साहित्यकार श्रीमती भटनागर काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित !

देवास। इंडिया नेटबुक्स, बीपीए फाउंडेशन व अनुस्वार पत्रिका का प्रतिष्ठित वार्षिक साहित्यकार सम्मान  समारोह का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। जिसमे शहर की वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को सुप्रसिद्ध कथाकार उर्मिला शिरीष, डाक्टर संजीव कुमार व सुश्री मनोरमा कुमार द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देश के 52 वरिष्ठ, युवा और बाल साहित्यकारों सहित जाने-माने पत्रकारों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार चित्रा मुद्गल, प्रख्यात नाटककार प्रताप सहगल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जाने माने व्यंग्यकार द्वय रणविजय राव व डॉ लालित्य ललित व पूनम माटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ रोटेरियन संदीप भटनागर ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन