आदिवासी महिला व युवक की मौत के विरोध में युकां ने किया जंगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला !


देवास - इंदौर के महू में आदिवासी महिला और युवक की मौत से शुरू हुआ बवाल प्रदेश में कई जगह आग पकड़ रहा है। उपरोक्त घटना के विरोध में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पूतला फूंकते हुए दोषियों पर 302 की कार्यवाही की मांग की।पंकज वर्मा ने बताया कि कांग्रेसजन सयाजीद्वार पर एकत्रित हुए। जहां भारी पुलिस बल के बीच जमकर नारेबाजी करते हुए एक के बाद एक मुख्यमंत्री के करीबन 5 पूतले फूंके। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई। उसके बावजूद भी कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा नजर आया, पुलिस की तरफ से पानी की बौछार की गई, जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जख्मी भी हो गए। पंकज वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। आदिवासियों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। आदिवासी महिला के साथ पहले बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वर्मा ने कहा कि मप्र में भाजपा की सरकार आदिवासियों को गोलियों से भून रही है, उनका शोषण कर रही है। प्रदेश में लगातार आदिवासियों पर हमले हो रहे है। मप्र में हमारे आदिवासी-भाई-बहिनों पर हो रहे अत्याचारों में कहीं न कहीं भाजपा की संलिप्पता पाई जाती हैं। घटित घटनाओं में प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक तथा निचली इकाईयों के उनके जन-प्रतिनिधियों के नाम सामने आते हैं और यही कारण है कि बजाए निष्पक्ष जाँच के भाजपा सरकार उन्हें बचाने के प्रयास में जुट जाती है। नतीजतन दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि महू में पुलिस फायरिंग में हमारे जिस निर्दोष आदिवासी भाई भेरूलाल की मौत हुई है, हृदय विदारक घटना है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। युवक कांग्रेस मांग की है कि जिन पुलिसकर्मियों ने फायंरिंग की और आदिवासी युवक की मौत हुई है उस पुलिसकर्मी पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। घटित इस घटना की जाँच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करावाई जाए। साथ ही युवती के साथ घटित घटना के आरोपियों को फाँसी की सजा दी जाएं। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, भगवान सिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, प्रदीप चौधरी, प्रवेश अग्रवाल, नजर मामू, रमेश व्यास, संतोष मोदी, जाकीर उल्ला शेख, सुधीर शर्मा, अनिल गोस्वामी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रतिक शास्त्री, लुकमान अली, पं. रितेश शर्मा, बनेसिंह, अनुपम टोप्पो, राकेश मिश्रा, इम्तियाज शेख भल्लू, विनोद भाई, विश्वजीत सिंह चौहान, मलखान सिंह देवड़ा, तनवीर शेख, लक्ष्मण, विनोद राठौर, अखिलेश मल्होत्रा, अबरार गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय