की जाएगी। तत

जब संसार मे कीर्ति पताका लहराती है तो दुश्मन भी अनेक हो जाते है- घनश्याम दास

Image
देवास।  भगवान की कथा कभी समाप्त नहीं होती। सिर्फ विश्राम लेती है। इस कथा को सुनने से भगवान का नाम लेने से पापी भी अपने द्वारा किए गए पापों से मुक्त हो जाता है।उसका भी कल्याण हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण को पाकर ऐसे बल को पाकर रुक्मणी भी गदगद हो गई। फिर रुकमणी के गर्भ से भगवान श्री कृष्ण की द्वारिका में एक सुंदर बालक. प्रद्युम्न का जन्म होता है। लेकिन जब- जब संसार में कीर्ति पताका लहराती है तो दुश्मन भी अनेक हो जाते हैं। संत कहते हैं आज के इस युग में मनुष्य अपने सुख से उतना सुखी नहीं है। जितना दूसरों के सुख से दुखी। दूसरा इतना बड़ा क्यों हो गया।जैसे पड़ोसी के घर में फॉर्च्यूनर है, धन संपदा है तो ईर्ष्या होती है मन मे। जबकि हमें ऐसा नहीं करते हुए उसके लायक बनने के प्रयत्न करना चाहिए। जब भगवान श्री कृष्ण की कीर्ति पताका चारों ओर लहराने लगी, तो उनके भी दुश्मन तैयार हो गए। कुछ लोगों को दूसरों की प्रशंसा ओर कीर्ति अच्छी नहीं लगती है। यह विचार श्री राधा कृष्ण मंदिर चाणक्यपुरी में 9 मार्च से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार को व्यास पीठ से कथावाचक घनश्याम दास ने व्यक्त किए। उन्हों

आयुक्त की उपस्थिति मे कुर्की की कार्यवाही मे दुकान सील !

Image
देवास - शासन द्वारा राजस्व वसुली लक्ष्य पूर्ति के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2022कृ23 जो 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022कृ23 के वसुली लक्ष्य पूर्ति के लिए निगम की टीम द्वारा सभी वार्डो मे सघन रूप से वसुली कर रही है। जिसमे बकाया करदाताओ के द्वारा संपत्तिकर, जलकर जमा नही कर रहे है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम की टीम द्वारा गुरूवार को आयुक्त विशालसिह चौहान की उपस्थिती मे जयप्रकाश मार्ग निवासी गफफार भाई, जब्बार भाई  पिता एहमद खान गौरी की भवन का संपत्तिकर का 1 लाख 26 हजार 712 बकाया होने पर दुकान को निगम संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्ती, राम ठाकुर, संजय सांगते, संजय पारखे, भूषण पवार, सचिन सांगते, विकास सांगते, मनीष थोरात, ईरफान पठान, कुशमाकर भंवर, के द्वारा सील किया गया। उक्त भवन मालिक द्वारा 5 दिवस का समय कुर्की के दौरान निवेदन कर आयुक्त से लिया गया। आयुक्त द्वारा दुकान सील करने के निर्देश के साथ ही भवन मालिक को 5 दिवस का समय दिया गया। उक्त दिये गये समय मे भवन मालिक द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नही की जाती है तो भवन की अन्य दुक

स्वामित्व योजना के तहत मिलने वाली राशि ग्राम पटवारियों को दी जाए !

Image
मप्र पटवारी संघ विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन देवास।  मप्र पटवारी संघ ने प्रदेश आव्हान पर अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरूवार को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे के नेतृत्व में ए.डी.एम. महेन्द्र सिंह कवचे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौबे ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत मिलने वाली राशि 7500 रुपए ग्राम पंचायत सचिव की जगह ग्राम पटवारियों को दी जाए। पूर्व में की गई कृषि संगणना वर्ष 2011-12 और वर्ष 2015-16 की मानदेय राशि आज दिनांक तक सम्पूर्ण जिले के पटवारियों केा नही दी गई, जिसे शीघ्र दिया जाए, जिससे वर्तमान में प्रचलित कृषि संगणना का कार्य प्रारंभ किया जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्य की 18 रूपए प्रति खाते के मान से शासन द्वारा निर्धारित की गई राशि का भुगतान पटवारियों को किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत मृत हो चुके या किसी अन्य स्थान पर निवासरत हितग्राहियों का सत्यापन का अनावश्यक दबाव अधिकारियों द्वारा बनाया जाता है, जो कि अनुचित है। उक्त दबाव से हमें मुक्त किया जाए। किसी भी स

एसडीएम की हठधर्मिता के कारण बिना दर्शन किए भोपाल रवाना हुए महंत

Image
- अखिल भारतीय संत समिति के वाहनों को एसडीएम ने माता टेकरी पर जाने से रोका देवास।  माँ चामुण्डा टेकरी रपट पर मार्ग पर टू एवं फोर व्हीलर ले जाना प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहनों को ऊपर ले जाते है। अखिल भारतीय संत समिति द्वारा गुरूवार को उज्जैन में आयोजित बैठक के बाद महंत अलीलानंद जी महाराज, महंत हनुमान दास महाराज, महंत कन्हैयादास जी महाराज, महंत लोकनाथ जी महाराज एवं महंत जगदीशानंद जी महाराज सहित 12 महंत देवास माँ चामुण्डा टेकरी दर्शन के लिए देवास पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम प्रदीप सोनी ने महंतों के वाहनों को माता टेकरी पर जाने के पूर्व ही रूकवा दिया। महंतों ने कहा कि वाहन ले जाने के लिए जो भी रसीद कटती है वह काट दिजिए। लेकिन एसडीएम सोनी ने महंतों की एक न सुनते हुए वाहनों को माता टेकरी पर जाने से मना कर दिया। एसडीएम ने माता टेकरी के मुख्यद्वार पर खड़े होमगार्ड रवि बैरागी को भी महंतों के वाहन ऊपर नही ले जाने का आदेश दिया। जिसके बाद बिना दर्शन किए अखिल भारतीय संत समिति के महंत नाराज होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। संत समिति सदस्य कालीचरण महाराज ने बताय