शिप्रा तट पर 1917 से चल रहा अखंड रामायण पाठ !

- अखंड रामायण पाठ के दौरान चंद्रशेखर दास का सम्मान किया 

देवास - विश्व कल्याण व राम नाम की महिमा को जन जन तक पहुंचाने के लिए शिप्रा तट शिप्रा में 1917 से अनवरत अखंड रामायण पाठ महाराज  चंद्रशेखर दास के सानिध्य में चल रहा है। मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन बालक दास महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी ठा.मोहन सिंह चंदाना के नेतृत्व में मनोहर गुप्ता, आनंद सिंह पवार, ईश्वर महाराज द्वारा महाराज श्री चंद्रशेखर दास का शाल, श्रीफल पुष्पमालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इस पुण्यमय कार्य में ग्राम बूढ़ी बरलाई एवं आसपास के ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। निरंतर अखंड चल रहे रामायण पाठ में चंद्रशेखर दास महाराज के साथ मधुर आनंद गुरु पित्र रामायण मंडल के विक्रम पहलवान, चंदर भाट, सुरेश मारू, छतर सिंह दरबार आदि भक्त साथ दे रहे हैं। रामायण पाठ मैं आने वाले नागरिकों के लिए एक कोरी पुस्तिका भी रखी गई है जिसमें भक्त राम-राम राम लिखते हैं रामायण पाठ में लिखने के साथ ही घर पर भी पुस्तिका फार्म ले जाते हैं। जिसमें बच्चों द्वारा राम-राम राम- राम लिखकर बच्चे वापस कार्यक्रम स्थल रामायण मंडल पाठ पर आकर जमा करवाते हैं। ऐसे राम नाम की महिमा को और अधिक जागृत किया जा रहा है।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय