सदगुरू योगेन्द्र श्रीमंत शीलनाथ जी महाराज का तीन दिवसीय समाधि उत्सव आज से !

देवास। सदगुरू योगेन्द्र श्रीमंत शीलनाथ जी महाराज की 102वीं पुण्यतिथि समाधि उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाधि उत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत 19 मार्च को सायं 5 बजे मल्हार धूनी से पालकी यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। 20 मार्च को सायं 5.55 पर महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण होगा। 21 मार्च को महाप्रसादी (विशाल भण्डारा) दोपहर 12.30 बजे से प्रारंभ होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिह पडिय़ार, प्रबंधक सुरेश गोखले, पं. गिरीश चौधरी, जयंत विपट (लीगल परामर्शदाता), शीलनाथ भजन मण्डल प्रमुख सुभाष यादव, जयसिंह चोबदार, संतोष शर्मा, दिलीप तिलक, सेवा समिति के सुभाष वर्मा, रोशन रायकवार, दिव्यांशु, मंथन, भानु पंडित, प्रमोद चौहान, चेतन पवार, उमेश चौहान, धीरज वाघमारे, नितेश वर्मा, निलेश वर्मा, जयराव आदि ने भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाधि उत्सव में होने वाले आयोजनों को सफल बनाने की अपील की।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा